फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tokyo Paralympics 2021 Opening Ceremony: टोक्यो पैरालंपिक का रंगारंग आगाज, टेक चंद ने थामा तिरंगा

Tue, 24 Aug 2021 05:08 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 24 Aug 2021 05:08 PM IST
खास बातें

  • टोक्यो पैरालंपिक का उद्घाटन समारोह शुरू
  • भाला फेंक खिलाड़ी टेक चंद होंगे भारत के ध्वजवाहक
  • पैरालंपिक में नौ स्पर्धाओं में 54 भारतीय खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
  • खेलों में 163 देशों के लगभग 4500 खिलाड़ी 22 खेलों की 540 स्पर्धाओं में ले रहे हिस्सा 

विज्ञापन
tokyo paralympics 2021 opening ceremony live updates Tek Chand to be India flag-bearer hindi news updates
17वें नंबर पर होगा भारतीय दल का मार्च पास्ट - फोटो : social media

लाइव अपडेट

05:04 PM, 24-Aug-2021

भारतीय दल का मार्च पास्ट, टेक चंद ने थामा तिरंगा

आज से टोक्यो ओलंपिक की विधिवत शुरुआत हो गई है। उद्घाटन समारोह की शुरुआत एक वीडियो के साथ हुई, जिसमें पैरा खिलाड़ियों की शक्ति को दर्शाया गया। वीडियो के खत्म होते ही 'पैरा एयरपोर्ट' के कर्मियों की तरह पोशाक में रंगारंग कार्यक्रम पेश किया गया, जिसके बाद स्टेडियम के ऊपर आतिशबाजी का शानदार नजारा दिखा। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय पैरालंपिक समिति के अध्यक्ष एंड्रयू पार्सन्स और जापान के सम्राट नारुहितो का स्टेडियम में स्वागत किया गया, जिसके बाद चार बार के ओलंपिक फ्रीस्टाइल कुश्ती चैंपियन काओरी इको और बचाव कार्यकर्ता ताकुमी अस्तानी सहित छह व्यक्ति जापान के ध्वज को मंच पर लेकर आए। इसके बाद अन्य देशों के राष्ट्रीय ध्वज को स्टेडियम में लाया गया। भारतीय दल ने 17वें नंबर पर अपना मार्च पास्ट निकाला। भालाफेंक खिलाड़ी भारतीय दल के ध्वजवाहक थे। बता दें कि 24 अगस्त से पांच सितंबर तक चलने वाले पैरालंपिक खेलों के दौरान 163 देशों के लगभग 4500 खिलाड़ी 22 खेलों की 540 स्पर्धाओं में हिस्सा ले रहे हैं।  इसमें भारत की तरफ से भी अब तक का सबसे बड़ा दल हिस्सा ले रहा है। भारत से 9 अलग-अलग खेलों में कुल 54 खिलाड़ी पदक के लिए जोर लगाएंगे।
 
05:01 PM, 24-Aug-2021

अर्जेंटीना की पैरालंपिक टीम ने स्टेडियम में किया प्रवेश

अर्जेंटीना की पैरालंपिक टीम ने राष्ट्रीय ध्वज के साथ स्टेडियम में प्रवेश किया।
 
 
विज्ञापन
05:00 PM, 24-Aug-2021

उद्घाटन समारोह में मार्च पास्ट शुरू

उद्घाटन समारोह में मार्च पास्ट शुरू हो गया है। आइलैंड पहला देश है, जिसने अपने राष्ट्रीय ध्वज के साथ ओलंपिक स्टेडियम में प्रवेश किया। इसके बाद आयरलैंड, फिर इटली..आदि।
04:49 PM, 24-Aug-2021

खूबसूरत प्रस्तुति

 
04:45 PM, 24-Aug-2021

टोक्यो पैरालंपिक का रंगारंग आगाज

 
04:42 PM, 24-Aug-2021

जापानी इंडे को स्टेडियम में लाया गया

जापानी इंडे को स्टेडियम में लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:40 PM, 24-Aug-2021

हो गई उद्घाटन समारोह की औपचारिक शुरुआत

उद्घाटन समारोह की औपचारिक शुरुआत
 
04:38 PM, 24-Aug-2021

ध्वजवाहक टेक चंद तैयार

भारतीय दल का नेतृत्व करने के लिए टेक चंद तैयार
04:33 PM, 24-Aug-2021

57 साल बाद टोक्यो में पैरालंपिक गेम की वापसी

टोक्यो दूसरी बार पैरालंपिक खेलों की मेजबानी कर रहा है, वो भी 57 साल बाद।
 
04:33 PM, 24-Aug-2021

ओलंपिक स्टेडियम का नजारा

ओलंपिक स्टेडियम का नजारा

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed