UP Police Result Live Updates: यूपी पुलिस की फाइनल आंसर-की जारी, रिजल्ट किसी भी समय हो सकता है घोषित
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Fri, 01 Nov 2024 01:56 PM IST
खास बातें
UP Police Ka Result Kab Aayega | UP Police Bharti Result Date Time Live Updates: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड बहुत जल्द सिपाही भर्ती परीक्षा के नतीजे घोषित करने वाला है। रिजल्ट जारी होते ही योग्य अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in. पर जारी किया जाएगा। यहीं से उम्मीदवार अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
परीक्षा की शुचिता को बनाए रखने के लिए सीएम योगी ने अक्तूबर के अंत तक परिणाम घोषित करने के निर्देश दिए थे। ऐसे में उम्मीद है कि भर्ती बोर्ड किसी भी समय परिणाम की घोषणा कर सकता है। यहां यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के रिजल्ट से जुड़ी हर ताजा जानकारी अपडेट की जा रही है। यूपी पुलिस के लिए फिजिकल टेस्ट से जुड़ी सभी जानकारी यहां पढ़ें।
विज्ञापन
UP Police Result Live
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक