Sarkari Naukri-Result Live 2022: रेलवे की सीधी भर्ती और यूपीपीसीएल में नौकरियां पाने का आखिरी मौका, ऐसे करें तुरंत आवेदन
{"_id":"61f7592803eeb53211727d2c","slug":"sarkari-result-sarkari-naukri-live-2022-latest-govt-jobs-alert-notifications-31-january-jobs-in-up-railway-bharti-uppcl-recruitment-rrb-ntpc-hindi-news-updates","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri-Result Live 2022: रेलवे की सीधी भर्ती और यूपीपीसीएल में नौकरियां पाने का आखिरी मौका, ऐसे करें तुरंत आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Wed, 02 Feb 2022 05:07 PM IST
देवेश शर्मा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Wed, 02 Feb 2022 05:07 PM IST
खास बातें
Sarkari Naukri-Result 2022 Live (सरकारी नौकरी) Latest Govt Jobs (सरकारी रिजल्ट) Admit Card Answer Key Hindi News Updates: अगर आप भी सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यहां कई छोटी से लेकर बड़ी भर्तियों की जानकारी दी गई है, जिनके लिए आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं। कुछ विभागों और कंपनियों इस सप्ताह तक आवेदन प्रक्रिया को बंद कर देंगे, तो वहीं, सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनियां भी हजारों नौकरियों की पेशकश कर रही हैं। यहां इस खबर में सभी नौकरियां और भर्तियां हैं, जहां आप आवेदन कर सकते हैं :-
विज्ञापन
सरकारी नौकरी सरकारी रिजल्ट लाइव अपडेट 2022
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
11:24 PM, 31-Jan-2022
Sarkari Naukri 2022: इन विभागों के अंतर्गत हैं भर्तियां
यह सभी भर्तियां दिल्ली सरकार के अधीन विभिन्न विभागों में निकलीं हैं। उत्तर दिल्ली नगर निगम, दक्षिणी दिल्ली नगर निगम, पूर्वी दिल्ली नगर निगम, दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति(डीपीसीसी) , दिल्ली जल बोर्ड, दिल्ली अग्निशमन सेवा जैसे विभागों में भर्तियां निकलीं हैं। उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए 9 फरवरी, 2022 तक का समय है।10:51 PM, 31-Jan-2022
Sarkari Naukri: डीएसएसएसबी में 800 से ज्यादा पदों पर निकलीं भर्तियां
दिल्ली सरकार के अधीन दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) में 800 से ज्यादा पदों पर भर्तियां निकली हैं। जूनियर इंजीनियर (सिविल) व अनुभाग अधिकारी (सिविल) के कुल 575 पदों पर, जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) व अनुभाग अधिकारी (इलेक्ट्रिकल) के तहत कुल 116 पदों पर भर्तियां निकली हैं।
विज्ञापन
10:12 PM, 31-Jan-2022
Sarkari Result: यूपी टीईटी 2021 से जुड़ीं महत्वपूर्ण तिथियां
1. यूपी टीईटी परीक्षा की तारीख- 23 जनवरी, 20222. अंतरिम उत्तर कुंजी जारी होने की तारीख- 27 जनवरी, 2022
3. आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तारीख- 1 फरवरी, 2022
4. अंतिम उत्तर कुंजी जारी होने की तारीख- 23 फरवरी, 2022
5. परिणाम जारी होने की तारीख- 25 फरवरी, 2022
09:08 PM, 31-Jan-2022
Sarkari Result: कब जारी होगी अंतिम उत्तर कुंजी?
उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकरण की ओर से उम्मीदवारों द्वारा दर्ज कराई गई आपत्तियों पर समीक्षा के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा। इसके बाद प्राधिकरण 23 फरवरी को एक अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी करेगा। इसी अंतिम उत्तर कुंजी पर परिणाम आधारित होंगे।07:59 PM, 31-Jan-2022
Sarkari Result: यूपी टीईटी की उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तारीख कल
उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकरण, ने 27 जनवरी, 2022 को यूपी टीईटी की अंतरिम उत्तर कुंजी को जारी कर दिया था। प्राधिकरण ने इस उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की भी सुविधा दी है। उम्मीदवार 1 फरवरी, 2022 तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाकर सभी दस्तावेजों के साथ अपना आवेदन करना होगा।
06:59 PM, 31-Jan-2022
Sarkari Naukri 2022: UPSC CSE Exam 2022 की महत्वपूर्ण तिथियां
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 की अधिसूचना जारी होने की तिथि - 2 फरवरी, 2022यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 की पंजीकरण के शुरू होने की तिथि - 2 फरवरी, 2022
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 के पंजीकरण के समाप्त होने की तिथि - 22 फरवरी, 2022
यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा की तिथि - 5 जून, 2022
यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि - मई, 2022
विज्ञापन
विज्ञापन
06:13 PM, 31-Jan-2022
सरकारी नौकरी: 2 फरवरी से शुरू होंगे आवेदन
उम्मीदवारों के लिए सिविल सेवा परीक्षा की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 फरवरी, 2022 से शुरू हो रही है। उम्मीदवारों के पास 22 फरवरी, 2022 तक आवेदन करने का समय है। यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 5 जून, 2022 को आयोजित होगा।05:42 PM, 31-Jan-2022
Sarkari Naukri: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के पंजीकरण प्रक्रिया जल्द होगी शुरू
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की तरफ से जल्द ही सिविल सेवा परीक्षा से जुड़ी अधिसूचना को जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in में जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।04:40 PM, 31-Jan-2022
Sarkari Result: लिखित व शारीरिक दक्षता परीक्षा के तहत होगा चयन
यूपी पुलिस में एसआई पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था। जिसमें सफल उम्मीदवारों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के लिए बुलाया गया था। पीईटी परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 4.8 किमी की दौड़ को 28 मिनट में पूरा करना था।03:44 PM, 31-Jan-2022