Israel Hamas War LIVE: नेतन्याहू बोले- दूसरे चरण में पहुंचा गाजा युद्ध, UAE की यूएनएससी की बैठक बुलाने की अपील
{"_id":"653ca557df8879e670009edd","slug":"israel-hamas-war-live-news-and-updates-palestine-conflict-gaza-strip-underground-tunnels-targeted-terrorists-k-2023-10-28","type":"live","status":"publish","title_hn":"Israel Hamas War LIVE: नेतन्याहू बोले- दूसरे चरण में पहुंचा गाजा युद्ध, UAE की यूएनएससी की बैठक बुलाने की अपील","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Sun, 29 Oct 2023 05:04 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Sun, 29 Oct 2023 05:04 AM IST
खास बातें
Israel Hamas War News in Hindi: इस्राइल और हमास के बीच संघर्ष को अब तीन हफ्ते बीत चुके हैं। इस बीच गाजा पट्टी में छिपे आतंकियों को मारने के लिए इस्राइल की वायुसेना का अभियान जारी है। बीते 21 दिनों में दोनों तरफ से नौ हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। जहां इस्राइल पर हमास के हमले में 1400 से ज्यादा लोगों की मौत हुई, तो वहीं गाजा पट्टी में इस्राइली एयरस्ट्राइक में 7500 हजार के करीब जानें गईं हैं। इस बीच इस्राइल ने दावा किया है कि उसने शुक्रवार रात को बमबारी में गाजा में 150 से ज्यादा अंडरग्राउंड सुरंगों को निशाना बनाया। पढ़ें इस्राइल-हमास संघर्ष से जुड़े अपडेट्स...
विज्ञापन
इस्राइल-हमास युद्ध।
- फोटो : Social Media
लाइव अपडेट
05:04 AM, 29-Oct-2023
न्यूयॉर्क में प्रदर्शन, 200 को हिरासत में लिया
गाजा पट्टी पर इस्राइली बमबारी तेज होने के बीच, न्यूयॉर्क सिटी के प्रसिद्ध ‘ग्रैंड सेंट्रल टर्मिनल’ के मुख्य परिसर में सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने युद्धविराम की मांग करते हुए नारेबाजी की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 200 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया और उन्हें रेलवे स्टेशन से बाहर ले जाया गया। प्रदर्शनकारियों को कुछ समय के लिए हिरासत में लिया गया, समन जारी किया गया और फिर उन्हें रिहा कर दिया गया।04:39 AM, 29-Oct-2023
डब्ल्यूएफपी का गाजा में अपनी टीमों से संपर्क टूटा
संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) की कार्यकारी निदेशक सिंडी मैक्केन ने शनिवार को कहा कि इस्राइल-हमास संघर्ष के बीच गाजा में उनकी टीमों से उनका संपर्क टूट गया है। एक्स पर एक पोस्ट में मैक्केन ने कहा कि हमने गाजा में अपनी टीमों से संपर्क खो दिया है। गाजा में जैसे-जैसे संघर्ष बढ़ता जा रहा है, मैं सभी मानवीय कार्यकर्ताओं और नागरिकों की सुरक्षा के लिए बेहद चिंतित हूं। हम एक निर्णायक मोड़ पर हैं। मानवता कायम रहनी चाहिए।
विज्ञापन
01:50 AM, 29-Oct-2023
अब्बास ने गाजा में नरसंहार रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई की अपील की
फलस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने 'गाजा में नरसंहार' को रोकने के लिए तत्काल अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई की अपील की है। फलस्तीन मुक्ति संगठन (पीएलओ) की कार्यकारी समिति की बैठक में अब्बास ने कहा कि फलस्तीनी नेतृत्व ने संघर्ष को रोकने, मानवीय सहायता की पहुंच, पलायन को रोकने और यरूशलेम तथा वेस्ट बैंक में इस्राइली निवासियों और बलों द्वारा हमलों को रोकने का अनुरोध किया है। अब्बास ने कहा, यह बर्बर हमला है। दुनिया इस नरसंहार पर चुप कैसे रह सकती है?
12:53 AM, 29-Oct-2023
सऊदी अरब ने गाजा में इस्राइली सेना की जमीनी कार्रवाई की निंदा की
इस्राइली सेना की गाजा में जमीनी घुसपैठ जारी है। इस बीच सऊदी अरब ने इस्राइली बलों के किसी भी जमीनी अभियान की निंदा की, जिससे फलस्तीनी नागरिकों के जीवन को खतरा हो सकता है। सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि वह गाजा पट्टी में इस्राइली सेना द्वारा किए गए जमीनी अभियानों की निंदा करता है और फलस्तीनियों के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुचित उल्लंघनों के लिए चेतावनी देता है।
12:36 AM, 29-Oct-2023
गाजा युद्ध दूसरे चरण में पहुंचा : नेतन्याहू
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि जमीनी अभियान के साथ गाजा में लड़ाई दूसरे चरण में पहुंच गई है। शनिवार को न्यूज कॉन्फ्रेंस में नेतन्याहू ने कहा कि इस्राइली सेना ने गाजा में जमीनी हमले शुरू कर दिए हैं। यह लड़ाई लंबी और कठिन होगी। नेतन्याहू ने तेल अवीव के किर्या में हमास की ओर से बंधक बनाए गए लोगों के परिवार के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा, बंधकों की सुरक्षित रिहाई के लिए हर प्रयास किया जाएगा। हमास ने 200 से अधिक लोगों को बंधक बनाया है। इस्राइल ने हमले रोकने और बंधकों के बदले उसकी जेलों में बंद फलस्तीनियों को रिहा करने के प्रस्ताव को भी खारिज कर दिया है।
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि जमीनी अभियान के साथ गाजा में लड़ाई दूसरे चरण में पहुंच गई है। शनिवार को न्यूज कॉन्फ्रेंस में नेतन्याहू ने कहा कि इस्राइली सेना ने गाजा में जमीनी हमले शुरू कर दिए हैं। यह लड़ाई लंबी और कठिन होगी। नेतन्याहू ने तेल अवीव के किर्या में हमास की ओर से बंधक बनाए गए लोगों के परिवार के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा, बंधकों की सुरक्षित रिहाई के लिए हर प्रयास किया जाएगा। हमास ने 200 से अधिक लोगों को बंधक बनाया है। इस्राइल ने हमले रोकने और बंधकों के बदले उसकी जेलों में बंद फलस्तीनियों को रिहा करने के प्रस्ताव को भी खारिज कर दिया है।
12:29 AM, 29-Oct-2023
बंधकों को छुड़ाने के लिए 'हर विकल्प' का इस्तेमाल करेंगे: नेतन्याहू
फलस्तीनी आतंकी संगठन हमास के साथ संघर्ष के बीच इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि उनकी सरकार आतंकियों द्वारा बंधक बनाए गए लोगों को सुरक्षित छुड़ाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। हालांकि, नेतन्याहू ने बंदियों की अदला-बदली के लिए समझौते की प्रतिबद्धता नहीं जताई। लेकिन पीड़ित परिवारों से कहा कि इस्राइली अधिकारी बंधकों को घर लाने के लिए हर विकल्प अपनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:21 AM, 29-Oct-2023
यूएई ने गाजा पर यूएनएससी की बैठक बुलाने का किया अनुरोध
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने गाजा में इस्राइल की जमीनी कार्रवाई पर यूएनएससी की जल्द से जल्द बैठक बुलाने का अनुरोध किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यूएई गाजा में दूरसंचार नेटवर्क बंद करने पर कार्रवाई की मांग कर रहा है। राजनयिकों का कहना है कि 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद की बैठक रविवार को बुलाई जा सकती है।
10:44 PM, 28-Oct-2023
इस्राइल ने तुर्किये से अपने राजनयिक कर्मचारियों को वापस बुलाएगा
इस्राइल ने तुर्किये से अपने दूतावास के कर्मचारियों को वापस बुलाएगा। इस्राइल ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन की ओर से गाजा में उसके सैन्य अभियान की आलोचना के बाद वह तुर्की से अपने राजनयिकों को वापस बुला रहा है। विदेश मंत्री एली कोहेन ने एक्स पोस्ट के जरिए कहा कि तुर्किये से आ रहे गंभीर बयानों को देखते हुए मैंने इस्राइल और तुर्की के बीच संबंधों का पुनर्मूल्यांकन करने के लिए वहां अपने प्रतिनिधियों की वापसी का आदेश दिया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, तुर्किये राष्ट्रपति एर्दोगन ने कहा था कि इस्राइल 22 दिनों से खुलेआम युद्ध अपराध कर रहा है, लेकिन पश्चिमी नेता इस पर प्रतिक्रिया देना तो दूर युद्धविराम के लिए भी नहीं कह रहे। एर्दोगन इस्तांबुल में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान फलस्तीनी झंडे लहराए गए थे। उन्होंने कहा था कि हम पूरी दुनिया को बताएंगे कि इस्राइल एक युद्ध अपराधी है। हम इसके लिए तैयारी कर रहे हैं। हम इस्राइल को युद्ध अपराधी घोषित करेंगे।
रिपोर्ट के मुताबिक, तुर्किये राष्ट्रपति एर्दोगन ने कहा था कि इस्राइल 22 दिनों से खुलेआम युद्ध अपराध कर रहा है, लेकिन पश्चिमी नेता इस पर प्रतिक्रिया देना तो दूर युद्धविराम के लिए भी नहीं कह रहे। एर्दोगन इस्तांबुल में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान फलस्तीनी झंडे लहराए गए थे। उन्होंने कहा था कि हम पूरी दुनिया को बताएंगे कि इस्राइल एक युद्ध अपराधी है। हम इसके लिए तैयारी कर रहे हैं। हम इस्राइल को युद्ध अपराधी घोषित करेंगे।
10:40 PM, 28-Oct-2023
पीएम मोदी ने की मिस्र के राष्ट्रपति से बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी से बात की। दोनों के बीच शनिवार शाम को टेलीफोन पर बातचीत हुई। मिस्र के राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने फेसबुक के जरिए बताया कि पीएम मोदी ने राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी को फोन किया। दोनों के बीच गाजा पट्टी में इस्राइली सैन्य अभियानों को लेकर विस्तार से बात हुई। दोनों ने नागरिक जीवन पर इसके विनाशकारी प्रभाव पर भी बात की। इस दौरान युद्ध से बढ़ रहे खतरों को लेकर भी विचारों का आदान-प्रदान किया गया। यह पूरे क्षेत्र की सुरक्षा के लिए खतरा है।
07:04 PM, 28-Oct-2023
गाजा में मान्यता प्राप्त सहायता समूहों को कनेक्शन मुहैया कराएंगे: मस्क
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने शनिवार को एलान किया कि उनकी उपग्रह-आधारित संचार प्रणाली स्टारलिंक गाजा में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सहायता संगठनों को कनेक्टिविटी मुहैया कराएगी। मस्क ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अमेरिकी प्रतिनिधि अलेक्जेंड्रिया ओकासियो-कोर्टेज के एक बयान के जवाब में यह घोषणा की। उन्होंने कहा था कि 2.2 मिलियन की आबादी के लिए सभी संचार बंद करना अस्वीकार्य है।