फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs WI 4th T20: भारत ने वेस्टइंडीज को चौथे मैच में 59 रन से हराया, सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल की

Sun, 07 Aug 2022 12:32 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, फॉर्ट लॉडरहिल (फ्लोरिडा)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, फॉर्ट लॉडरहिल (फ्लोरिडा) Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 07 Aug 2022 12:32 AM IST
खास बातें

Live Cricket Score, India vs West Indies (IND vs WI) 4th T20i: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत ने वेस्टइंडीज को चौथे टी20 मैच में 59 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। सीरीज का आखिरी मुकाबला सात अगस्त को खेला जाएगा।

विज्ञापन
IND vs WI 4th T20 Live Score: India vs West Indies 4th T20 at Lauderhill Florida Cricket Stadium News in Hindi
अर्शदीप सिंह और ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

12:25 AM, 07-Aug-2022

IND vs WI Live Score: भारत ने वेस्टइंडीज को हराया

भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को पांच टी20 मैचों की सीरीज मे ंहरा दिया। उसने शनिवार (छह अगस्त) को अमेरिका के फ्लोरिडा में खेले गए चौथे टी20 मैच में 59 रनों से जीत हासिल की। इस तरह टीम ने सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला रविवार (सात अगस्त) को इसी मैदान पर खेला जाएगा। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 191 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 19.1 ओवर में 132 रन पर सिमट गई। भारत के लिए ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए।
12:12 AM, 07-Aug-2022

IND vs WI Live Score: भारत जीत से एक कदम दूर

भारतीय टीम जीत के करीब है। उसे सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने के लिए एक विकेट की तलाश है। वेस्टइंडीज को नौवां झटका अर्शदीप सिंह ने दिया। उन्होंने डोमिनिक ड्रैक्स (पांच रन) को क्लीन बोल्ड कर दिया।
विज्ञापन
11:56 PM, 06-Aug-2022

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज को लगा सातवां झटका

वेस्टइंडीज को सातवां झटका रवि बिश्नोई ने दिया। बिश्नोई ने अकील हुसैन को सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच कराया। अकील 10 गेंद पर तीन रन ही बना सके। उनके बाद शिमरॉन हेटमायर भी आउट हो गए। हेटमायर को रवि बिश्नोई ने क्लीन बोल्ड कर दिया। वह 19 गेंद पर 19 रन ही बना सके।
11:43 PM, 06-Aug-2022

IND vs WI Live Score: होल्डर लौटे पवेलियन

वेस्टइंडीज को छठा झटका अनुभवी जेसन होल्डर के रूप में लगा। वह नौ गेंद पर 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। होल्डर को अर्शदीप ने संजू सैमसन के हाथों कैच कराया। वेस्टइंडीज ने छह विकेट पर 101 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 91 रन और बनाने हैं।
11:27 PM, 06-Aug-2022

IND vs WI Live Score: भारत को मिली पांचवीं सफलता

भारत को पांचवीं सफलता अक्षर पटेल ने दिलाई। उन्होंने कायेल मेयर्स के बाद रोवमन पॉवेल को भी पवेलियन भेज दिया। पॉवेल 16 गेंद पर 24 रन बनाकर दीपक हुड्डा को कैच थमा बैठे। उन्होंने एक चौका और दो छक्के लगाए। वेस्टइंडीज ने नौ ओवर में पांच विकेट पर 82 रन बना लिए हैं।
11:19 PM, 06-Aug-2022

IND vs WI Live Score: कायेल मेयर्स पवेलियन लौटे

भारत को चौथी सफलता अक्षर पटेल ने दिलाई। उन्होंने कायेल मेयर्स को दीपक हुड्डा के हाथों कैच कराया। मेयर्स 16 गेंद पर 14 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने दो चौके लगाए। मेयर्स के आउट होने के बाद शिमरॉन हेटमायर क्रीज पर आए हैं। वेस्टइंडीज ने सात ओवर में चार विकेट पर 64 रन बना लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:13 PM, 06-Aug-2022

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज को लगा तीसरा झटका

वेस्टइंडीज को तीसरा झटका लगा है। कप्तान निकोलस पूरन रनआउट हो गए हैं। उन्होंने आठ गेंद पर 24 रन बनाए। संजू सैमसन के थ्रो पर ऋषभ पंत ने उन्हें रनआउट कर दिया। पूरन ने अपनी पारी में एक चौका और तीन छक्के लगाए। उन्होंने 300 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। वेस्टइंडीज ने छह ओवर में तीन विकेट पर 61 रन बना लिए हैं।
11:05 PM, 06-Aug-2022

IND vs WI Live Score: चार ओवर के बाद वेस्टइंडीज 27/2

चार ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर दो विकेट पर 27 रन है। फिलहाल निकोलस पूरन दो रन और काइल मेयर्स 9 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत की ओर से आवेश खान ने दो विकेट लिए हैं। उन्होंने ब्रैंडन किंग और डेवोन थॉमस को पवेलियन भेजा।
10:30 PM, 06-Aug-2022

IND vs WI Live Score: भारत ने 191 रन बनाए

भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 191 रन बनाए हैं। वेस्टइंडीज के सामने जीत के लिए 192 रन का लक्ष्य है। भारत के लिए सबसे ज्यादा 44 रन विकेटकीपर ऋषभ पंत ने बनाए। अंत में अक्षर पटेल ने आठ गेंदों में 20 रन की पारी खेली। कप्तान रोहित ने 33 और संजू सैमसन ने 30 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए ओबेड मैकॉय और अल्जारी जोशेप ने दो-दो विकेट लिए।
10:22 PM, 06-Aug-2022

IND vs WI Live Score: भारत की आधी टीम पवेलियन लौटी

164 के स्कोर पर भारत की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। ओबेड मैकॉय ने छह रन के स्कोर पर दिनेश कार्तिक को क्लीन बोल्ड कर भारत को पांचवां झटका दिया।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed