फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCP Chief Sharad Pawar reveals his party is looking for and alliance with Congress and TMC for Goa Assembly Polls news and updates

शरद पवार का दावा: 13 और विधायक समाजवादी पार्टी में शामिल होंगे, उत्तर प्रदेश में अब बदलाव चाहते हैं लोग

Tue, 11 Jan 2022 04:30 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 11 Jan 2022 04:30 PM IST
सार

राकांपा नेता शरद पवार ने एलान किया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर विधानसभा चुनाव लडे़गी। पार्टी अध्यक्ष शरद पवार सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ चुनावी मंच भी साझा करेंगे।

विज्ञापन
NCP Chief Sharad Pawar reveals his party is looking for and alliance with Congress and TMC for Goa Assembly Polls news and updates
एनसीपी प्रमुख शरद पवार - फोटो : PTI

विस्तार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने उत्तर प्रदेश और गोवा विधानसभा चुनाव से पहले अहम बयान देकर हलचल मचा दी है। उन्होंने मुंबई में मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि उनकी पार्टी गोवा में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से गठबंधन के लिए बात कर रही है। इसी के साथ उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य के भाजपा से इस्तीफा देने और समाजवादी पार्टी में शामिल होने की अटकलों को लेकर भी बड़ा खुलासा किया। पवार ने कहा कि मौर्य के अलावा यूपी के कुल 13 विधायक समाजवादी पार्टी में शामिल होने वाले हैं। बताया गया है कि राकांपा उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर विधानसभा चुनाव लडे़गी। पार्टी अध्यक्ष शरद पवार सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ चुनावी मंच भी साझा करेंगे। वे अगले हफ्ते लखनऊ जाएंगे, जहां सपा और अन्य छोटे दलों के साथ सीट बंटवारे पर चर्चा होगी। 
विज्ञापन


माना जा रहा है कि भाजपा को हराने के लिए शरद पवार गोवा में भी भाजपा के खिलाफ विपक्षी पार्टियों का गठबंधन बनाने की कोशिश कर सकते हैं। उधर यूपी की स्थिति पर नजर रखकर वे विपक्ष को साथ लाने में भी अहम भूमिका निभाने का मूड बनाते दिख रहे हैं। गौरतलब है कि 2019 में महाराष्ट्र में भाजपा को सबसे ज्यादा सीटें मिलने के बावजूद शरद पवार ने अपनी पार्टी, शिवसेना और कांग्रेस को साथ लाने का जिम्मा संभाला और राज्य में महाविकास अघाड़ी गठबंधन की सरकार सुनिश्चित की।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी विधानसभा चुनाव पर क्या बोले पवार?
पवार ने मीडिया से बातचीत के दौरान उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनाव को लेकर भी अहम बयान दिया। उन्होंने कहा कि यूपी के लोग अब बदलाव चाहते हैं। हम भी राज्य में बदलाव को देखना चाहेंगे। उन्होंने आगे भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, "उत्तर प्रदेश में सांप्रदायिक ध्रुवीकरण कराने की कोशिश हो रही है। राज्य के लोग इसका मुहंतोड़ जवाब देंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed