Ayodhya Ram Mandir Live: अखिलेश यादव को मिला प्राण प्रतिष्ठा का न्योता, चंपत राय से बोले- सपरिवार आऊंगा
अयोध्या का भव्य रामलला का मंदिर बनकर तैयार है। मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी। राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर देशभर में उत्साह का माहौल है। हर राम भक्त हो इस दिन का बेसब्री से इंतजार था। रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के पहले विधिवत पूजा अर्चना करने की तैयारी की जा रही है।
लाइव अपडेट
अमेरिका में राम का नाम...
अमेरिका में भारतीयों ने 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह से पहले एक 350 से अधिक कारों की रैली का आयोजन किया।#WATCH | Edison, New Jersey: Indians in the US organise a more than 350-car rally ahead of the 'Pran Pratishtha' ceremony of Ram Temple on January 22nd in Ayodhya. pic.twitter.com/DTRk64hDj7
— ANI (@ANI) January 13, 2024
मॉरीशस में छुट्टी का स्वागत
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान सरकारी अधिकारियों के लिए 2 घंटे की छुट्टी की घोषणा करने वाली मॉरीशस सरकार के फैसले पर मॉरीशस सनातन धर्म मंदिर महासंघ के अध्यक्ष, भोजराज घूरबिन ने कहा कि मॉरीशस में हमारे लिए यह एक महान और बहुत बड़ा निर्णय है कि हमारे प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनौथ ने यह निर्णय लिया है। हम दुनिया के पहले देश हैं जिसके प्रधानमंत्री ने हमें 22 जनवरी को 2 घंटे की छुट्टी देने का निर्णय लिया है। मुझे आशा है कि वे (अन्य देश) हमारी बात देखेंगे कि प्रधानमंत्री हमें 2 घंटे की छुट्टी दे रहे हैं और वे भी हमारे भाइयों और बहनों के लिए ऐसा ही करेंगे।#WATCH | On decision of Mauritius government announcing a 2-hour leave for government officials during the Ram temple Pran Pratishtha ceremony, President, Mauritius Sanatan Dharma Temples Federation, Bhojraj Ghoorbin says, "For us in Mauritius, it is a great & very big decision… pic.twitter.com/5jAqOqJsrD
— ANI (@ANI) January 13, 2024
अखिलेश यादव को मिला प्राण प्रतिष्ठा न्योता
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए निमंत्रण मिल गया है। इसके लिए उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र, अयोध्या के महासचिव चंपत राय को धन्यवाद देते हुए कहा है कि वे प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद सपरिवार दर्शनार्थी बनकर अयोध्या आएंगे। उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के स्नेह निमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया और समारोह के सकुशल संपन्न होने के लिए भी शुभकामनाएं दीं।उद्धव बोले- 'प्राण-प्रतिष्ठा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को करनी चाहिए'
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए काशी से भेजी गई हवन सामग्री
अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए शुक्रवार को काशी से हवन सामग्री भेजी गई। इंग्लिशिया लाइन स्थित विश्व हिंदू परिषद कार्यालय से वाहन को रवाना किया गया। परिषद के महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों व महिलाओं ने जय श्रीराम के जयघोष के बीच राम पताका लहराया और नारियल फोड़कर वाहन को रवाना किया। कन्हैयालाल सिंह ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मुख्य पुरोहित पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित, पंडित गणेश्वर शास्त्री द्राविड़ तथा सहायक आचार्य पंडित गजानद ज्योतकर के निर्देशन में हवन पूजन व सामग्री तैयार किया गया है।
22 जनवरी को जगमगाएंगे छत्तीसगढ़ के सभी प्रसिद्ध मंदिर
अयोध्या ही नहीं भगवान श्रीराम के ये मंदिर भी हैं बहुत प्रसिद्ध
रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र से पहले काशी में बना था रामालय ट्रस्ट
बंगलुरु में एक कलाकार ने बनाई भगवान राम की रंगोली
कर्नाटक के बंगलुरु में एक कलाकार अक्षय जलिहाल ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले भगवान राम की रंगोली बनाई है।#WATCH | Bengaluru, Karnataka: Rangoli artist Akshay Jalihal creates rangoli of Lord Ram ahead of Shri Ram Temple Pranpratishtha ceremony
— ANI (@ANI) January 13, 2024
(Source: Akshay Jalihal Artist) pic.twitter.com/TSMSVLYtoS
जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह और अमित शाह को मिला प्राण प्रतिष्ठा का न्योता
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का न्योता भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को मिला है। इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह को भी प्राण प्रतिष्ठा का न्योता मिला है। विहिप कार्याध्यक्ष आलोक कुमार,नृपेंद्र मिश्रा ने निमंत्रण दिया है।Delhi: Vishva Hindu Parishad (VHP) International Working President Alok Kumar and Chairman of Temple Construction Committee Nripendra Mishra invited BJP National President JP Nadda, Defense Minister Rajnath Singh and Home Minister Amit Shah for the Pranpratishtha ceremony of Shri… pic.twitter.com/VbcY7YNmAU
— ANI (@ANI) January 13, 2024