PM Modi 3-Nation Visit LIVE: 'भारत 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, साइप्रस भरोसेमंद साझेदार', CEO फोरम में पीएम
PM Modi Cyprus Canada Croatia Visit Live Updates In Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को साइप्रस पहुंचे। साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी 15 से 18 जून तक विदेश यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वह साइप्रस, कनाडा व क्रोएशिया जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
भारत-साइप्रस सीईओ फोरम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "...पिछले एक दशक में भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और बहुत जल्द भविष्य में हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में बहुत तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से उभरती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। आज भारत की नीति स्पष्ट है।
उन्होंने आगे कहा, साइप्रस लंबे समय से हमारा भरोसेमंद साझेदार रहा है और यहां से भारत में काफी निवेश हुआ है। कई भारतीय कंपनियां भी साइप्रस आई हैं और एक तरह से साइप्रस को यूरोप के प्रवेश द्वार के रूप में देखा जाता है। आज आपसी व्यापार 150 मिलियन डॉलर तक पहुंच गया है, लेकिन हमारे संबंधों की वास्तविक क्षमता इससे कहीं अधिक है।
साइप्रस पहुंचे पीएम मोदी ने ट्वीट किया, "मैं भारतीय समुदाय को उनके स्नेह के लिए धन्यवाद देता हूं। भारत आने वाले समय में साइप्रस के साथ संबंधों को और मजबूत करने के लिए काम करता रहेगा।"
#WATCH लिमासोल, साइप्रस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने एक बिजनेस राउंडटेबल इवेंट में भाग लिया।
(सोर्स: DD/ANI) pic.twitter.com/h3HSMJXa62— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 15, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब साइप्रस लिमासोल के एक होटल पहुंचे, तो वहां भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने 'भारत माता की जय' के नारों के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने उनसे मुलाकात की और बातचीत भी की।
#WATCH | Limassol, Cyprus: Prime Minister Narendra Modi greets and interacts with members of the Indian diaspora as he arrives at a hotel in Limassol, Cyprus
— ANI (@ANI) June 15, 2025
At the invitation of the President of Cyprus, Nikos Christodoulides, PM Modi is paying an official visit to Cyprus from… pic.twitter.com/PQbxHdiTBR
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को साइप्रस पहुंचे। लारनाका अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोदुलिदेस ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी साइप्रस के राष्ट्रपति के निमंत्रण पर 15-16 जून तक आधिकारिक दौरे पर हैं। यह उनके तीन देशों की यात्रा का हिस्सा है, जिसमें वे 16-17 जून को कनाडा में होने वाले जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे और क्रोएशिया भी जाएंगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने एक्स पर लिखा, साइप्रस पहुंच गया हूं। हवाई अड्डे पर विशेष स्वागत के लिए राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस का आभार। यह दौरा भारत-साइप्रस संबंधों को, खासकर व्यापार और निवेश जैसे क्षेत्रों में नई गति देगा।
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तुर्किये ने जिस तरह से खुलकर पाकिस्तान का समर्थन किया और साथ ही भारत पर हमले के लिए पाकिस्तान को ड्रोन मुहैया कराए, उससे भारत और तुर्किये के संबंधों में खटास आई है। अब प्रधानमंत्री साइप्रस दौरे पर जा रहे हैं और उनका दौरा तुर्किये के लिए एक संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। तुर्किये और साइप्रस में दुश्मनी है और साल 1974 के बाद से दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध भी नहीं हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों के दौरे पर रविवार को रवाना हो गए। इस दौरे के पहले पड़ाव में पीएम मोदी रविवार को साइप्रस पहुंचेंगे। यह 23 साल में पहली बार किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला साइप्रस दौरा है। प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे को तुर्किये को संदेश देने के तौर पर देखा जा रहा है। दरअसल तुर्किये पर आरोप है कि उसने साइप्रस के एक तिहाई हिस्से पर साल 1974 से कब्जा किया हुआ है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तुर्किये ने पाकिस्तान का खुलकर समर्थन किया था और पाकिस्तान को अटैक ड्रोन मुहैया कराए थे।
ग्लोबल इंडियन डायस्पोरा अलायंस के अध्यक्ष एचएस पनेसर ने कहा कि जून 2025 तक कनाडा के पीएम कार्नी की ओर से आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी की भागीदारी को भारतीय प्रवासियों और विभिन्न टिप्पणीकारों द्वारा तनावपूर्ण भारत-कनाडा संबंधों पर प्रतिक्रिया करने और सुधारने के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर के रूप में देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री कार्नी को द्विपक्षीय संबंधों को फिर से शुरू करने और शांति स्थापित करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। यह तथ्य कि भारत के G7 का सदस्य न होने के बावजूद प्रधानमंत्री मोदी को इसमें आमंत्रित किया गया है, विश्व में सबसे अधिक जनसंख्या वाले देश तथा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा को रेखांकित करता है।
कनाडा में जी-7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी के भाग लेने पर कनाडा में रहने वाले पत्रकार हरप्रीत सिंह ने कहा, 'दुनिया एक महत्वपूर्ण दौर से गुजर रही है और अल्बर्टा में जी-7 की बैठक विश्व नेताओं के लिए विचार-विमर्श करने और शांति पाने के लिए समाधान निकालने का एक बेहतरीन अवसर होगा। हमारे प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने प्रधानमंत्री मोदी को आमंत्रित किया है, जो एक स्वागत योग्य कदम है। पिछले कुछ वर्षों में भारत और कनाडा के बीच कुछ मुद्दे रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि इस बैठक के दौरान सब कुछ सुलझ जाएगा और एक नया रास्ता चुना जाएगा, जहां दोनों देश विकसित और समृद्ध होंगे। हमें व्यापार, प्रौद्योगिकी और निवेश में बेहतर संबंध बनाने की आवश्यकता है। भारत और कनाडा दोनों इससे समृद्ध हो सकते हैं।'
कनाडा में जी-7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी के भाग लेने पर भारत कनाडा संगठन (आईसीओ), मॉन्ट्रियल के उपाध्यक्ष हरजीत सिंह संधू ने कहा, 'हम आपका कनाडा में हार्दिक स्वागत करते हैं और आशा करते हैं कि आपके आगमन से भारत और कनाडा के बीच संबंध और अधिक मजबूत तथा समृद्ध होंगे।'