फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi Slovakia Visit: स्लोवाकिया-भारत के बीच कई MoU, PM फिको बोले- प्रधानमंत्री का रिकॉर्ड कार्यकाल चमत्कार

Mon, 15 Jun 2026 11:08 PM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रातिस्लावा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रातिस्लावा Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 15 Jun 2026 11:08 PM IST
खास बातें

PM Modi Slovakia Visit News Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो देशों की यात्रा के दूसरे चरण के तहत रविवार को स्लोवाकिया पहुंचे। इस दौरान वह स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी और प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसके अलावा वह व्यापार जगत के प्रमुख प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी के स्लोवाकिया दौरे से जुड़े सभी अपडेट जानने के लिए इस पेज पर बने रहे....

विज्ञापन
PM Modi Slovakia Visit Live Updates: Talks with President Pellegrini, PM Fico & Business Leaders Meet in hindi
स्लोवाकिया दौरे पर पीएम मोदी - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब @नरेंद्र मोदी

लाइव अपडेट

11:08 PM, 15-Jun-2026

पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च राजकीय सम्मान, द ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस से नवाजे गए 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत और स्लोवाकिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों व अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए स्लोवाकिया के सर्वोच्च राजकीय सम्मान 'द ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस से नवाजा गया है। जून 2026 में स्लोवाकिया की अपनी ऐतिहासिक आधिकारिक यात्रा के दौरान ब्रातिस्लावा पहुंचे पीएम मोदी का वहां के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको ने गर्मजोशी से स्वागत किया, और इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के साथ ही पीएम मोदी को मिलने वाले कुल अंतरराष्ट्रीय सम्मानों की संख्या अब 33 हो गई है।
04:04 PM, 15-Jun-2026

भारत और स्लोवाकिया के बीच रक्षा और तकनीक पर बड़े समझौते, पीएम मोदी ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रातिस्लावा में कहा कि उन्होंने और स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री ने आपसी सहयोग को नई दिशा और ऊर्जा देने पर विस्तार से चर्चा की है। उन्होंने व्यापार और आर्थिक सहयोग पर संतोष जताया, लेकिन कहा कि अभी संभावनाएं बहुत ज्यादा हैं। दोनों देशों ने ऑटोमोबाइल, रेलवे, एडवांस मैन्युफैक्चरिंग और ग्रीन टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। पीएम मोदी ने भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) में स्लोवाकिया के समर्थन के लिए आभार जताया और इसे जल्द लागू करने पर जोर दिया।

तकनीक को भविष्य की साझेदारी का मुख्य स्तंभ बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि डिजिटल तकनीक पर हुए समझौते से नए रास्ते खुलेंगे। स्लोवाकिया की एक यूनिवर्सिटी में 'एआई (AI) इंडिया चेयर' की स्थापना होगी। उन्होंने स्लोवाकिया की कंपनियों को भारत के तेजी से बढ़ते अंतरिक्ष क्षेत्र से जुड़ने का न्योता दिया। साथ ही, सिविल न्यूक्लियर एनर्जी को भी प्राथमिकता बताया।

रक्षा क्षेत्र में आपसी भरोसे को मजबूत करते हुए दोनों देशों ने 'लेटर ऑफ इंटेंट' पर हस्ताक्षर किए। इससे रक्षा उपकरणों के साझा विकास और उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा, कुशल श्रमिकों की आवाजाही के लिए लेबर माइग्रेशन पर समझौता हुआ और जल्द ही सोशल सिक्योरिटी पर भी सहमति बनेगी। पीएम मोदी ने वैश्विक विवादों को शांति से सुलझाने पर जोर दिया और प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको को भारत आने का निमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन
03:38 PM, 15-Jun-2026

भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते पर क्या बोले पीएम रॉबर्ट फिको?

स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको ने भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, यह अब तक के सबसे महत्वाकांक्षी मुक्त व्यापार समझौतों में से एक है। स्लोवाकिया न केवल इस समझौते का स्वागत करता है, बल्कि इसके कार्यान्वयन के लिए आवश्यक और व्यावहारिक कदम भी उठाएगा।
 
03:27 PM, 15-Jun-2026

स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको ने रिकॉर्ड कार्यकाल पर पीएम मोदी को बधाई दी

स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने पर बधाई दी। रॉबर्ट फिको ने मोदी के इस लंबे कार्यकाल को एक राजनीतिक चमत्कार बताया। उन्होंने कहा कि इतने लंबे समय तक पद पर बने रहना वाकई अद्भुत है।
03:24 PM, 15-Jun-2026

UNSC में स्थायी सदस्यता पर क्या कहा?

स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री ने कहा, 'मैं सार्वजनिक रूप से यह कहना चाहता हूं कि स्लोवाक गणराज्य की सरकार संयुक्त राष्ट्र में सुधार का समर्थन करती है और हमारा दृढ़ विश्वास है कि भारत जैसे देशों को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) का 'स्थायी सदस्य' बनना चाहिए।
03:21 PM, 15-Jun-2026

संयुक्त बयान में पीएम मोदी के सामने क्या बोले स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री?

बैठक के बाद स्लोवाक गणराज्य के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको ने भारत की शानदार उपलब्धियों के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि स्लोवाक गणराज्य और भारत कई सामान्य विषयों से जुड़े देश हैं। फिको ने दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाले देश के प्रधानमंत्री का स्वागत करना सम्मान की बात बताया। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। भारत का लक्ष्य तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना है। भारत ने विभिन्न क्षेत्रों में शानदार परिणाम हासिल किए हैं। डिजिटलीकरण और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग में भारत का प्रभुत्व है। भारत कई विकसित देशों से भी तेज गति से आगे बढ़ रहा है। फिको ने यूरोपीय संघ की चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा कि यदि वे 6-7 फीसदी वृद्धि हासिल कर पाते तो क्या कर सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:07 PM, 15-Jun-2026

पीएम मोदी ने द्विपक्षीय बैठक में हिस्सा लिया

स्लोवाकिया दौरे पर पीएम मोदी ने दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता में हिस्सा लिया। बैठक और सफल वार्ता के बाद दोनों प्रधानमंत्रियों की मौजूदगी में कई समझौतों पर हस्ताक्षर भी हुए। इसके बाद दोनों नेताओं ने भारत और स्लोवाकिया के बीच हुए कई समझौतों (MoUs) के आदान-प्रदान को देखा। इस बैठक में भारत और स्लोवाकिया के बीच आपसी संबंधों को और मजबूत करने और कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। 
01:50 PM, 15-Jun-2026

पीएम मोदी स्लोवाकिया पीएम के साथ की द्विपक्षीय मुलाकात

पीएम मोदी स्लोवाकिया की यात्रा पर हैं, जहां उन्होंने ब्रातिस्लावा कैसल में प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ द्विपक्षीय मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात भारत और स्लोवाकिया के संबंधों को मजबूत करने और सहयोग के नए रास्ते तलाशने के लिए काफी अहम मानी जा रही है। बता दें कि साल 1993 में स्लोवाकिया की स्वतंत्रता के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली यात्रा है।
01:41 PM, 15-Jun-2026

स्लोवाकिया यात्रा पर पहुंच पीएम मोदी को दिया गया 'गार्ड ऑफ ऑनर'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्लोवाकिया की आधिकारिक यात्रा पर हैं, जहां पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया और उन्हें 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया। इस दौरान स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको भी उनके साथ मौजूद रहे।
11:50 AM, 15-Jun-2026

पारंपरिक ब्रेड और नमक से हुआ स्वागत

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने स्वागत समारोह में शामिल स्लोवाक परंपरा 'ब्रेड और सॉल्ट' (रोटी और नमक) का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यह परंपरा स्लोवाकिया की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और अतिथि सत्कार की भावना को दर्शाती है।

स्लोवाक लोक संस्कृति से हुए रूबरू
अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री ने स्लोवाकिया के मायावा क्षेत्र के प्रसिद्ध लोक कलाकार समूह कोपानिसियारिक की सांस्कृतिक प्रस्तुति भी देखी। उन्होंने कलाकारों की सराहना करते हुए कहा कि लोक परंपराएं किसी देश की संस्कृति और इतिहास को जीवित रखने का महत्वपूर्ण माध्यम होती हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed