Sri Lanka Pakistan Crisis Live: पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 7 अप्रैल तक टली, अदालत के बाहर हुआ जमकर हंगामा
{"_id":"624d04630f2c2c31fe7998c6","slug":"pakistan-sri-lanka-political-and-economic-crisis-emergency-inflation-live-news-updates-in-hindi-06-april-2022","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sri Lanka Pakistan Crisis Live: पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 7 अप्रैल तक टली, अदालत के बाहर हुआ जमकर हंगामा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Thu, 07 Apr 2022 12:46 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो/ इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो/ इस्लामाबाद
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:46 AM IST
खास बातें
भारत के दोनों पड़ोसी देश श्रीलंका व पाकिस्तान इस समय घोर संकट से जूझ रहे हैं। श्रीलंका में जहां भोजन, ईंधन व अन्य आवश्यक वस्तुओं की कमी होती जा रही है। वहीं पाकिस्तान में भी महंगाई चरम पर है। इस कारण दोनों देशों में सियासी संकट खड़ा हो गया है। श्रीलंका में लोग सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं तो वहीं पाकिस्तान में मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंच चुका है। इस बीच खबर है कि श्रीलंका में लगे आपातकाल को हटा दिया गया है। वहीं पाकिस्तान मामले में आज कोर्ट की सुनवाई चल रही है।
विज्ञापन
इमरान खान।
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
12:46 AM, 07-Apr-2022
केस की सुनवाई में देरी से हमारी मुसीबत बढ़ी
सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश उमर अता बंदियाल ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि सुनवाई में हो रही है। देरी से ऐसा समझा जा रहा है कि कोर्ट इसमें देरी कर रहा है। कोर्ट को फैसला ना सुनाने का आरोपी बनाया जा रहा है।
12:45 AM, 07-Apr-2022
पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने कहा, आम चुनाव के लिए तिथि प्रस्तावित करे निर्वाचन आयोग
देश में सियासी उठापटक के बीच राष्ट्रपति सचिवालय ने पाकिस्तान के निर्वाचन आयोग से आम चुनाव की तारीखों का प्रस्ताव देने को कहा है। राष्ट्रपति आरिफ अल्वी के दफ्तर से लिखे पत्र के मुताबिक, ये चुनाव 90 दिन के भीतर कराए जाने हैं। इसमें कहा गया है कि चुनाव अधिनियम 2017 के अनुसार आम चुनाव की तिथि के एलान के लिए आयोग के साथ परामर्श जरूरी है।
विज्ञापन
07:39 PM, 06-Apr-2022
अदालत ने राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक का ब्यौरा मांगा
पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को सरकार से राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक का ब्यौरा मांगा। साथ ही प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को डिप्टी स्पीकर द्वारा खारिज करने के महत्वपूर्ण मामले की सुनवाई गुरुवार 7 मार्च तक टाल दी। नेशनल असेंबली के डिप्टी स्पीकर कासिम खान सूरी ने रविवार को फैसला सुनाया था कि अविश्वास प्रस्ताव सरकार को गिराने के लिए एक विदेशी साजिश से संबंधित था और इसलिए यह पेश होने योग्य नहीं था। कुछ समय बाद राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने प्रधानमंत्री इमरान खान की सलाह पर नेशनल असेंबली को भंग कर दिया।07:34 PM, 06-Apr-2022
राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने चुनाव तारीखों का प्रस्ताव मांगा
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने बुधवार को चुनाव आयोग से आम चुनाव कराने की तारीखों का प्रस्ताव देने को कहा, जबकि सुप्रीम कोर्ट पिछले चार दिनों से प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को खारिज करने की वैधता और संसद को भंग करने की वैधता पर सुनवाई कर रहा था। पाकिस्तान के चुनाव आयोग को लिखे एक पत्र में राष्ट्रपति अल्वी ने कहा कि उन्हें आम चुनाव कराने के लिए नेशनल असेंबली के भंग होने की तारीख से 90 दिनों के बाद की तारीख तय करनी होगी।05:07 PM, 06-Apr-2022
सुनवाई 7 अप्रैल तक टली
पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने देश में चल रहे संवैधानिक संकट से संबंधित मामले में सुनवाई 7 अप्रैल तक टाल दी है। नेशनल एसेंबली के डिप्टी स्पीकर के फैसले के बाद यह संकट सामने आया है जिन्होंने पीएम इमरान खान की सलाह पर निचले सदन को भंग कर दिया था।05:02 PM, 06-Apr-2022
आम जनता सिर्फ बुनियादी चीजें मांग रही
अर्जुन रणतुंगा ने कहा कि विरोध प्रदर्शनों के दौरान आम जनता सिर्फ बुनियादी चीजें जैसे दूध पाउडर, गैस, चावल, पेट्रोल मांग रही है। मैं हो रही हिंसा से सहमत नहीं हूं। देश पिछले 2 साल में एक बड़े संकट में चला गया है, वे कोविड का बहाना दे सकते हैं लेकिन दुनिया इससे गुजरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:01 PM, 06-Apr-2022
अर्जुन रणतुंगा बोले, भारत हमारा बड़ा भाई
श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर अर्जुन रणतुंगा ने कहा कि इस सरकार ने अपने फायदे के लिए पूरे संविधान को बदल दिया है। भारत हमारा बड़ा भाई रहा है। वे पेट्रोल और दवाओं जैसी हमारी जरूरतों को पूरा कर रहे हैं। भारत हमारी काफी मदद कर रहा है।02:48 PM, 06-Apr-2022
पाकिस्तान: राष्ट्रपति ने नए सिरे से चुनाव के लिए चुनाव आयोग को लिखा पत्र
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने बुधवार को चुनाव आयोग को पत्र लिखा। उन्होंने देश में नए सिरे से चुनाव कराने के लिए तारीखों की घोषणा करने को कहा है। इस पत्र में 90 दिन के अंदर चुनाव कराने को कहा गया है।
02:40 PM, 06-Apr-2022
श्रीलंका: किसी भी हाल में राष्ट्रपति नहीं देंगे इस्तीफा
श्रीलंका में आए आर्थिक संकट और उससे फैली हिंसा के बीच सरकार की ओर से बड़ा बयान दिया गया है। श्रीलंका सरकार की ओर से कहा गया है कि, राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे किसी भी हाल में इस्तीफा नहीं देंगे। दरअसल, गोतबाया राजपक्षे ने बुधवार को देश से आपातकाल वापस ले लिया था। विपक्ष उनके इस्तीफे की लगातार मांग कर रहा है।
02:33 PM, 06-Apr-2022