Hindi News
›
Live
›
Jobs
›
Government Jobs
›
Sarkari Result Sarkari Jobs 2022 Live Updates UPTET Answer key today Check All Sarkari Naukri Result Latest Updates in Hindi
Sarkari Naukri Result LIVE 2022: उत्तर प्रदेश, बिहार समेत इन राज्यों में निकलीं सरकारी भर्तियां, यूपीटीईटी की फाइनल आंसर की जारी
{"_id":"624e5a5164674a1b251acfec","slug":"sarkari-result-sarkari-jobs-2022-live-updates-uptet-answer-key-today-check-all-sarkari-naukri-result-latest-updates-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri Result LIVE 2022: उत्तर प्रदेश, बिहार समेत इन राज्यों में निकलीं सरकारी भर्तियां, यूपीटीईटी की फाइनल आंसर की जारी","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Thu, 07 Apr 2022 08:45 PM IST
खास बातें
Sarkari Result 2022, Sarkari Naukri Jobs UP, UPTET Result: कोविड-19 महामारी का संक्रमण भले ही दुनियाभर में आर्थिक मंदी का प्रमुख कारण बना हो लेकिन इसके बावजूद भारत के जॉब मार्केट इसका ज्यादा प्रभाव नजर नहीं आ रहा है। अगर आप भी नौकरी खोज रहे हैं, तो आपको हम यहां ऐसी नौकरियों के बारे में बता रहे हैं, जहां आवेदन के जरिए आप बेहतरीन सैलरी पा सकते हैं। इसके साथ ही हम आपको यूपीटीईटी परिणाम को लेकर भी अपडेट दे रहे हैं। आज गुरुवार को यूपीटीईटी की अंतिम उत्तर कुंजी जारी हो गई है। हम आपको इससे जुड़ी सभी अपडेट देते रहेंगे।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी - सरकारी रिजल्ट लाइव अपडेट
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Sarkari naukari 2022: केएसपी के इन पदों पर जल्द करें आवेदन
केएसपी ने सिविल पुलिस कांस्टेबल और सशस्त्र पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 5050 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार केएसपी की आधिकारिक वेबसाइट ksp-online.in पर 30 अप्रैल 2022 तक ऑनलाइन मोड के माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
08:25 PM, 07-Apr-2022
Sarkari naukati 2022: 12वीं पास कर सकेंगे आवेदन
सशस्त्र पुलिस कांस्टेबल और सिविल पुलिस कांस्टेबल के रिक्त पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास की होना चाहिए। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवरों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए।
विज्ञापन
08:06 PM, 07-Apr-2022
BSSC CGL Requirement:इतनें पदों पर होगी भर्तियां
बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी की गई भर्ती के माध्यम से कुल 2187 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को सचिवालय सहायक, योजना सहायक, मलेरिया इंस्पेक्टर, डाटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड-सी और ऑडिटर आदि के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
07:12 PM, 07-Apr-2022
BSSC CGL Requirement 2022:इस तारीख से कर सकेंगे आवेदन?
इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वह अपना आवेदन बीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 14 अप्रैल, 2022 से कर सकेंगे। आयोग ने आवेदन की आखिरी तारीख 17 मई, 2022 को निर्धारित की है।
06:50 PM, 07-Apr-2022
UPTET Final Answer key: जानें कब हुई थी परीक्षा
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड की ओर से यूपीटीईटी, 2021 का आयोजन 23 जनवरी, 2022 को राज्य के विभिन्न जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए किया गया था।
06:07 PM, 07-Apr-2022
सरकारी रिजल्ट: UPTET के परिणाम कल जारी होंगे
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड द्वारा यूपीटीईटी परीक्षा का परिणाम कल 8 अप्रैल, 2022 को घोषित किया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:41 PM, 07-Apr-2022
Sarkari Result 2022: UPTET Final Answer key ऐसे डाउनलोड करें
जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह उत्तर कुंजी को आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
05:33 PM, 07-Apr-2022
Sarkari Result: यूपीटीईटी की फाइनल आंसर की जारी
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड ने आज गुरुवार 7 अप्रैल, 2022 को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी UPTET 2021 की अंतिम उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है।
04:32 PM, 07-Apr-2022
Sarkari Result 2022: देरी से जारी हो रहे परिणाम
यूपीटीईटी का परिणाम जारी होने में काफी देरी देखने को मिल रही है। परिणाम 25 फरवरी, 2022 को जारी किए जाने थे। वहीं, परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी 23 फरवरी को जारी की जानी थी।
03:39 PM, 07-Apr-2022
Sarkari Result 2022: इतने उम्मीदवार हुए थे शामिल
कुल 21 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने अपना पंजीयन कराया था और 18 लाख से अधिक उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल भी हुए थे। परीक्षा के बाद से ही लाखों की संख्या में उम्मीदवार यूपीटीईटी के परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।