फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi Italy Visit LIVE: पीएम मोदी बोले- निर्णायक दौर में पहुंचे भारत-इटली संबंध, मेलोनी संग साझा विजन की बात

Wed, 20 May 2026 01:50 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रोम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रोम Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Wed, 20 May 2026 01:50 PM IST
खास बातें

नॉर्वे में तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के दौरे के आखिरी पड़ाव के लिए इटली रवाना हो चुके हैं। पीएम मोदी इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के निमंत्रण पर वहां जा रहे हैं। दोनों नेताओं के बीच रणनीतिक और वैश्विक मुद्दों पर प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत होगी। इस यात्रा से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ...

विज्ञापन
pm narendra modi italy visit live five nation tour India rome relations Giorgia Meloni
प्रधानमंत्री मोदी और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात - फोटो : X (@narendramodi)

लाइव अपडेट

01:40 PM, 20-May-2026

‘स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ पर PM मोदी का जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन्होंने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ भारत-इटली संबंधों पर एक संयुक्त लेख लिखा है, जिसमें दोनों देशों के रिश्तों को निर्णायक चरण में पहुंचा बताया गया है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और इटली की स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप नवाचार, साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और भविष्य के साझा विजन पर आधारित है।
12:44 PM, 20-May-2026

इटली के चित्रकार ने PM मोदी को भेंट की काशी की पेंटिंग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोम में भारतीय संस्कृति को समर्पित एक खास कलाकृति की सराहना की। इटली के प्रसिद्ध चित्रकार जियाम्पाओलो टोमासेटी ने पीएम मोदी को वाराणसी की एक शानदार पेंटिंग भेंट की, जिसने भारत और इटली के सांस्कृतिक संबंधों को नई पहचान दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि रोम में काशी की झलक! इटली के चित्रकार जियामपाओलो टोमासेट्टी ने वाराणसी पर आधारित अपनी कलाकृति भेंट की। पीएम मोदी ने कलाकार की भारतीय संस्कृति के प्रति गहरी रुचि और समर्पण की भी प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि टोमासेट्टी पिछले चार दशकों से भारतीय विरासत और वैदिक संस्कृति से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, 1980 के दशक में उन्होंने वैदिक संस्कृति पर आधारित पुस्तकों के लिए चित्रांकन का कार्य शुरू किया था। इसके बाद वर्ष 2008 से 2013 के बीच उन्होंने महाभारत से जुड़े 23 विशाल चित्रों पर काम किया।
विज्ञापन
12:32 PM, 20-May-2026

पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया खास गिफ्ट

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से मिले खास तोहफे के लिए सोशल मीडिया पर आभार जताया। मेलोनी ने ट्वीट करते हुए लिखा, गिफ्ट के लिए धन्यवाद। उन्होंने मजाकिया अंदाज में बताया कि पीएम मोदी उनके लिए भारत की मशहूर टॉफी मेलोडी लेकर आए। मेलोनी ने कहा, कि प्रधानमंत्री मोदी एक बहुत, बहुत अच्छी टॉफी- मेलोडी गिफ्ट में लाए।
11:34 AM, 20-May-2026

इटालियन कलाकारों ने दिखाई भारतीय नृत्य की झलक, पीएम ने की सराहना

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय शास्त्रीय नृत्य की वैश्विक लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि भारतीय नृत्य के प्रति समर्पित पांच इटालियन कलाकारों स्वामिनी आत्मानंद गिरि, सुश्री मार्टिना मीनाक्षी अरगाडा, सुश्री ल्यूक्रेजिया मैनीस्कोटी, सुश्री वेलेरिया वेस्पाजियानी और सुश्री रोजेला फेनेली ने 'ट्रिगलबंदी' की मनमोहक प्रस्तुति दी। इस प्रस्तुति में कुचिपुड़ी, भरतनाट्यम और कथक जैसी भारतीय शास्त्रीय नृत्य शैलियों का सुंदर संगम देखने को मिला। पीएम ने कहा कि दुनिया भर में भारतीय संस्कृति और कला के प्रति बढ़ता आकर्षण बेहद अद्भूत है।
10:44 AM, 20-May-2026

पीएम ने भारतीय समुदाय का जताया आभार

प्रधानमंत्री ने इटली में बसे भारतीय समुदाय का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि रोम पहुंचने पर भारतीय समुदाय ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम मोदी ने भारतीय प्रवासियों की सराहना करते हुए कहा कि उनका भारत के प्रति गहरा लगाव और भारत-इटली संबंधों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता बेहद सराहनीय है। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में भारतीय प्रवासी समुदाय लगातार देश का नाम रोशन कर रहा है।
10:04 AM, 20-May-2026

डिनर डिप्लोमेसी से कोलोसियम तक दिखी भारत-इटली दोस्ती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इटली के दौरे पर रोम पहुंचने के बाद पीएम जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की। पीएम मोदी ने बताया कि दोनों नेताओं ने डिनर के दौरान कई अहम वैश्विक और द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की। इसके बाद दोनों नेताओं ने रोम के ऐतिहासिक और प्रतिष्ठित कोलोसियम का भी दौरा किया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत-इटली संबंधों को और मजबूत बनाने को लेकर आज होने वाली औपचारिक वार्ता को लेकर वह उत्साहित हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी, व्यापार, निवेश और सहयोग के नए रास्ते खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:54 AM, 20-May-2026

पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की अहम बैठक आज

पीएम मोदी के दौरे को लेकर इटली में हाई-लेवल सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। रोम एयरपोर्ट से लेकर उनके ठहरने के स्थान अनंतारा होटल तक कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इटैलियन स्पेशल ऑपरेशन यूनिट और इंटेलिजेंस एजेंसियां लगातार मॉनिटरिंग कर रही हैं।
 
पीएम मोदी इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मैटारेला से मुलाकात करेंगे। इसके बाद उनकी और प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की विला पैम्फिली में अहम द्विपक्षीय बैठक होगी। दोनों नेता व्यापार, रक्षा, स्वच्छ ऊर्जा, निवेश और तकनीक जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे। दौरे के दौरान भारतीय और इटैलियन उद्योग जगत के प्रमुखों के साथ वर्किंग लंच भी आयोजित होगा। पीएम मोदी खाद्य और कृषि संगठन (FAO) का दौरा करने के बाद भारत लौटेंगे।
04:41 AM, 20-May-2026

'राग हंसध्वनि' से पीएम मोदी का स्वागत, भारतीय कला को यूरोप में फैलाने के लिए उत्साहित कलाकार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोम पहुंचने पर एक बहुत ही विशेष और आध्यात्मिक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। पीएम मोदी के स्वागत में परफॉर्म करने वाले एक कलाकार ने बताया कि उन्होंने 'राग हंसध्वनि' पर आधारित एक पारंपरिक धुन बजाई। उन्होंने कहा, "हमने सभी संगीतकारों के साथ मिलकर खास तौर पर भारत के प्रधानमंत्री के लिए इस संगीतमय रचना को एक साथ तैयार किया था।" कलाकार ने अपना भारी उत्साह जाहिर करते हुए कहा कि पीएम मोदी के सामने प्रस्तुति देने के बाद वे ऊर्जा से भर गए हैं और अब इटली सहित पूरे यूरोप में भारतीय मूल्यों और कला को फैलाने के लिए बहुत ज्यादा प्रेरित महसूस कर रहे हैं।
04:41 AM, 20-May-2026

रोम में पीएम मोदी का जलवा, खुशी से झूम उठा भारतीय समुदाय

इटली की राजधानी रोम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बेहद गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पीएम मोदी से मिलने के बाद प्रवासी भारतीय समुदाय के एक सदस्य ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, "जिस तरह से उन्होंने आकर हमें संबोधित किया, उससे हम बहुत ज्यादा खुश और उत्साहित हैं। यह पहली बार है जब हमें उनसे मिलने का यह सुनहरा मौका मिला है।" उन्होंने आगे कहा कि यह उनके लिए एक बेहद खास और यादगार पल है। सदस्य ने बताया कि इस आत्मीय मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने वहां मौजूद सभी लोगों को एकता और एकजुटता का बहुत ही मजबूत संदेश दिया है।
04:40 AM, 20-May-2026

'मेरी कला में बसता है भारत', पीएम मोदी से मिलकर गदगद हुए इतालवी पेंटर

रोम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद एक इतालवी पेंटर ने अपना अनुभव साझा करते हुए इसे अपनी जिंदगी का सबसे बेहतरीन पल बताया। उन्होंने कहा, "यह अनुभव बहुत शानदार था। पीएम मोदी बेहद दयालु हैं, उन्होंने मुझसे हाथ मिलाया और पूछा कि मुझे पवित्र शहर वाराणसी की इस पेंटिंग को बनाने में कितना समय लगा।" चित्रकार ने बताया कि उनके लिए यह पेंटिंग एक इतालवी कलाकार की नजर और भारत की रंग-बिरंगी संस्कृति के बीच का एक खूबसूरत पुल है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, "मैं भारत से प्यार करता हूं और मेरी कला भारतीय संस्कृति से बहुत अधिक प्रभावित है।"
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed