G7 Summit Day-2 Live: पीएम मोदी ने इतालवी समकक्ष मेलोनी समेत कई नेताओं से की मुलाकात; शाम में ट्रंप से वार्ता
G7 Summit 2026 in France Live News in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के एवियन में आयोजित जी7 देशों के सम्मेलन में मंगलवार को मजबूती से भारत का पक्ष रखा। आज सम्मेलन का दूसरा दिन है। जी7 देशों की बैठक से इतर आज कई कारोबारियों और कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) से के साथ बातचीत निर्धारित है। पीएम मोदी आज शाम करीब 6.15 बजे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। जी7 सम्मेलन से इतर कई अहम द्विपक्षीय बैठकों का कार्यक्रम भी निर्धारित है। जी7 देशों के इस सम्मेलन में मेजबान फ्रांस के अलावा कनाडा, ब्रिटेन, इटली, यूएई समेत कई देश शामिल हो रहे हैं। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़िए जी7 सम्मेलन और इससे इतर द्विपक्षीय बैठकों से जुड़े तमाम अपडेट्स
लाइव अपडेट
पीएम मोदी ने इतालवी समकक्ष समेत कई नेताओं से की मुलाकात
पीएम मोदी ने जी7 शिखर सम्मेलन से इतर फ्रांस के एवियन में इतालवी समकक्ष मेलोनी समेत कई देशों के नेताओं से मुलाकात की।PM Narendra Modi interacts with world leaders at the G7 Summit 2026 in Evian, France.
— ANI (@ANI) June 17, 2026
(Pics: DD News) pic.twitter.com/wLAUzq3ULJ
प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात के दौरान विदेश मंत्री जयशंकर भी मौजूद रहे।
#WATCH | PM Narendra Modi interacts with world leaders at the G7 Summit 2026 in Evian, France.
— ANI (@ANI) June 17, 2026
(Video: DD News) pic.twitter.com/71fh9Kn0x6
जापानी प्रधानमंत्री से भी हुई पीएम मोदी की द्विपक्षीय मुलाकात
प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची के साथ मुलाकात की तस्वीर साझा कर पीएम मोदी ने एक्स हैंडल पर लिखा कि जापानी समकक्ष के साथ विचारों का शानदार आदान-प्रदान हुआ। भारत और जापान व्यापार और निवेश को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न क्षेत्रों में अपने सहयोगात्मक संबंधों को और गहरा करेंगे।高市早苗首相と素晴らしい意見交換を行いました。
— Narendra Modi (@narendramodi) June 17, 2026
インドと日本は、貿易・投資を優先分野としつつ、多様な分野において引き続き協力関係を深化させていきます。@takaichi_sanae @G7 pic.twitter.com/WG7VzxDOP2
पीएम मोदी ने दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति से की मुलाकात
फ्रांस के एवियन में दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति से मुलाकात की तस्वीर साझा कर पीएम मोदी ने एक्स हैंडल पर लिखा, 'मैंने एवियन में दक्षिण कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति ली जे-म्योंग के साथ बेहद सार्थक बातचीत की। दो महीने पहले ही मैंने भारत में राष्ट्रपति ली का स्वागत किया था। दोनों देश न केवल व्यापार और वाणिज्य में बल्कि भविष्य के विभिन्न उच्च-तकनीकी क्षेत्रों में भी घनिष्ठ सहयोग कर रहे हैं।에비앙에서 이재명 대한민국 대통령과 매우 뜻깊은 대화를 나누었습니다. 불과 두 달 전에는 인도에서 이 대통령을 맞이했습니다.
— Narendra Modi (@narendramodi) June 17, 2026
양국은 무역과 상업은 물론, 다양한 미래 첨단 분야에서도 긴밀히 협력하고 있습니다.@Jaemyung_Lee @G7 pic.twitter.com/1WANtBG5nP
आज शाम करीब 6.15 बजे ट्रंप के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम करीब 6.15 बजे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। उनके अनुमानित कार्यक्रम के मुताबिक प्रधानमंत्री यूरोपीय संघ की त्रिपक्षीय बैठक में भी शामिल हो सकते हैं। भारतीय समयानुसार उनके संभावित कार्यक्रम पर एक नजर:- दोपहर करीब एक बजे- G7 समूह और सहयोगियों की वर्किंग मीटिंग।
- दोपहर करीब दो बजे यूरोपीय संघ की त्रिपक्षीय बैठक।
- दोपहर करीब 3.30 बजे जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के साथ द्विपक्षीय बैठक।
- जी7 एवं पार्टनर देशों के प्रतिनिधि दुनिया की बड़ी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनियों के CEOs के साथ वर्किंग लंच (करीब छह बजे)
- शाम करीब 06:15 बजे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ द्विपक्षीय बैठक।
- अतिरिक्त द्विपक्षीय बैठकों की योजना (शाम लगभग सात बजे)
- एवियन से जिनेवा के लिए प्रस्थान (रात करीब 8:30 बजे)
- जिनेवा से पेरिस रवानगी (रात करीब 9:10 बजे)
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री स्टार्मर के साथ पीएम मोदी ने की द्विपक्षीय बैठक
विदेश मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज फ्रांस के एवियन में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों नेताओं ने पिछले वर्ष दोनों प्रधानमंत्रियों की पारस्परिक यात्राओं के बाद से भारत-ब्रिटेन संबंधों में आई मजबूत गति की समीक्षा की और व्यापार एवं आर्थिक विकास, रक्षा एवं सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन और हरित ऊर्जा, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार तथा शिक्षा एवं जन-संबंधों सहित विजन 2035 के सभी स्तंभों में हुई प्रगति का स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस वर्ष की शुरुआत में दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में ब्रिटेन के सशक्त प्रतिनिधित्व के लिए प्रधानमंत्री स्टार्मर को धन्यवाद दिया। इसके साथ ही उन्होंने प्रौद्योगिकी सुरक्षा पहल के तहत हुई निरंतर प्रगति का स्वागत किया, जिसमें हाल ही में भारत-ब्रिटेन क्रिटिकल मिनरल्स ग्लोबल सप्लाई चेन ऑब्जर्वेटरी का शुभारंभ भी शामिल है।जी7 के मंच से पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा
जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट में कहा, "हम पश्चिम एशिया में शांति प्रयासों में हुई प्रगति का स्वागत करते हैं। इस संघर्ष के कारण पश्चिम एशिया में हमारे मित्र देशों को जान-माल का नुकसान हुआ है। होर्मुज जलडमरूमध्य में समुद्री व्यापार बाधित होने से वैश्विक अर्थव्यवस्था को भारी क्षति पहुंची है। कई भारतीय नागरिकों ने अपनी जान गंवाई है। वैश्विक समुद्री व्यापार के माध्यम से सभी देशों को जोड़ने वाले नाविकों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि समुद्री मार्ग सुरक्षित रहें और नाविक बिना किसी भय के अपना काम कर सकें।"G7 समिट 2026: फ्रांस में पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की हुई मुलाकात
G7 शिखर सम्मेलन 2026 के इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी विशेष मुलाकात की, जहां दोनों वैश्विक नेताओं के बीच बेहद गर्मजोशी और दोस्ताना माहौल देखा गया। इस मुलाकात के बाद भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने, वैश्विक व्यापार, सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय सहयोग जैसे कई द्विपक्षीय व वैश्विक मुद्दों पर सार्थक चर्चा होने की उम्मीद है, जो आने वाले समय में दोनों देशों के रिश्तों को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगी।Prime Minister Narendra Modi and US President Donald Trump seen interacting at the G7 Summit in Evian, France.
— ANI (@ANI) June 16, 2026
(Pics: DD News) pic.twitter.com/J7G1CoW1xB
एवियन में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पीएम मोदी का किया गर्मजोशी से स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैश्विक मंच पर भारत का पक्ष रखने के लिए मंगलवार को फ्रांस के एवियन पहुंचे, जहां G7 शिखर सम्मेलन 2026 के भव्य आयोजन स्थल पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने उनका बेहद गर्मजोशी और उत्साह के साथ स्वागत किया। इस शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी विश्व के अन्य शीर्ष नेताओं के साथ वैश्विक अर्थव्यवस्था, सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन और तकनीकी सहयोग जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर उच्च स्तरीय चर्चाओं में भाग लेंगे, जिससे भारत और फ्रांस के द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ वैश्विक कूटनीति को भी एक नई मजबूती मिलेगी।French President Emmanuel Macron welcomes Prime Minister Narendra Modi at the venue of G7 Summit 2026, in Evian, France.
— ANI (@ANI) June 16, 2026
(Pic: DD News) pic.twitter.com/s80AJujRPm
G7 समिट में शामिल होने पहुंचे पीएम मोदी, कई मुद्दों पर होगी बातचीत
"Reached Evian": PM Modi arrives at G7 Summit venue in France
— ANI Digital (@ani_digital) June 16, 2026
Read @ANI Story I https://t.co/uISLS0ScFI #PMModi #G7Summit #venue #France #India pic.twitter.com/wUcP2oPSwV
जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने एवियन पहुंचे प्रधानमंत्री, तस्वीर के जरिए दिया संदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए फ्रांस के एवियन शहर पहुंच चुके हैं। वहां पहुंचते ही उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी और कहा कि वे दुनिया के बड़े नेताओं के साथ वैश्विक मुद्दों पर बातचीत करने के लिए बेहद उत्सुक हैं। पीएम मोदी ने साफ किया कि भारत पूरी दुनिया को अधिक सुरक्षित, समृद्ध और टिकाऊ बनाने के लिए सभी देशों के साथ मिलकर काम करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस दौरे पर वे कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ खास बैठकें भी करेंगे।PM Narendra Modi tweets, "Reached Evian, France for the G7 Summit.
— ANI (@ANI) June 16, 2026
Looking forward to engaging with world leaders and exchanging views on key global issues.
India remains committed to advancing collective efforts for a more sustainable and prosperous planet."
(Pic: PM… pic.twitter.com/St8K68V2co