PM Modi NZ Visit LIVE: दो दिवसीय दौरे पर न्यूजीलैंड पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कई अहम समझौतों पर करेंगे बात
PM Modi In Australia LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज ऑस्ट्रेलिया दौरे का तीसरा दिन है। आज पीएम मोदी ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम पहुंचे। इसके बाद प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रेलिया में विपक्ष के नेता एंगस टेलर से भी मुलाकात की। इसके बाद वे दो दिन के दौरे के लिए न्यूजीलैंड पहुंचे है। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें प्रधानमंत्री के विदेश दौरे से जुड़े तमाम अपडेट्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
प्रधानमंत्री मोदी न्यूजीलैंड पहुंचे
प्रधानमंत्री मोदी ऑकलैंड पहुंच गए हैं। चार दशकों से अधिक समय में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह न्यूजीलैंड यात्रा है। हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य उच्च स्तरीय वार्ता के माध्यम से भारत-न्यूजीलैंड संबंधों के सभी पहलुओं को मजबूत करना है। शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी ऑकलैंड में मौजूद भारतीय समुदाय को संबोधित भी करेंगे।भारतीय समुदाय के सदस्य ने क्या कहा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न्यूजीलैंड को लेकर भारतीय समुदाय के एक सदस्य ने कहा, 'यह बहुत खास है। ऐसा 40 साल बाद हुआ है, जब कोई भारतीय प्रधानमंत्री न्यूजीलैंड जा रहा है। यह भारतीय समुदाय के लिए एक शानदार मौका है। यह दोनों देशों के लिए फायदेमंद है। दोनों देशों के पास देने के लिए अलग-अलग चीजें हैं। इसलिए, व्यापार हमेशा से रहा है, लेकिन यह संबंधों को मजबूत करने के बारे में है। इससे भी जरूरी बात यह है कि यह पक्का करना है कि लोग उन सेवाओं और उत्पादों को खरीद सकें जो दोनों देशों में उपलब्ध होंगे, क्योंकि टैरिफ सबसे बड़ा फैक्टर है।'रेवेन्यू मंत्री साइमन वॉट्स ने क्या कहा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर रेवेन्यू मंत्री साइमन वॉट्स ने कहा, 'न्यूजीलैंड के लिए यह बहुत खास पल है कि वह यहां प्रधानमंत्री मोदी की मेजबानी कर पा रहा है। यह सच में न्यूजीलैंड और भारत के बीच संबंधों की गहराई को और मजबूत करता है। मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर होना आपसी संबंधों के लिए एक बड़ा कदम है और यह न्यूजीलैंड में रहने वाले भारतीय समुदाय के लिए भी एक बड़ा कदम है।'पीएम मोदी के दौरे से पहले न्यूजीलैंड के सांसद ने क्या कहा?
प्रधानमंत्री मोदी न्यूजीलैंड के लिए रवाना हुए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न से न्यूजीलैंड के ऑकलैंड के लिए रवाना हो गए हैं। यह उनकी तीन देशों की यात्रा का अंतिम चरण है। प्रधानमंत्री मोदी 10 से 11 जुलाई तक न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के निमंत्रण पर वहां आधिकारिक दौरे पर रहेंगे। खास बात यह है कि पिछले 40 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली न्यूजीलैंड यात्रा होगी। ऑकलैंड पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। दोनों नेता व्यापार, निवेश, रक्षा और अन्य अहम क्षेत्रों में दोनों देशों के संबंधों की व्यापक समीक्षा करेंगे। पिछले दो वर्षों में भारत और न्यूजीलैंड के बीच व्यापार और रक्षा सहयोग में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।
विदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ऑकलैंड में प्रमुख उद्योगपतियों और खेल जगत की हस्तियों से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा, वह भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे, जो भारत और न्यूजीलैंड के बीच मजबूत जन-से-जन संबंधों का प्रतीक माना जा रहा है।
भारत-न्यूजीलैंड व्यापार समझौते पर लेबर पार्टी का बड़ा समर्थन
लेबर पार्टी की विदेश मामलों की प्रवक्ता वनुशी वॉल्टर्स ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि यह समझौता दोनों देशों के रिश्तों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। उन्होंने कहा कि एफटीए को केवल एक सरकार के कार्यकाल तक सीमित नहीं देखा जा सकता, बल्कि इसे लंबे समय तक दोनों देशों की प्रतिबद्धता के साथ लागू किया जाएगा। वॉल्टर्स ने बताया कि इस समझौते को न्यूजीलैंड की सत्तारूढ़ नेशनल पार्टी और विपक्षी लेबर पार्टी, दोनों का द्विदलीय समर्थन प्राप्त है। उनके अनुसार, अब असली चुनौती इस समझौते को जमीन पर प्रभावी ढंग से लागू करने की है।
उन्होंने कहा कि अगले 15 वर्षों में दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और बाजार तक पहुंच बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही छात्रों और कामगारों के लिए वीजा व्यवस्था को मजबूत करने और भारतीय श्रमिकों के कानूनी और मानवाधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर भी जोर रहेगा। उन्होंने इसे भारत-न्यूजीलैंड संबंधों के नए दौर की शुरुआत बताया।
न्यूजीलैंड के पीएम ने भारत के साथ संबंध पर क्या कहा?
प्रधानमंत्री मोदी के आगमन से एक दिन पहले न्यूजीलैंड के पीएम लक्सन ने भारत के साथ व्यापारिक संबंधों को लेकर बड़ा बयान दिया था। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने प्रस्तावित व्यापार समझौते को लेकर कहा था कि इस समझौते से न्यूजीलैंड के कारोबार को जबरदस्त गति मिलेगी और भारतीय बाजार में उसके निर्यातकों के लिए नए अवसर खुलेंगे।ये भी पढ़ें- भारत का बाजार खोलेगा न्यूजीलैंड की किस्मत: पीएम लक्सन ने क्या किया दावा? 57% सामान पर नहीं लगेगा टैरिफ
आज ही न्यूजीलैंड रवाना होंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि मेलबर्न में पीएम मोदी के दौरे का आज अंतिम दिन है। ऑस्ट्रेलिया में निर्धारित सभी कार्यक्रमों में शरीक होने के बाद पीएम मोदी यहीं से न्यूजीलैंड दौरे पर रवाना हो जाएंगे। न्यूजीलैंड में भी भारत के साथ द्विपक्षीय संबंध और व्यापारिक गठजोड़ से जुड़े अहम मुद्दों पर बातचीत प्रस्तावित है।खेल में सहयोग बढ़ाएंगे भारत-ऑस्ट्रेलिया, क्या है रोडमैप?
अल्बानीज और प्रधानमंत्री मोदी ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेल जगत में सहयोग बढ़ाने का एलान भी किया। दोनों ने संयुक्त रूप से रोडमैप का अनावरण किया। इसका उद्देश्य ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेल संबंधों को मजबूत करना है। यह पहल प्रमुख खेल आयोजनों की मेजबानी में ऑस्ट्रेलिया की विशेषज्ञता को इस क्षेत्र में भारत की बढ़ती महत्वाकांक्षाओं के साथ जोड़ती है। यह व्यापार, पर्यटन और निवेश के नए रास्ते खोलती है। इसमें क्षमता निर्माण, खेल विज्ञान और प्रौद्योगिकी अनुसंधान, साथ ही उद्योग और निवेश जैसे सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों को रेखांकित किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत-ऑस्ट्रेलिया खेल सहयोग रोडमैप क्रिकेट से परे सहयोग का विस्तार करेगा। यह खेल प्रशिक्षण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेगा।ये भी पढ़ें- MCG में छाए पीएम मोदी: लिसा को ऑटोग्राफ दिया, शेन वॉर्न स्टैंड का भी किया दौरा; स्टीव वॉ के साथ खिंचवाई तस्वीर
दोनों देशों के बीच क्रिकेट की अहमियत क्या? पीएम मोदी ने मेलबर्न में बताया
देश में बदलाव लाने के लिए भारत सरकार कैसे प्रयास कर रही है? पीएम मोदी ने इस सवाल का जवाब मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में आयोजित समारोह में दिया। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष अल्बानीज की मौजूदगी में एक संयुक्त बयान के दौरान कहा, 'एमसीजी भारतीयों के लिए दो भावनाओं को जगाता है - भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मुकाबले का रोमांच और यह अहसास कि क्रिकेट एक साझा जुनून है जो दोनों देशों को जोड़ता है। उन्होंने कहा कि इस खेल ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री अल्बानीज के साथ उनकी दोस्ती को मजबूत किया है। इसने दोनों के बीच एक स्वाभाविक सेतु का काम किया है।'पीएम मोदी स्टीव वॉ और महिला क्रिकेट की दिग्गज लीसा पर क्या बोले?
मेलबर्न के मुकाबलों में दबाव का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, आज 'आखिरी ओवर में जीत' का कोई दबाव नहीं है। आज इस मैदान पर केवल खेल का आनंद, हमारी दोस्ती की गर्माहट और भावी चैंपियनों की ऊर्जा है। आज यहां आकर मैं खेल भावना को सचमुच महसूस कर सकता हूं - खासकर स्टीव वॉ और लीसा स्थलेकर जैसी दिग्गज हस्तियों की उपस्थिति में।