फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs PAK Hockey: भारत ने पाकिस्तान को 4-0 से हराया; ग्रुप स्टेज में अजेय, हरमनप्रीत ने किए दो गोल

Wed, 09 Aug 2023 10:41 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 09 Aug 2023 10:41 PM IST
खास बातें

India vs Pakistan Hockey: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में अपने आखिरी ग्रुप मैच में भारत ने पाकिस्तान को 4-0 के अंतर से हरा दिया। इसके साथ ही इस टूर्नामेंट में भारत के अजेय रहने का सिलसिला जारी है। अपने सभी पांच मैच जीतकर टीम इंडिया ग्रुप स्टेज के बाद अंक तालिका शीर्ष पर रही। भारत ने पहले ही सेमीफाइल में जगह बना ली थी, जबकि पाकिस्तान की टीम इस हार के साथ टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो गई है।

विज्ञापन
India vs Pakistan Live: Asian Champions Trophy Hockey 2023 IND and PAK in Points Table
गोल का जश्न मनाते हरमनप्रीत - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

10:18 PM, 09-Aug-2023

भारत ने पाकिस्तान को 4-0 से हराया

भारत ने पाकिस्तान को 4-0 से हरा दिया है। इस हार के साथ ही एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान की टीम का सफर लगभग खत्म हो चुका है। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को यह मैच जीतना जरूरी था। मुकाबला ड्रॉ होने पर भी पाकिस्तानी टीम किस्मत भरोसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती थी, लेकिन 4-0 की हार के साथ ही पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल की रेस से लगभग बाहर हो गई और टूर्नामेंट में पाकिस्तान का सफर खत्म हो गया है। भारतीय टीम ने मैच के चारो क्वार्टर में एक-एक गोल किया। पहले दो क्वार्टर में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। वहीं, तीसरे क्वार्टर में जुगरंत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया और आखिरी क्वार्टर में आकाशदीप सिंह ने मैदानी गोल कर भारत के जीत के अंतर को और बड़ा कर दिया।
10:13 PM, 09-Aug-2023

IND vs PAK Hockey Live: भारत ने किया चौथा गोल

चौथे क्वार्टर में भारतीय टीम ने चौथा गोल कर पाकिस्तान पर 4-0 की बढ़त बना ली है। भारत के लिए चौथा गोल आकाशदीप सिंह ने किया। यह इस मैच का पहला मैदानी गोल था। इससे पहले तीनों गोल पेनल्टी कॉर्नर के जरिए आए थे।
विज्ञापन
10:03 PM, 09-Aug-2023

IND vs PAK Hockey Live: चौथे क्वार्टर का खेल जारी

चौथे क्वार्टर का खेल हो जारी है। भारत के पास अभी भी 3-0 की बढ़त है। चौथे क्वार्टर में भी भारत ने गोल किया था, लेकिन रेफरी ने इसे अमान्य करार दिया। अब इस मैच में टीम इंडिया की जीत लगभग पक्की हो चुकी है, लेकिन आखिरी मिनटों में भारत को गोल खाने से बचना होगा।
09:56 PM, 09-Aug-2023

IND vs PAK Hockey Live: तीसरे क्वार्टर का खेल खत्म

तीसरे क्वार्टर का खेल खत्म हो चुका है। भारतीय टीम 3-0 से आगे है। भारत के लिए दो गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह और एक गोल जुगराज सिंह ने किया है। तीनों गोल पेनल्टी कॉर्नर पर आए हैं।
09:45 PM, 09-Aug-2023

IND vs PAK Hockey Live: भारत ने तीसरा गोल किया

तीसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने तीसरा गोल कर मैच में पाकिस्तान पर 3-0 की बढ़त बना ली है। भारत ने तीनो गोल पेनल्टी कॉर्नर के जरिए किए हैं। पहले दो गोल कप्तान हरमनप्रीत ने किए थे, लेकिन इस बार जुगराज सिंह ने गोल दागा। अब पाकिस्तान की टीम के लिए वापसी की राह बेहद मुश्किल होगी।
09:30 PM, 09-Aug-2023

IND vs PAK Hockey Live: पहले हाफ का खेल खत्म

पहले हाफ का खेल खत्म हो चुका है। भारतीय टीम 2-0 से आगे चल रही है। भारत के लिए दोनों गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने किए हैं। उन्होंने दोनों क्वार्टर में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:16 PM, 09-Aug-2023

IND vs PAK Hockey Live: हरमनप्रीत का दूसरा गोल

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दूसरे क्वार्टर में भी एक गोल कर भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया है। उन्होंने मैच के 23वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को मैच में काफी आगे कर दिया है।
09:12 PM, 09-Aug-2023

IND vs PAK Hockey Live: दूसरे क्वार्टर का खेल जारी

दूसरे क्वार्टर का खेल जारी है। भारतीय टीम के पास फिलहाल 1-0 की बढ़त है। दूसरे क्वार्टर में भी लगभग आधा खेल हो चुका है, लेकिन अब तक कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई है। 
09:03 PM, 09-Aug-2023

IND vs PAK Hockey Live: हरमनप्रीत ने किया गोल

भारत ने पहले क्वार्टर के आखिरी मिनट में गोल कर पाकिस्तान पर 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया। पहले क्वार्टर का खेल खत्म हो चुका है। भारतीय टीम 1-0 से आगे हैं। अब टीम इंडिया को इस बढ़त को बरकरार रखते हुए मैच अपने नाम करने और विजय रथ जारी रखने की कोशिश करेगी।
 
08:50 PM, 09-Aug-2023

IND vs PAK Hockey Live: पहले क्वार्टर का खेल जारी

भारत और पाकिस्तान के बीच पहले क्वार्टर का खेल जारी है। शुरुआती पांच मिनट में पाकिस्तानी टीम ने ज्यादा आक्रमण किए हैं, क्योंकि पाकिस्तान के लिए यह मैच जीतना जरूरी है। भारत ने भी गोल करने के मौके बनाए हैं, लेकिन अब तक दोनों टीमें गोल नहीं कर पाई हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed