फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hockey Live Score: जर्मनी ने जापान और बेल्जियम ने कोरिया को रौंदा, न्यूजीलैंड और नीदरलैंड ने भी हासिल की जीत

Sat, 14 Jan 2023 10:35 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर/राउरकेला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर/राउरकेला Published by: रोहित राज Updated Sat, 14 Jan 2023 10:35 PM IST
खास बातें

FIH Hockey Men's World Cup Highlights: ओडिशा में चल रहे हॉकी विश्व कप के दूसरे दिन चार मुकाबले खेले गए। पूल सी में न्यूजीलैंड ने चिली को 3-1 से हराया। इसी ग्रुप में नीदरलैंड ने मलयेशिया को 4-0 से परास्त कर दिया। पूल बी में बेल्जियम ने दक्षिण कोरिया को 5-0 से हरा दिया। दिन के आखिरी मुकाबले में जर्मनी ने जापान को 3-0 से हरा दिया।

विज्ञापन
Men's Hockey World Cup 2023 Live Score Updates NZ vs Chile NED vs Malaysia Belgium vs Korea Germany vs Japan
जर्मनी की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

10:35 PM, 14-Jan-2023

Hockey Live Score: दूसरे दिन के नतीजे

तीन बार की विश्व चैंपियन नीदरलैंड, दो बार की चैंपियन जर्मनी, मौजूदा विजेता बेल्जियम और न्यूजीलैंड ने शनिवार को अपने-अपने मैच जीतकर हॉकी विश्वकप में विजयी आगाज किया है। राउरकेला में हुए पूल सी के मैच में न्यूजीलैंड ने अपना पहला विश्वकप खेल रही चिली की टीम को 3-1 से शिकस्त दी। इसी पूल में नीदरलैंड ने मलयेशिया को 4-0 से हराया। भुवनेश्वर में हुए मैचों में पूल बी में दुनिया के दूसरे नंबर की टीम बेल्जियम ने 10वें नंबर की कोरिया को 5-0 से हराया। दुनिया के चौथे नंबर की जर्मनी ने 16वें नंबर की जापान की टीम को 3-0 से शिकस्त दी।
08:55 PM, 14-Jan-2023

Hockey Live Score: जर्मनी ने जापान को रौंदा

पूल बी में जर्मनी ने भी जीत के साथ धमाकेदार शुरुआत की है। जापान के खिलाफ मैच में जर्मनी को काफी संघर्ष करना पड़ा, लेकिन इस टीम ने दूसरे हाफ में शानदार खेल दिखाया और 3-0 के बड़े अंतर से जीत हासिल की। पहले हाफ में दोनों टीमों का स्कोर 0-0 से बराबरी पर था, लेकिन दूसरे हाफ में जर्मन टीम लय में आई और एक के बाद एक तीन गोल कर बेहतरीन जीत दर्ज की। जर्मनी के लिए 35वें मिनट में ग्रैंबुश मैश, 40वें मिनट में रुहर क्रिस्टोफर और 48वें मिनट में प्रिंज थीस ने गोल किया। मैच का पहला गोल गैंबुश ने पेनल्टी कॉर्नर में किया था, लेकिन इसके बाद जर्मनी ने दो मैदानी गोल कर अपनी जीत पक्की कर ली।
विज्ञापन
06:57 PM, 14-Jan-2023

Hockey Live Score: बेल्जियम ने दर्ज की बड़ी जीत

डिफेंडिंग चैंपियन बेल्जियम ने पूल बी में धमाकेदार जीत के साथ शुरुआत की है। उसने दक्षिण कोरिया को 5-0 से रौंद दिया। बेल्जियम के लिए हैंड्रिक्स एलेक्जेंडर ने 30वें, कोसिंस टैंगुई ने 42वें, वान ऑबेल फ्लोरेंट ने 49वें, डॉकियर सेबेस्टियन ने 51वें और डी स्लूवर आर्थुर ने 57वें मिनट में गोल किया।
04:40 PM, 14-Jan-2023

Hockey Live Score: नीदरलैंड ने मलयेशिया को 4-0 से हराया

नीदरलैंड ने मलयेशिया के खिलाफ 4-0 से जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही वह पूल सी में पहले स्थान पर पहुंच गया है। उसके न्यूजीलैंड के बराबर तीन अंक हैं, लेकिन वह बेहतर गोल अंतर से शीर्ष पर है। चिली की टीम तीसरे और मलयेशिया चौथे पायदान पर है। नीदरलैंड के लिए इस मैच में वैन डैम थीस (19वें मिनट), जानसेन जिप (23वें मिनट), बिंस ट्यून (46वें मिनट) और क्रून जॉरिट (59वें मिनट) में गोल किया।
03:26 PM, 14-Jan-2023

Hockey Live Score: नीदरलैंड और मलयेशिया आमने-सामने

न्यूजीलैंड और चिली के बाद पूल सी में नीदरलैंड और मलयेशिया के बीच मुकाबला शुरू हो गया है। रैंकिंग में नीदरलैंड की टीम तीसरे स्थान पर है। वहीं, मलयेशिया की टीम 11वें पायदान पर काबिज है।
02:48 PM, 14-Jan-2023

Hockey Live Score: न्यूजीलैंड ने जीता पहला मैच

न्यूजीलैंड ने जीत के साथ हॉकी विश्व कप की शुरुआत की है। उसने पहली बार इस टूर्नामेंट में खेल रही चिली की टीम को 3-1 से हरा दिया। न्यूजीलैंड के लिए लेन सैम ने एक गोल किया। वहीं, हीहा सैम ने टीम के लिए दो गोल दागे। चिली के लिए इकलौता गोल कोनाटार्डो इग्नासियो ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:32 PM, 14-Jan-2023

Hockey Live Score: चिली ने विश्व कप इतिहास में किया अपना पहला गोल

न्यूजीलैंड के खिलाफ चिली ने 49वें मिनट में पहला गोल किया। हॉकी विश्व कप इतिहास में चिली का यह पहला गोल है। वह पहली बार इस टूर्नामेंट में खेल रहा है। चिली के लिए कोन्टार्डो इग्नासियो ने पहला गोल दागा।
01:51 PM, 14-Jan-2023

Hockey Live Score: चिली के खिलाफ न्यूजीलैंड ने किया तीसरा गोल

चिली के खिलाफ न्यूजीलैंड की टीम लगातार आक्रामक खेल दिख रही है। उसने 18वें मिनट में अपनी बढ़त को और ज्यादा बढ़ा दिया है। हीहा सैम ने शानदार गोल कर न्यूजीलैंड को मैच में 3-0 से आगे कर दिया। 
01:26 PM, 14-Jan-2023

Hockey Live Score: चिली के खिलाफ न्यूजीलैंड 2-0 से आगे

न्यूजीलैंड ने चिली के खिलाफ शानदार अंदाज में शुरुआत की है। उसने पहले क्वार्टर में ही दो गोल दाग दिए हैं। न्यूजीलैंड के लिए पहला गोल नौवें मिनट में लेन सैम ने किया। वहीं, 11वें मिनट में हीहा सैम ने दूसरा गोल दाग दिया। कीवी टीम अब मैच में 2-0 से आगे है।
01:08 PM, 14-Jan-2023

Hockey Live Score: चिली के सामने न्यूजीलैंड की चुनौती

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed