Krishna Janmashtami : भादो आधी रात जन्म लियो कृष्णा कन्हाई...जन्माष्टमी व्रत का पारण? जानें सही समय और विधि
कृष्ण जन्माष्टमी व्रत का समापन यानी पारण सही समय और विधि से करना आवश्यक होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि वर्ष 2025 में जन्माष्टमी व्रत का पारण कब और कैसे करना चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
जन्माष्टमी व्रत का पारण का समय
जन्माष्टमी व्रत के पारण का महत्वधार्मिक परंपराओं के अनुसार यह व्रत श्रीकृष्ण जन्म के बाद ही खोला जाता है। मान्यता है कि व्रत तभी तोड़ना उचित है जब अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र दोनों समाप्त हो चुके हों।
पारण का शुभ समय
कई श्रद्धालु रात 12 बजे भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव और पूजा के बाद व्रत खोल लेते हैं। यह तब उपयुक्त होता है जब अष्टमी तिथि अगले दिन सुबह तक रहती है।शास्त्रों में वर्णन है कि व्रत अष्टमी तिथि के समाप्त होने के बाद ही तोड़ना श्रेष्ठ है।
पारण की विधि
- व्रत खोलने से पहले भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा, भोग और आरती करें।
- व्रत का समापन भगवान को अर्पित प्रसाद से करें। इसमें माखन-मिश्री, पंजीरी और फल शामिल हो सकते हैं।
- पारण के बाद केवल सात्त्विक भोजन ग्रहण करें।
- व्रत खोलने के बाद अपनी क्षमता अनुसार दान-पुण्य अवश्य करें।
- पारण करते समय मन में लगातार कान्हा का स्मरण करते रहें।
भगवान कृष्ण का 5252वां जन्मोत्सव जारी
वृंदावन में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की धूम है। देशभर के मंदिरों में लगातार भजन-कीर्तन गाए जा रहे हैं। चांदी की कामधेनु गाय के दूध से भगवान कृष्ण का अभिषेक किया जा रहा है।#WATCH | Mathura, UP | An idol of the infant form of Lord Krishna is bathed in milk, to mark his birth, as hundreds of devotees gather to witness the celebrations on the occassion of Shri Krishna Janmashtami at the Shri Krishna Janmabhoomi Temple. pic.twitter.com/vk7qcqFfb5
— ANI (@ANI) August 16, 2025
भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य के बाद अभिषेक किया जा रहा है
#WATCH | Mathura, UP | An idol of the infant form of Lord Krishna is bathed in milk, to mark his birth, as hundreds of devotees gather to witness the celebrations on the occassion of Shri Krishna Janmashtami at the Shri Krishna Janmabhoomi Temple. pic.twitter.com/vk7qcqFfb5
— ANI (@ANI) August 16, 2025
घंटा-घड़ियाल की आवाज से गूंज उठे देशभर के मंदिर
आज जन्माष्टमी पर मथुरा में प्रकट हुए भगवान श्रीकृष्ण,कान्हा के जन्म लेते ही घंटे-घड़ियाल की आवाज से गूंज उठे देशभर के मंदिर। 1008 कमल पुष्पों से और 5 क्विंटल पंचामृत से अभिषेक हुआ।#WATCH | Mathura, UP | An idol of the infant form of Lord Krishna is bathed in milk, to mark his birth, as hundreds of devotees gather to witness the celebrations on the occassion of Shri Krishna Janmashtami at the Shri Krishna Janmabhoomi Temple. pic.twitter.com/iLkAnTR6tK
— ANI (@ANI) August 16, 2025
भगवान श्रीकृष्ण का प्राकट्य
जय कन्हैया लाल की हाथी घोड़ा पालकी...भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्रीकृष्ण का भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रात्रि 12 बजे जन्म हो चुका है। भगवान श्रीकृष्ण का यह 5252वां जन्मोत्सव है। देशभर के मंदिरों में भारी संख्या में लोग जन्माष्टमी पर भजन-कीर्तन करते हुए झूम रहे हैं। कृष्ण भक्त खुशी से झूम रहे हैं और लगातार आरती और भजन-कीर्तन कर रहे हैं।#WATCH | Mathura, UP | Devotees gather to celebrate the birth of Lord Krishna on the occassion of Shri Krishna Janmashtami at the Shri Krishna Janmabhoomi Temple. pic.twitter.com/7iz9AwIFCQ
— ANI (@ANI) August 16, 2025
दिल्ली के लक्ष्मी नारायण मंदिर में कान्हा जी का दूध-दही से अभिषेक करते हुए पुजारी
#WATCH | Delhi: Shri Krishna Janmashtami celebrations underway at Lakshminarayan Temple. pic.twitter.com/15PLauBkOh
— ANI (@ANI) August 16, 2025
नोएडा के इस्कॉन मंदिर में कान्हा के जन्मोत्सव की तैयारियां
#WATCH | Uttar Pradesh: Prayers being performed at the ISKCON Temple in Noida on the occasion of Shri Krishna Janmashtami. pic.twitter.com/BiQP6CSGIU
— ANI (@ANI) August 16, 2025
पश्चिम बंगाल के इस्कॉन मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव की तैयारी
पश्चिम बंगाल के इस्कॉन मंदिर में कान्हा के जन्म के पहले पूजा-अर्चना करते भक्त#WATCH | West Bengal: Prayers being performed at the ISKCON Temple in Kolkata on the occasion of Shri Krishna Janmashtami. pic.twitter.com/f6HaPNuALr
— ANI (@ANI) August 16, 2025
दिल्ली के द्वारका इस्कॉन मंदिर में कान्हा जी की आरती
जन्माष्टमी के अवसर पर दिल्ली के द्वारका स्थित इस्कॉन मंदिर में कान्हा के जन्म से पहले उनकी आरती उतारते हुए उन्हे भोग अर्पित किया जा रहा है।#WATCH | Delhi: Prayers being performed at the ISKCON Temple in Dwarka on the occasion of Shri Krishna Janmashtami. pic.twitter.com/nk6rq7Du1L
— ANI (@ANI) August 16, 2025