Assembly Election 2022 Live: भाजपा का बड़ा आरोप, शहजाद बोले- पंजाब पुलिस को पहले से मालूम था कि पीएम के दोरे पर चक्काजाम होगा
{"_id":"61dcfefc2f137c42417a69f9","slug":"assembly-election-2022-live-updates-up-uttarakhand-punjab-goa-manipur-chunav-date-schedule-news-in-hindi-11-january-2022","type":"live","status":"publish","title_hn":"Assembly Election 2022 Live: भाजपा का बड़ा आरोप, शहजाद बोले- पंजाब पुलिस को पहले से मालूम था कि पीएम के दोरे पर चक्काजाम होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tue, 11 Jan 2022 07:30 PM IST
हिमांशु मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Tue, 11 Jan 2022 07:30 PM IST
खास बातें
State Assembly Election 2022 UP, Uttarakhand, Punjab, Goa, Manipur Live News in Hindi: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। इसके साथ ही यहां सियासी हलचलें भी तेज हो गई हैं। टिकट बंटवारा शुरू होने से पहले ही एक पार्टी छोड़कर दूसरे में शामिल होने का सिलसिला भी तेज हो गया है। पढ़िए राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
09:30 PM, 11-Jan-2022
पंजाब में पीएम के दौरे के दौरान सुरक्षा में हुई चूक पर भाजपा ने पंजाब सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। एक टीवी चैनल का हवाला देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि पंजाब पुलिस को पहले से मालूम था कि पीएम के दौरे के दौरान कई सड़कों को चक्काजाम किया जाएगा। दो जनवरी को फिरोजपुर के डीएसपी सुखदेव सिंह ने इसकी रिपोर्ट भी अपने उच्च अधिकारियों को भेजी थी। यही नहीं, दौरे के वक्त भी पहले से ही बता दिया गया था कि चक्काजाम होने वाला है। इसके बावजूद उच्च अधिकारियों ने कोई कदम नहीं उठाया।
शहजाद ने इसको लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर हमला बोला। आरोप लगाया कि पंजाब पुलिस ने चन्नी के कहने पर ही पीएम के सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमले की बड़ी साजिश थी। शहजाद ने मुख्यमंत्री चन्नी का इस्तीफा मांगा।
07:31 PM, 11-Jan-2022
क्या विधायकों के भाजपा छोड़ने के बाद यूपी का चुनाव 50/50 हो गया
योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य ने पद और पार्टी से इस्तीफा दिया तो उनके साथ सात अन्य विधायक भी भाजपा से निकल लिए। चार विधायक पहले ही पार्टी छोड़ चुके हैं। इस तरह से कुल 11 विधायक अब तक भाजपा छोड़ चुके हैं। चुनाव की तिथियों के एलान के बाद अचानक हुए इस उलटफेर के बाद चर्चा शुरू हो गई है कि योगी आदित्यनाथ जिस मुकाबले को 80/20 मानकर चल रहे थे क्या वह अब 50/50 का हो चला है? या अब भी खेला होना बाकी है..? पढ़िए पूरा विश्लेषण...
विज्ञापन
07:14 PM, 11-Jan-2022
उत्तराखंड में कांग्रेस उम्मदीवारों की पहली लिस्ट अगले सात दिन में आ सकती है। कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा है कि अगले सात दिन के अंदर हम पहली लिस्ट जारी कर देंगे। इसके बाद हम देखेंगे कि भाजपा कितनी बीमार हुई है, उसकी बीमारी का अंदाज लगाकर हम दूसरी लिस्ट जारी करेंगे।
06:26 PM, 11-Jan-2022
मौर्य का सपा में जाना भाजपा के लिए कितनी तगड़ी चोट? जातिगत समीकरण के हिसाब से अखिलेश को क्या मिलेगा फायदा?
सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ डेवलपिंग सोसाइटीज (सीएसडीएस) के निदेशक और राजनीतिक विश्लेषक संजय कुमार मानते हैं कि निश्चित तौर पर यह भाजपा के लिए एक बड़ा झटका है। क्योंकि 2014-2019 के लोकसभा चुनाव की बात करें या 2017 के विधानसभा चुनाव की, भाजपा के जबरदस्त प्रदर्शन और उसे सत्ता में लाने के पीछे गैर यादव ओबीसी वोट बैंक का योगदान रहा था। (पढ़ें पूरा विश्लेषण)
05:42 PM, 11-Jan-2022
भाजपा विधायक बृजेश कुमार प्रजापति ने पार्टी की प्रथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। अपने इस्तीफे में उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य पिछड़े वर्ग की आवाज हैं। वो हमारे नेता हैं। मैं उनके साथ हूं।
05:00 PM, 11-Jan-2022
शरद पवार का दावा- 13 और विधायक सपा में शामिल होंगे
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश में भाजपा के 13 और विधायक सपा में शामिल हो सकते हैं। पवार ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोग बदलाव चाहते हैं। मुंबई में मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि उनकी पार्टी गोवा में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से गठबंधन के लिए बात कर रही है। माना जा रहा है कि भाजपा को हराने के लिए पवार महाराष्ट्र की तर्ज पर ही यहां भी महाविकास अघाड़ी जैसा गठबंधन बनाने की कोशिश कर सकते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
विज्ञापन
विज्ञापन
04:43 PM, 11-Jan-2022
पंजाब में कांग्रेस की मेनिफेस्टो कमेटी और कैंपेन कमेटी का गठन
कांग्रेस ने 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस की मेनिफेस्टो कमेटी और कैंपेन कमेटी का गठन कर दिया है। एक माह पहले कांग्रेस हाईकमान ने चुनाव घोषणा पत्र कमेटी की कमान सांसद प्रताप सिंह बाजवा को सौंपी गई थी। वहीं, सुनील जाखड़ को कैंपेन कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया था। अब इन कमेटियों के सदस्यों का एलान किया गया है। डॉ. अमर सिंह को चुनाव घोषणा पत्र कमेटी का संयोजक बनाया गया है। वहीं वित्तमंत्री मनप्रीत बादल को सह प्रभारी बनाया गया था। वहीं सुनील जाखड़ की अध्यक्षता वाली कैंपेन कमेटी में रवनीत सिंह बिट्टू को संयोजक बनाया गया है। अमरप्रीत सिंह लाली को कमेटी का सहप्रभारी बनाया गया है।04:02 PM, 11-Jan-2022
योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद अब कानपुर के बिल्हौर से भाजपा के विधायक भगवती प्रसाद सागर और शाहजहांपुर की तिलहर विधानसभा से विधायक रोशन लाल वर्मा और बांदा के तिंदवारी से विधायक ब्रजेश प्रजापति ने भी पार्टी छोड़ दी है। इन तीनों के भी समाजवादी पार्टी में शामिल होने की चर्चा तेज हो गई है।
03:10 PM, 11-Jan-2022
भाजपा के सात और विधायक जा सकते हैं सपा में
केशव मौर्य ने कहा- बैठकर बातचीत करिएभाजपा सरकार में मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद सात और भाजपा विधायकों के इस्तीफे की चर्चा। इन विधायकों में रोशन लाल वर्मा, भगवती सागर, बृजेश प्रजापति, ममतेश शाक्य, विनय शाक्य, धर्मेंद्र शाक्य और नीरज मौर्य शामिल हैं। रोशन लाल वर्मा ही स्वामी प्रसाद मौर्य का इस्तीफा लेकर राजभवन गए थे।
वहीं, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ट्विट कर कहा, 'आदरणीय स्वामी प्रसाद मौर्य जी ने किन कारणों से इस्तीफा दिया है, मैं नहीं जानता हूं। उनसे अपील है कि बैठकर बात करें जल्दबाजी में लिये हुये फैसले अक्सर गलत साबित होते हैं।'
आदरणीय स्वामी प्रसाद मौर्य जी ने किन कारणों से इस्तीफा दिया है मैं नहीं जानता हूँ उनसे अपील है कि बैठकर बात करें जल्दबाजी में लिये हुये फैसले अक्सर गलत साबित होते हैं
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) January 11, 2022
02:57 PM, 11-Jan-2022