फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CWG 2022 Day 7: पैरा-पावरलिफ्टर सुधीर ने भारत के लिए जीता छठा स्वर्ण, लॉन्ग जंप में श्रीशंकर को रजत

Fri, 05 Aug 2022 10:41 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 05 Aug 2022 10:41 AM IST
खास बातें

Commonwealth Games 2022 Day 7 Highlights: नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। राष्ट्रमंडल खेल 2022 में अब तक भारत ने कुल 20 पदक जीते हैं, जिसमें छह स्वर्ण, सात रजत और सात कांस्य पदक शामिल हैं। पदक तालिका में भारत सातवें स्थान पर है। सातवें दिन भारत के लिए सुधीर ने पैरा-पावरलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक जीता। वहीं, लॉन्ग जंप में मुरली श्रीशंकर ने रजत पदक जीता। बॉक्सिंग में अमित पंघाल, जैस्मिन, सागर अहलावत और रोहित टोकस ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है और चारों ने अपना पदक पक्का कर लिया है। 

भारत के पदक विजेता
6 स्वर्णः मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टेबल टेनिस पुरुष टीम, सुधीर (पैरा-पावरलिफ्टिंग)
7 रजतः संकेत सरगरी, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम, तूलिका मान, मुरली श्रीशंकर
7 कांस्यः गुरुराजा पुजारी, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह, सौरव घोषाल, गुरदीप सिंह, तेजस्विन शंकर

विज्ञापन
Commonwealth Games 2022 Day 7 Live Updates Events Results from Birmingham CWG News Updates in Hindi
पैरा-पावरलिफ्टर सुधीर और मुरली श्रीशंकर - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

02:35 AM, 05-Aug-2022

CWG 2022: पैरा पावरलिफ्टिंग में भारत को स्वर्ण

भारत के पैरा पावरलिफ्टर सुधीर ने पुरुषों के हेवीवेट कैटेगरी में 212 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीत लिया। 87.30 किलो वजन वाले सुधीर ने रैक हाइट 14 के साथ पहले प्रयास में 208 किलो वजन उठाया। वहीं, दूसरे प्रयास में उन्होंने 212 किलो वजन उठाया। अपने आखिरी अटैम्प्ट में सुधीर 217 किलो वजन उठाने में नाकाम रहे। 134.5 पॉइंट्स लेकर सुधीर टॉप पर रहे और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सुधीर भारत के लिए पैरा पावरलिफ्टिंग (दिव्यांग एथलीट्स की वेटलिफ्टिंग) में स्वर्ण जीतने वाले पहले एथलीट बन गए हैं। यह भारत के लिए बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में छठा स्वर्ण पदक है। इससे पहले वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू, जेरेमी लालनिरुंगा और अचिंता शेउली स्वर्ण जीत चुके हैं। वहीं, महिला लॉन बॉल टीम और पुरुष टेबल टेनिस टीम ने भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।





01:39 AM, 05-Aug-2022

CWG 2022: मुरली श्रीशंकर ने जीता रजत

भारत के लॉन्ग जंपर मुरली श्रीशंकर ने भारत को ट्रैक एंड फील्ड में दूसरा पदक दिलाया है। श्रीशंकर ने मेन्स लॉन्ग जंप के फाइनल में 8.08 मीटर के बेस्ट जंप के साथ रजत पदक हासिल किया। इसी के साथ श्रीशंकर राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में लॉन्ग जंप इवेंट में भारत के लिए रजत पदक जीतने वाले भारत के पहले पुरुष एथलीट बन गए हैं। इससे पहले महिलाओं में पूर्व एथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज और प्रज्यूषा मलाइखल पदक जीत चुकी हैं। अंजू बॉबी ने 2002 राष्ट्रमंडल खेलों में लॉन्ग जंप में कांस्य और प्रज्यूषा ने 2010 राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता था। वहीं, पुरुषों में सुरेश बाबू ने 1978 राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीता था। यह लॉन्ग जंप में भारत के लिए प्रज्यूषा के बाद दूसरा रजत पदक है। 



श्रीशंकर का पदक भारत के लिए सातवें दिन का पहला पदक रहा। इससे पहले चार भारतीय बॉक्सर सेमीफाइनल में पहुंच गए और भारत के लिए चार पदक भी पक्का कर लिया। मेन्स बॉक्सिंग में अमित पंघाल, सागर अहलावत, रोहित टोकस और महिला बॉक्सिंग में जैस्मिन ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। कुल मिलाकर सात भारतीय बॉक्सर बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में अपने-अपने इवेंट में सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं।

CWG: Sreeshankar, Yahiya qualify for long jump final; Dutee out - Rediff  Sports
मुरली श्रीशंकर

श्रीशंकर का पदक बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में ट्रैक एंड फील्ड में भारत का दूसरा पदक है। इससे पहले तेजस्विन शंकर ने हाई जंप में भारत के लिए कांस्य पदक जीता था। मुरली श्रीशंकर ने अपने पहले तीन अटैम्प्ट में 7.84 मीटर का बेस्ट अटैम्प्ट किया था। श्रीशंकर ने पहला अटैम्प्ट 7.60 मीटर का, दूसरा अटैम्प्ट 7.84 मीटर का तीसरा अटैम्प्ट भी 7.84 मीटर का किया। पहले तीन अटैम्प्ट के बाद श्रीशंकर छठे स्थान पर रहे थे।

वहीं श्रीशंकर का चौथा अटैम्प्ट फाउल रहा था। पांचवें अटैम्प्ट में श्रीशंकर ने 8.08 मीटर का शानदार जंप लगाया और छठे से सीधे दूसरे स्थान पर पहुंच गए। श्रीशंकर का छठा अटैम्प्ट फाउल रहा। स्वर्ण पदक जीतने वाले बहामास के लकन नैरन ने भी 8.08 मीटर का ही जंप लगाया। हालांकि, उन्होंने यह जंप अपने दूसरे अटैम्प्ट में ही लगाया था। इस वजह से उन्हें स्वर्ण पदक मिला। वहीं, श्रीशंकर ने पांचवें प्रयास में ऐसा किया। तीसरे स्थान पर 8.06 मीटर के जंप के साथ दक्षिण अफ्रीका के जोवान वान वूरन रहे। उन्हें कांस्य पदक मिला।

भारत के एक और एथलीट मोहम्मद अनीस याहिया छह प्रयासों के बाद 7.97 के बेस्ट अटैम्प्ट के साथ पांचवें स्थान पर रहे। याहिया ने पहले तीन अटैम्प्ट में 7.72 मीटर का बेस्ट अटैम्प्ट किया। याहिया का पहला प्रयास फाउल रहा। वहीं, दूसरे प्रयास में उन्होंने 7.65 मीटर का जंप लगाया। तीसरे प्रयास में याहिया ने 7.72 मीटर का जंप लगाया। तीन अटैम्प्ट के बाद याहिया आठवें स्थान पर रहे थे। चौथे अटैम्प्ट में याहिया ने 7.74 मीटर का जंप लगाया। याहिया का पांचवां अटैम्प्ट 7.58 मीटर और छठा अटैम्प्ट 7.97 मीटर का रहा।
विज्ञापन
01:24 AM, 05-Aug-2022

CWG 2022: बॉक्सिंग में भारत ने सातवें दिन चार पदक पक्के किए

राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय ‘पंच’ का दम नजर आने लगा है। गुरुवार को विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता मुक्केबाज अमित पंघाल (48 किलो भारवर्ग),  सागर अहलावत (92 किलो भारवर्ग) और जैस्मिन लैंबोरिया (60 भारवर्ग) और रोहित टोकस (67 किलो भारवर्ग) ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर देश के लिए चार और पदक तय कर दिए हैं। अब तक सात भारतीय मुक्केबाज अंतिम चार में पहुंच चुके हैं।
01:21 AM, 05-Aug-2022

CWG 2022 Live: पल्लीकल-सौरव और पल्लीकल-चिनप्पा की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में

स्क्वैश में मिक्स्ड डबल्स में दीपिक पल्लीकल और सौरव घोषाल की भारतीय जोड़ी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। इस जोड़ी ने राउंड ऑफ 16 में वेल्स की एमिली व्हीटलॉक और पीटर क्रीड की जोड़ी को 2-0 से हरा दिया। सौरव-पल्लीकल ने पहला गेम 11-8 और दूसरा गेम 11-4 से जीता। 

इसके बाद महिला डबल्स में दीपिक पल्लीकल और जोशना चिनप्पा की जोड़ी भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। इस जोड़ी ने बारबाडोस की मीगन बेस्ट और अमांडा हेवुड की जोड़ी को 2-0 से हरा दिया। पहला गेम  पल्लीकल और चिनप्पा की जोड़ी ने 11-4 और दूसरा गेम 11-4 से जीता। 
01:13 AM, 05-Aug-2022

स्क्वैश में अनाहत और सुनैन की जोड़ी बाहर

स्क्वैश में महिला डबल्स में अनाहत सिंह और सुनैना की जोड़ी हारकर सेमीफाइनल से बाहर हो गई। उन्हें ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी के हाथों  11-4, 11-4 से हार का सामना करना पड़ा। 
01:03 AM, 05-Aug-2022

CWG 2022 Live: श्रीशंकर और याहिया अंतिम-8 में

ट्रैक एंड फील्ड में लॉन्ग जंप इवेंट में भारत के मुरली श्रीशंकर और मोहम्मद अनीस याहिया ने तीन जंप के बाद अंतिम-8 में जगह बना ली है। श्रीशंकर ने अपने पहले तीन अटैम्प्ट 7.84 मीटर का बेस्ट अटैम्प्ट किया। श्रीशंकर ने पहला अटैम्प्ट 7.60 मीटर का, दूसरा अटैम्प्ट 7.84 मीटर का तीसरा अटैम्प्ट भी 7.84 मीटर का किया। पहले तीन अटैम्प्ट के बाद श्रीशंकर छठे स्थान पर रहे।

वहीं, याहिया ने पहले तीन अटैम्प्ट में 7.72 मीटर का बेस्ट अटैम्प्ट किया। याहिया का पहला प्रयास फाउल रहा। वहीं, दूसरे प्रयास में उन्होंने 7.65 मीटर का जंप लगाया। तीसरे प्रयास में याहिया ने 7.72 मीटर का जंप लगाया। तीन अटैम्प्ट के बाद याहिया आठवें स्थान पर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:03 AM, 05-Aug-2022

CWG 2022 Live: बैडमिंटन- लक्ष्य सेन प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

भारत के लक्ष्य सेन प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में सेंट हेलेना आइलैंड के वर्नोन स्मीड को 2-0 से हरा दिया। पहला गेम लक्ष्य ने 21-4 और दूसरा गेम 21-5 से जीता। 
12:49 AM, 05-Aug-2022

CWG 2022 Live: रोहित टोकस सेमीफाइनल में

भारतीय बॉक्सर रोहित टोकस 63.5 किलो से 67 किलो यानी वेल्टरवेट कैटेगरी में सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। इस तरह बॉक्सिंग में भारत का एक और पदक पक्का कर लिया है। गुरुवार को बॉक्सिंग में भारत ने चौथा पदक पक्का किया। इससे पहले अमित पंघाल, सागर और जैस्मिन गुरुवार को सेमीफाइनल में पहुंचे। भारत ने बॉक्सिंग में अब तक इन खेलों में सात पदक पक्के कर लिए हैं। रोहित ने क्वार्टर फाइनल में नियूए के जेवियर माताआफा इकिनोफो को 5-0 से हराया। रोहित का यह पहला राष्ट्रमंडल खेल भी है।

Commonwealth Games 2022: Boxer Rohit Tokas beats Ghana's Alfred Kotey 5-0  to reach men's 67kg quarterfinal - Sports News
रोहित टोकस
12:47 AM, 05-Aug-2022

CWG 2022 Live: टेबल टेनिस- शरत कमल और साथियान की जोड़ी प्री-क्वार्टर फाइनल में

टेबल टेनिल मेन्स डबल्स में अचंता शरत कमल और साथियान की जोड़ी प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। राउंड ऑफ 32 में इस जोड़ी ने जोएल एलेने और जोनाथन वान लांगे की जोड़ी को 3-0 से हराया। भारतीय जोड़ी ने पहला गेम 11-2, दूसरा गेम 11-5 और तीसरा गेम 11-6 से जीता। इससे पहले हरमत देसाई और सानिल शेट्टी की भारतीय जोड़ी भी प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। सनिल शेट्टी और हरमीत की जोड़ी ने साइप्रस की आइयोसिफ एलिया और क्रिस्टोस सावा की जोड़ी को 11-6, 11-5, 11-1 से हराया।
12:18 AM, 05-Aug-2022

CWG 2022 Live: ट्रैक एंड फील्ड: लॉन्ग जंप शुरू, श्रीशंकर पर सबकी नजर

ट्रैक एंड फील्ड में लॉन्ग जंप इवेंट शुरू हो चुका है। भारत के दो एथलीट्स इस इवेंट में शामिल हैं। इनमें मोहम्मद अनीस याहिया और मुरली श्रीशंकर शामिल हैं। याहिया का पर्सनल बेस्ट 8.15 मीटर का है। वहीं, श्रीशंकर का पर्सनल और सीजन बेस्ट 8.36 मीटर का है। अगर श्रीशंकर अपना पर्सनल बेस्ट दे देते हैं तो वह जरूर गोल्ड मेडल अपने नाम करेंगे।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed