PM Kisan Yojana: 9.8 करोड़ किसानों के खाते में भेजी गई 19वीं किस्त, क्या आपको मिला लाभ?
PM Kisan 19th Installment Status Date Time Live Updates: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के भागलपुर पहुंचे हैं। जहां से उन्होंने पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त जारी की। इस मौके पर पात्र किसानों के बैंक खाते में 2-2 हजार रुपये पहुंचने लगे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
PM Kisan Beneficiary Status: पासबुक एंट्री
आपके बैंक खाते में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के 19वीं किस्त के पैसे आए हैं या नहीं इस बारे में जानने के लिए आपको अपने बैंक जाना होगा। वहां जाकर आप पासबुक एंट्री करवाके इस बारे में पता कर सकते हैं खाते में 19वीं किस्त के पैसे ट्रांसफर हुए हैं या नहीं।PM Kisan Beneficiary Status: मिनी स्टेटमेंट
PM Kisan 19 Kist Kab Aayegi: ऐसे पता करें आपके खाते में किस्त के पैसे आए हैं या नहीं
PM Kisan 19 Kist Kab Aayegi: अटकी हुई 19वीं किस्त को प्राप्त करने के लिए क्या करें?
PM Kisan 19th Installment Date Time: इन किसानों को नहीं मिला लाभ
देश में कई किसान ऐसे हैं, जिनके खाते में पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त नहीं आई है। वे किसान जिन्होंने योजना में ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन नहीं कराया है उनको 19वीं किस्त का लाभ नहीं मिला है। इसके अलावा जिन किसानों ने योजना में आवेदन करते समय गलत जानकारी दर्ज की थी उन्हें भी 19वीं किस्त का लाभ नहीं मिला है।- पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त के रूप में केंद्र सरकार ने लगभग 20 हजार करोड़ रुपये की राशि किसानों के बैंक खाते में भेजी है। वहीं, अकेले बिहार के किसानों के बैंक खाते में लगभग 1600 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की गई है।
किसानों के सम्मान की,
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) February 24, 2025
भरोसे और यकीन की किस्त
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने आज सिंगल क्लिक के माध्यम से किसान भाइयों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त हस्तांतरित की।#PMKisan pic.twitter.com/J9CnXueSER
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19वीं किस्त जारी कर चुके हैं और अब वे किसानों और कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित कर रहे हैं।
बिहार की पावन धरती से अन्नदाता बहनों-भाइयों के खातों में पीएम-किसान की 19वीं किस्त ट्रांसफर करने के साथ विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन कर अत्यंत गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। https://t.co/ScyieLvMYS
— Narendra Modi (@narendramodi) February 24, 2025
- पीएम नरेंद्र मोदी ने 19वीं किस्त जारी कर दी है। पीएम ने डीबीटी के माध्यम से योजना से जुड़े किसानों के बैंक खाते में 2-2 हजार रुपये की किस्त भेजी गई। इस मौके पर 9.8 करोड़ किसानों को लाभ दिया गया।
- भागलुपर में आयोजित कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पीएम नरेंद्र मोदी का स्वागत कर रहे हैं। साथ ही वे किसानों और लोगों को संबोधित कर रहे हैं।
- कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पीएम नरेंद्र मोदा का स्वागत कर रहे हैं और साथ ही कार्यक्रम में आए किसानों और लोगों को संबोधित कर रहे हैं।
LIVE: आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी द्वारा भागलपुर, बिहार से 'पीएम किसान सम्मान निधि योजना' की 19वीं किस्त का ट्रांसफर।#PMKisan https://t.co/Q2sG3Eqnc2
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) February 24, 2025