PM Modi Ayodhya Visit Live: पीएम की देशवासियों से अपील, 22 जनवरी को न आएं अयोध्या, दिल्ली से पहला विमान पहुंचा
{"_id":"658f8ea307e8702e1004f9aa","slug":"pm-narendra-modi-ayodhya-visit-live-updates-ram-temple-16000-crores-projects-announcement-news-in-hindi-2023-12-30","type":"live","status":"publish","title_hn":"PM Modi Ayodhya Visit Live: पीएम की देशवासियों से अपील, 22 जनवरी को न आएं अयोध्या, दिल्ली से पहला विमान पहुंचा","category":{"title":"Ram Mandir","title_hn":"राम मंदिर","slug":"ram-mandir"}}
Sat, 30 Dec 2023 04:32 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 30 Dec 2023 04:32 PM IST
खास बातें
PM Modi Ayodhya Visit Live Updates News in Hindi: भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामनगरी को अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे की सौगात दी। इसके साथ ही पीएम मोदी ने 15,700 करोड़ की 46 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इससे पहले, अयोध्या में पीएम मोदी ने 15 किमी लंबा रोड करने के बाद अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया। इसके बाद पीएम मोदी ने अमृत भारत और वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई। पीएम मोदी से दौरे से जुड़ा हर अपडेट...
विज्ञापन
PM Modi Ayodhya
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
04:26 PM, 30-Dec-2023
जानें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राम मंदिर पर क्या कहा
रायपुर में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राम मंदिर पर कहा कि गौरव का विषय है कि हमारे राज्य के ढ़ाई हजार से अधिक चावल उत्पादकों के सौजन्य से तीन हजार क्विंटल सुगंधित चावल अयोध्या भेजे गए। यहां से 11 ट्रक रवाना हुए हैं। जिनसे अयोध्या में भोग लगाया जाएगा। हमारे छत्तीसगढ़ राज्य के लिए ये बहुत सौभाग्य की बात है।04:24 PM, 30-Dec-2023
महर्षि वाल्मिकी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे यात्री
उत्तर प्रदेश में अयोध्या के महर्षि वाल्मिकी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दिल्ली से पहली उड़ान उतरी। विमान में यात्रा के दौरान जो यात्री शामिल थे। उन सभी ने विमान के अंदर हनुमान चालीसा का पाठ किया।#WATCH उत्तर प्रदेश: अयोध्या के महर्षि वाल्मिकी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दिल्ली से पहली उड़ान उतरी। pic.twitter.com/mnOYqX2Xda
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 30, 2023
विज्ञापन
04:05 PM, 30-Dec-2023
पीएम मोदी ने बच्चों को दिया ऑटोग्राफ
उत्तर प्रदेश के अयोध्या दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो बच्चों से मुलाकात की। उनके साथ सेल्फी ली और उन्हें ऑटोग्राफ भी दिया।उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में दो बच्चों से मुलाकात की, उनके साथ सेल्फी ली और उन्हें ऑटोग्राफ भी दिए। pic.twitter.com/5KIv40ePNp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 30, 2023
04:04 PM, 30-Dec-2023
प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण पर उद्धाव ठाकरे ने क्या कहा
अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण पर शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि अब तक कोई निमंत्रण नहीं आया है लेकिन वहां (अयोध्या) जाने के लिए मुझे किसी निमंत्रण की जरूरत नहीं है। मेरी बस एक ही विनती है कि राम मंदिर की जो प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है, उसका कोई राजनीतिकरण ना हो। रामलला किसी एक पार्टी की संपत्ति नहीं हैं। वो(अयोध्या) लाखों-करोड़ों रामभक्तों के श्रद्धा का स्थान है, उसके ऊपर आप राजनीति मत कीजिए।04:00 PM, 30-Dec-2023
दिल्ली से पहला विमान अयोध्या पहुंचा, किया हनुमान चालीसा का पाठ
भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामनगरी को अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे की सौगात दी। इसी दौरान अयोध्या जाने वाले विमान में यात्री बैठे हुए थे। जिन्होंने विमान के अंदर ही हनुमान चालीसा का पाठ किया। दिल्ली से अयोध्या के लिए पहला विमान पहुंच चुका है।#WATCH अयोध्या जाने वाले विमान में यात्रियों ने 'हनुमान चालीसा' का पाठ किया। pic.twitter.com/QUQqcgoFTz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 30, 2023
03:59 PM, 30-Dec-2023
पीएम मोदी ने कहा कि 315 से ज्यादा नए मेडिकल कॉलेज भी बने
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि आज देश में सिर्फ केदार धाम का पुनरुद्धार ही नहीं हुआ है, बल्कि 315 से ज्यादा नए मेडिकल कॉलेज भी बने हैं। आज देश में महाकाल महालोक का निर्माण ही नहीं हुआ है, बल्कि हर घर जल पहुंचाने के लिए पानी की दो लाख से ज्यादा टंकियां भी बनवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:57 PM, 30-Dec-2023
पीएम मोदी बोले- कभी समय था जब रामलला टेंट में विराजमान थे
अयोध्या में संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक समय था, जब यहीं अयोध्या में रामलला टेंट में विराजमान थे। आज पक्का घर सिर्फ रामलला को ही नहीं बल्कि पक्का घर देश के 4 करोड़ गरीबों को भी मिला है। आज का भारत अपने तीर्थों को भी संवार रहा है, वहीं डिजिटल टेक्नोलॉजी की दुनिया में भी छाया हुआ है।03:56 PM, 30-Dec-2023
अयोध्या में बोले पीएम- विकास के लिए विरासत को संभालना ही होगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया में कोई भी देश हो, अगर उसे विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचना है, तो उसे अपनी विरासत को संभालना ही होगा। हमारी विरासत हमें प्रेरणा देती है, हमें सही मार्ग दिखाती है। इसलिए आज का भारत, पुरातन और नूतन दोनों को आत्मसात करते हुए आगे बढ़ रहा है।03:46 PM, 30-Dec-2023
इकबाल अंसारी ने पीएम मोदी पर बरसाए फूल
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम जन्म भूमि विवाद मामले में पूर्व वादी इकबाल अंसारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। उन्होंने उनके काफिले पर फूल बरसाए।03:43 PM, 30-Dec-2023
पीएम मोदी ने अयोध्या में एक परिवार के साथ चाय पी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या जंक्शन से उद्घाटन करने के बाद सड़क मार्ग के जरिए ही अयोध्या के राजघाट मोहल्ले में स्थित एक दलित के घर पहुंच गए। उन्होंने चाय पी और परिवार वालों से बातचीत की। पूछा कि किन-किन योजनाओं का लाभ मिल रहा है। मीरा के बच्चों से भी बातचीत की उन्हें दुलारा।