फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राष्ट्रमंडल खेल का समापन: शंकर महादेवन-ऋषभ रिखीराम के सुरों ने बांधा समां; नीरज चोपड़ा-PT ऊषा को मिला CWG ध्वज

Mon, 03 Aug 2026 03:01 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 03 Aug 2026 03:01 AM IST
खास बातें

Glasgow Commonwealth Games Day 11 Closing Ceremony: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 11वें दिन रंगारंग कार्यक्रमों के साथ खेलों के इस वैश्विक आयोजन का समापन हुआ। भारत ने 39 पदकों के साथ अभियान समाप्त किया। अब कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी अहमदाबाद करेगा। समापन समारोह के दौरान भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा और देश की ओलंपिक एसोसिएशन की प्रमुख पीटी ऊषा को अगले संस्करण की मेजबानी के लिए CWG का ध्वज सौंपा गया।

विज्ञापन
Commonwealth Games 2026 Day 11 Live: Cycling Judo Athletes Medals Tally Results Updates Highlights
ग्लास्गो से क्लोसिंग सेरेमनी की झलकियां - फोटो : पीटीआई-आईएएनएस

लाइव अपडेट

02:56 AM, 03-Aug-2026

भारत में अगले राष्ट्रमंडल खेल, अहमदाबाद करेगा मेजबानी

अब अहमदाबाद में होंगे कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ग्लास्गो के बाद अब राष्ट्रमंडल खेल 2030 का आयोजन गुजरात के अहमदाबाद में होना है। आज स्कॉटलैंड में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स (सीडब्ल्यूजी) 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी के दौरान भारतीय एथलीट और जेवलिन थ्रो स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा और भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष पीटी ऊषा को सीडब्ल्यूजी की मेजबानी का ध्वज सौंपा गया। कार्यक्रम के दौरान गुजरात के डिप्टी सीएम हर्ष सांघवी भी मौजूद रहे।
 
01:35 AM, 03-Aug-2026

ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स का समापन समारोह

ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के समापन समारोह में आज रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। सितार की दुनिया में मशहूर ऋषभ रिखीराम और पार्श्व गायक शंकर महादेवन के साथ कई अन्य कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से समां बांधा। समापन समारोह के दौरान मौजूद प्रतिभागी खिलाड़ियों को गीत और संगीत का आनंद लेते देखा गया।
विज्ञापन
10:05 PM, 02-Aug-2026

CWG 2026 Day 11 Live: भारतीय अभियान समाप्त

ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का अभियान समाप्त हो गया है। भारत ने इन खेलों में 13 स्वर्ण, 17 रजत और नौ कांस्य पदकों के साथ कुल 39 पदक अपने नाम किए। भारत राष्ट्रमंडल खेल के अंतिम दिन रविवार को कोई पदक नहीं जीत सका। अब देर रात समापन समारोह का आयोजन होगा। 
09:07 PM, 02-Aug-2026

CWG 2026 Day 11 Live: लीशा दास पदक की दौड़ से बाहर

पैरा साइकिलिस्ट लीशा दास पदक की दौड़ से बाहर हो गई हैं। लीशा ने महिला सी4-सी5 1000 मीटर टाइम ट्रायल फाइनल में 1:34.410 मिनट का समय लिया। लेकिन ये पोडियम पर बने रहने के लिए काफी नहीं रहा। इसके साथ ही ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई है। 
08:58 PM, 02-Aug-2026

CWG 2026 Day 11 Live: पैरा ट्रैक साइकिलिंग का फाइनल शुरू

पैरा ट्रैक साइकिलिंग में महिला सी4-सी5 1000 मीटर टाइम ट्रायल का फाइनल शुरू हो गया है। सबसे पहले भारत की लीशा दास चुनौती पेश करने उतरीं और उन्होंने 1:34.410 मिनट का समय लिया। 

08:33 PM, 02-Aug-2026

CWG 2026 Day 11 Live: जैस्मिन होंगी ध्वजवाहक

मौजूदा विश्व चैंपियन और दो बार की पदक विजेता मुक्केबाज जैस्मिन लंबोरिया रविवार देर रात ग्लास्गो में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के समापन समारोह में भारतीय दल की ध्वजवाहक होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:42 PM, 02-Aug-2026

CWG 2026 Day 11 Live: ईशरूप कांस्य से चूकीं

भारतीय जूडोका ईशरूप नारंग कांस्य पदक लाने से चूक गईं। ईशरूप का महिला 78 किग्रा के कांस्य पदक मुकाबले में कनाडा की कोरोली गॉडबाउट से सामना हुआ। ईशरूप हालांकि, भारत के खाते में एक और पदक नहीं जोड़ सकीं। ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों की जूडो स्पर्धा में भारत ने दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य के साथ चार पदक जीते। 
04:15 PM, 02-Aug-2026

CWG 2026 Day 11 Live: ईशरूप नारंग ने कांस्य की उम्मीद बरकरार रखी

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय जूडो खिलाड़ी ईशरूप नारंग ने शानदार वापसी करते हुए महिलाओं के 78 किग्रा वर्ग के रेपेचेज मुकाबले में जीत दर्ज कर कांस्य पदक मुकाबले में जगह बना ली है। क्वार्टरफाइनल में इंग्लैंड की एमा रीड से इप्पोन से हारने के बाद ईशरूप को रेपेचेज के जरिए पदक जीतने का दूसरा मौका मिला। भारतीय खिलाड़ी ने इस अवसर का पूरा फायदा उठाया और दमदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले का टिकट हासिल कर लिया। उन्होंने रेपेचेज में कैमरून की जुडोका जॉर्जिके वेस्ली जेंगुए मूने को हराया।

अब ईशरूप के पास कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए जूडो का एक और पदक जीतने का सुनहरा अवसर होगा। अगर वह अगला मुकाबला जीतती हैं तो भारत के खाते में जूडो का एक और ऐतिहासिक पदक जुड़ जाएगा। साथ ही वह भारत के पदकों की संख्या को 40 तक पहुंचा देंगी।
03:46 PM, 02-Aug-2026

CWG 2026 Day 11 Live: अब रोनाल्डो सिंह पर टिकी भारत की उम्मीदें

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों की 40 किमी पॉइंट्स रेस में निराशा मिलने के बाद अब भारतीय ट्रैक साइक्लिंग की सारी उम्मीदें अनुभवी साइकिलिस्ट रोनाल्डो सिंह लेइतोनजाम पर आ टिकी हैं। हर्षवीर सिंह सेखों के रेस पूरी नहीं कर पाने (DNF) और दिनेश कुमार के फाइनल में जगह बनाने से चूकने के बाद अब रोनाल्डो भारत के लिए पदक जीतने की चुनौती पेश करेंगे।

रोनाल्डो रविवार को पुरुषों की 1000 मीटर टाइम ट्रायल फाइनल में भारतीय चुनौती का नेतृत्व करेंगे। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:27 बजे शुरू होगा। भारतीय ट्रैक साइक्लिंग के अनुभवी खिलाड़ियों में शामिल रोनाल्डो से ग्लासगो में दमदार प्रदर्शन की उम्मीद है। ऐसे में पूरे देश की निगाहें अब उन्हीं पर टिकी हैं कि वह भारत को ट्रैक साइक्लिंग में एक और यादगार सफलता दिला सकें।

03:44 PM, 02-Aug-2026

CWG 2026 Day 11 Live: क्वार्टर फाइनल में हारीं ईशरूप नारंग

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जूडो की महिलाओं के 78 किग्रा वर्ग में भारत की ईशरूप नारंग को क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड की एम्मा रीड ने उन्हें इप्पोन (Ippon) से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। मुकाबले में एम्मा रीड ने पहले वाजा-आरी (Waza-ari) हासिल कर बढ़त बनाई। इसके बाद उन्होंने 10 सेकेंड तक सफल होल्ड लगाकर मुकाबले का अंत इप्पोन के साथ किया और जीत अपने नाम कर ली।

हालांकि, इस हार के बावजूद ईशरूप नारंग का अभियान समाप्त नहीं हुआ है। उन्हें रेपेचेज के जरिए कांस्य पदक जीतने का मौका मिलेगा। यदि वह अपने अगले मुकाबले में जीत दर्ज करती हैं तो भारत की झोली में जूडो का एक और पदक आ सकता है। इससे पहले पुरुष वर्ग में भारत के अवतार सिंह (-100 किग्रा) और यश घंघास (+100 किग्रा) राउंड ऑफ-16 में हारकर बाहर हो चुके हैं। ऐसे में अब जूडो में भारत की आखिरी पदक उम्मीद ईशरूप नारंग पर टिकी है।

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed