फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Success Stories ›   UPSC CSE Final Result 2022 Topper Garima Lohia from Buxar Bihar IAS Success Story

UPSC CSE Topper: बक्सर की गरिमा ने ऑनलाइन तैयारी से यूपीएससी में पाई सफलता, बनीं दूसरी टॉपर

Tue, 23 May 2023 05:56 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 23 May 2023 05:56 PM IST
सार

यूपीएससी की ओर से जारी टॉपर्स लिस्ट में बिहार के बक्सर जिले की रहने वाली गरिमा लोहिया ने पूरे देश में दूसरा स्थान हासिल किया है।  अमर उजाला से खास बातचीत में गरिमा ने बताया कि उन्होंने बक्सर में रह कर ही तैयारी की। 

विज्ञापन
UPSC CSE Final Result 2022 Topper Garima Lohia from Buxar Bihar IAS Success Story
Garima Lohia IAS UPSC CSE 2022 AIR 2 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग की ओर से मंगलवार, 23 मई, 2023 को यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 का अंतिम परिणाम जारी किया गया। इसके साथ ही यूपीएससी की ओर से जारी टॉपर्स लिस्ट में बिहार के बक्सर जिले की रहने वाली गरिमा लोहिया ने पूरे देश में दूसरा स्थान हासिल किया है।  अमर उजाला से खास बातचीत में गरिमा ने बताया कि उन्होंने बक्सर में रह कर ही तैयारी की। 

विज्ञापन

उन्होंने यह तैयारी ऑनलाइन माध्यम से की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और दोस्तों को दिया। गरिमा ने बताया कि उन्होंने दिल्ली विश्विद्यालय में कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया। इसी दौरान यूपीएससी की तैयारी शुरू की और उन्हें सफलता मिली। उनके परिवार में मां, भाई और एक बड़ी बहन है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता के देहांत के बाद टूट गई थी गरिमा

गरिमा लोहिया ने बक्सर के वूड स्टॉक स्कूल से पढ़ाई की है। उनके पिता नारायण प्रसाद लोहिया का निधन चार साल पहले हो चुका है। पिता के जाने के बाद उनकी हिम्मत टूट चुकी थी। लेकिन उन्होंने खुद को संभाला और काफी मेहनत कर यह सफलता पाई।  

 

विज्ञापन

सेल्फ स्टडी पर ही ज्यादा जोर दिया

उन्होंने बताया कि मैंने सेल्फ स्टडी पर ही ज्यादा जोर दिया। सामान्य ज्ञान के लिए सोशल साइट्स की मदद ली। इस परीक्षा में तैयारी बहुत मुश्किल होती है। इसका मतलब यह नहीं होता कि हम निराश नहीं हों। आपको जो चीज खुशी देती हो, वह करें, परिवार के साथ रहें और मनोबल बढ़ाते रहें। मैं अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां को देना चाहती हूं।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed