Israel Hamas War LIVE: 18 अक्तूबर को इस्राइल जा सकते हैं US राष्ट्रपति बाइडन, ब्रिटेन ने किया मदद का एलान
Israel Hamas Palestine War Live News in Hindi: इस्राइल पर हमास की ओर से हमला शुरू किए अब 10 दिन हो चुके हैं। इस हमले की वजह से इस्राइल में अब तक 1400 लोगों की जान जा चुकी है। दूसरी तरफ इस्राइल की तरफ से गाजा पट्टी पर किए गए पलटवार में मौतों का आंकड़ा अब 2500 के करीब पहुंच चुका है। यह स्थिति तब है, जब इस्राइल की ओर से गाजा पर सिर्फ हवाई हमले किए गए हैं। बताया गया है कि इस्राइली सेना जल्द ही गाजा पर समुद्र और जमीनी मार्ग से भी हमला कर सकती है। इन स्थितियों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस्राइल को सतर्क रहने और गाजा में किसी तरह के कब्जे को गलत करार दिया है। इस्राइल और हमास के बीच संघर्ष पर यहां पढ़ें ताजा अपडेट...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
तेल अवीव में सायरन बजने पर नेतन्याहू और ब्लिंकन को लेनी पड़ी शरण
बंधकों के परिवारों से मिले फ्रांस के पूर्व प्रधानमंत्री मैनुएल वाल्स
तेल अवीव पहुंचे फ्रांस के पूर्व प्रधानमंत्री मैनुएल वाल्स ने कई फ्रांसीसी नागरिकों के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की, जो इस्राइल पर हमास के हमले के बाद से लापता हैं। फ्रांस की नेशनल असेंबली के डिप्टी स्पीकर कार्ल ओलिव ने कहा, हमने बंधक बनाए गए लोगों के परिवार के सदस्यों के साथ एक घंटे से अधिक समय बिताया। उन्होंने कहा कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की प्राथमिकता बंधकों को बचाना है और इस समय वह भागीदारों के साथ बात कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि सभी बंधकों को रिहा किया जाए।इस्राइली सेना ने तीन रॉकेट को आसमान में किया नष्ट
इस्राइल की सेना ने तेल अवीव शहर की ओर दागे गए तीन रॉकेट को आसमान में ही नष्ट कर दिया। इस तरह से इस्राइली सेना एक दिन में तीसरी बार रॉकेट हमले को रोकने में सफल रही। वीडियो में तेल अवीव के आसमान में विस्फोट देखे जा सकते हैं। इस्राइल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने ट्वीट किया कि तेल अवीव और येरूशलम में सायरन बज रहे हैं।#WATCH | Israel: Three rockets intercepted in Tel Aviv as explosions can be seen in the video. The rockets were intercepted for the third time in a day.
— ANI (@ANI) October 16, 2023
IDF tweeted, "Sirens sounding in Tel Aviv and Jerusalem." pic.twitter.com/hS5TmSm4nR
ब्रिटेन ने फलस्तीनी नागरिकों के लिए सहायता की घोषणा की
वास्तविक संघर्ष का क्षण: नेतन्याहू
नरसंहार के लिए जिम्मेदार लोगों को निशाना बनाना जारी रखेगा इस्राइल
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को इस्राइल में आमंत्रित किया है। हमें उम्मीद है कि हम जल्द ही राष्ट्रपति की मेजबानी करेंगे।
1,500 से अधिक इस्राइली मारे गए हैं और 3,900 घायल
हेनरिक ने बताया कि मैं यह स्पष्ट करना चाहती हूं कि इस्राइल हमास के साथ युद्ध में है, न कि फलस्तीन के लोगों के साथ। पिछले 96 घंटों से हम गाजा में फलस्तीनियों से सुरक्षित क्षेत्रों में जाने का आग्रह कर रहे हैं। हमने इस बात के व्यापक सबूत देखे हैं कि हमास उन्हें आगे बढ़ने से रोक रहा है और उन्हें ढाल बना रहा है। इस युद्ध में निर्दोष नागरिकों को मोहरे के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।