फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi In Ghana LIVE: पीएम मोदी का घाना दौरा संपन्न, संसद को किया संबोधित; त्रिनिदाद और टोबैगो हुए रवाना

Thu, 03 Jul 2025 05:08 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाना / नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाना / नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 03 Jul 2025 05:08 PM IST
खास बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और घाना के राष्ट्रपति जॉन ड्रामानी महामा के बीच वार्ता के बाद भारत और घाना ने चार समझौतों पर हस्ताक्षर किए। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति महामा और उन्होंने भारत और घाना की द्विपक्षीय साझेदारी को व्यापक बनाने का दर्जा देने का निर्णय लिया है। जानिए पीएम मोदी के दौरे से जुड़े हर अपडेट्स

विज्ञापन
PM Modi In Ghana Visit LIVE Updates BRICS summit India African Nations Ties Prime Minister Tour Hindi News
घाना की संसद को संबोधित करते पीएम मोदी - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

05:05 PM, 03-Jul-2025
घाना से त्रिनिदाद और टोबैगो रवाना हुए पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घाना की अपनी यात्रा पूरी करने के बाद त्रिनिदाद और टोबैगो के लिए रवाना हुए। प्रधानमंत्री मोदी 3-4 जुलाई, 2025 को त्रिनिदाद और टोबैगो की आधिकारिक यात्रा करेंगे।

04:41 PM, 03-Jul-2025
पीएम मोदी ने घाना के सांसदों को किया आमंत्रित
घाना गणराज्य की संसद को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'मैं आपको भारत की नई संसद देखने के लिए आमंत्रित करता हूं। आप देख पाएंगे कि हमने भारतीय संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक तिहाई सीटें आरक्षित करने का साहसिक कदम उठाया है'।
 
विज्ञापन
04:08 PM, 03-Jul-2025
भारत सबके भले की बात करता है- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने इस मौके कहा- दुनिया ने कोरोना काल का संकट भी देखा और भारत ने दुनिया के तमाम देशों को वैक्सीन भेजे। हमारा मंत्र सबका साथ-सबका विकास है। लोकतंत्र जितना मजबूत होगा, दुनिया उतनी ही सशक्त बनेगी। घाना एक ऐसा देश है जो साहस के साथ खड़ा है। भारत सबके भले की बात करता है। वैश्विक उठपटक सबके लिए चिंता का कारण है। 
 
 
04:01 PM, 03-Jul-2025
भारत-घाना समावेशी विकास की ओर बढ़ रहे हैं- पीएम
घाना की संसद को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा- भारत और घाना के संबंध काफी मजबूत हैं। भारत-घाना समावेशी विकास की ओर बढ़ रहे हैं। पीएम मोदी ने आगे कहा कि हमारे लिए लोकतंत्र सिस्टम नहीं संस्कार हैं। बीते कई वर्षों में भारत में कई बड़ बदलाव हुए हैं। सर्वोच्च सम्मान देने के लिए मैं घाना का सभी भारतीयों की ओर से आभार जताता हूं। घाना में पिछले कुछ वर्षों से काफी तेजी से विकास हुआ है। इस वक्त भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है। पीएम मोदी ने इस मौके पर कहा- दुनिया इस वक्त कई समस्याओं से जूझ रही है, जिसमें आतंकवाद, जलवायु परिवर्तन इस समय बड़ी समस्याएं हैं। वहीं भारत का लोकतंत्र आशा की किरण बना हुआ है।
 
03:58 PM, 03-Jul-2025
'मैं अपने साथ 140 करोड़ भारतीयों की शुभकामनाएं लेकर आया हूं'
घाना गणराज्य की संसद को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रतिनिधि के रूप में, मैं अपने साथ 140 करोड़ भारतीयों की सद्भावना और शुभकामनाएं लेकर आया हूं। घाना को सोने की भूमि के रूप में जाना जाता है, न केवल आपकी धरती के नीचे छिपी हुई चीजों के लिए बल्कि आपके दिल में मौजूद गर्मजोशी और ताकत के लिए भी'।
 
03:53 PM, 03-Jul-2025
पीएम मोदी ने घाना गणराज्य की संसद को किया संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घाना गणराज्य की संसद को संबोधित करते हुए कहा, मैं घाना गणराज्य की संसद को संबोधित करके बहुत ही सम्मानित महसूस कर रहा हूं। घाना में होना सौभाग्य की बात है, यह एक ऐसी भूमि है जो लोकतंत्र की भावना को प्रसारित करती है।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
05:23 AM, 03-Jul-2025
पीएम मोदी का घाना दौरा बेहद सफल, सरकार ने गिनाई कामयाबी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घाना यात्रा को लेकर विदेश मंत्रालय ने बयान जारी किया। सरकार ने दौरे को सफल बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की घाना यात्रा से कई अहम परिणाम हासिल हुए हैं।
  • द्विपक्षीय संबंधों को व्यापक स्तर तक बढ़ाना
  • सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम (सीईपी) पर समझौता ज्ञापन
  • कला, संगीत, नृत्य, साहित्य और विरासत में अधिक सांस्कृतिक समझ और आदान-प्रदान को बढ़ावा देना।
  • भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) और घाना मानक प्राधिकरण (जीएसए) के बीच समझौता ज्ञापन। इसका मकसद मानकीकरण, प्रमाणन और अनुरूपता मूल्यांकन में सहयोग बढ़ाना है।
  • पारंपरिक और वैकल्पिक चिकित्सा संस्थान (आईटीएएम), घाना और आयुर्वेद शिक्षण और अनुसंधान संस्थान (आईटीआरए), भारत के बीच समझौता ज्ञापन।
  • पारंपरिक चिकित्सा शिक्षा, प्रशिक्षण और अनुसंधान में सहयोग करने पर सहमति।
04:21 AM, 03-Jul-2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घाना की उपराष्ट्रपति प्रोफेसर नाना जेन ओपोकु-अग्येमांग से मुलाकात की।
04:05 AM, 03-Jul-2025
घाना का राष्ट्रीय सम्मान मिलने के बाद पीएम मोदी ने आभार प्रकट किया।
पश्चिमी अफ्रीकी देश घाना में देश के राष्ट्रीय सम्मान- 
ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना से सम्मानित किए जाने के बाद पीएम मोदी ने एक्स हैंडल पर लिखा, '...मैं घाना के लोगों और सरकार को धन्यवाद देता हूं। यह सम्मान हमारे युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, उनकी आकांक्षाओं, हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विविधता और भारत और घाना के बीच ऐतिहासिक संबंधों को समर्पित है। यह सम्मान एक जिम्मेदारी भी है, जिससे भारत-घाना की दोस्ती को और मजबूत बनाने की दिशा में काम किया जा सके। भारत हमेशा घाना के लोगों के साथ खड़ा रहेगा और एक भरोसेमंद दोस्त और विकास भागीदार के रूप में योगदान देना जारी रखेगा।'
03:35 AM, 03-Jul-2025
पीएम मोदी ने घाना यात्रा को सफल बताया
राष्ट्रपति जॉन ड्रामानी महामा के साथ वार्ता को पीएम मोदी ने अत्यंत फलदायी बताया। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर तस्वीरें साझा कीं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed