Sarkari Result Naukri 2023 Live: सेल NIELIT में निकलीं नौकरियां, यहां पढ़ें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
{"_id":"642a421687009a707903f975","slug":"sarkari-result-naukri-2023-live-updates-check-latest-govt-ssc-sail-nielit-jobs-2023-04-03","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Result Naukri 2023 Live: सेल NIELIT में निकलीं नौकरियां, यहां पढ़ें आवेदन की पूरी प्रक्रिया","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Mon, 03 Apr 2023 08:23 PM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Mon, 03 Apr 2023 08:23 PM IST
खास बातें
Sarkari Naukari 2023: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो यहां आपको नौकरी से जुड़ी हर अपडेट मिलेगी। विभिन्न क्षेत्रों में नौकरियां निकलीं हैं।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी रिजल्ट लाइव अपडेट 2023
- फोटो : Amar Ujala
लाइव अपडेट
08:22 PM, 03-Apr-2023
Govt Jobs Vacancies नौसेना में 12428 कर्मियों के पद खाली
वहीं, नौसेना में 12,428 कर्मियों की कमी है। इनमें 1,653 अधिकारियों, 29 चिकित्सा और दंत चिकित्सा अधिकारियों और 10,746 नाविकों की कमी है। असैनिक कर्मचारियों में ग्रुप ए में 165, ग्रुप बी में 4207 और ग्रुप सी में 6,156 की कमी है।
06:53 PM, 03-Apr-2023
सरकारी नौकरी : Indian Armed Forces अधिकारियों के 8129 पद खाली
भट्ट ने कहा कि भारतीय सेना में 8,129 अधिकारियों की कमी है जिसमें आर्मी मेडिकल कोर और आर्मी डेंटल कोर शामिल हैं। मिलिट्री नर्सिंग सर्विस (एमएनएस) में 509 पद खाली हैं और जेसीओ और अन्य रैंक के 1,27,673 पद भी खाली हैं। मंत्री ने कहा कि सेना द्वारा नियोजित नागरिकों में ग्रुप ए में 252 रिक्त पद हैं, ग्रुप बी में 2,549 रिक्तियां हैं, और ग्रुप सी में 35,368 रिक्तियां हैं।
विज्ञापन
05:38 PM, 03-Apr-2023
Sarkari Result Naukri 2023 Live सशस्त्र बलों में 1.55 लाख जवानों की कमी
रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि सशस्त्र बलों में 1.55 लाख जवानों की कमी है। सैन्य कर्मियों की कमी और भर्ती उपायों की नियमित रूप से समीक्षा की जाती है और रिक्तियों को भरने और युवाओं को सेवाओं में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए कई उपाय शुरू किए गए हैं।
04:28 PM, 03-Apr-2023
Sarkari Result Naukri Live Indian Armed Forces 1,55,000 posts vacant:
भारतीय सेना में तीनों सशस्त्र बलों को लगभग 1.55 लाख कर्मियों की कमी का सामना करना पड़ रहा है। इनमें सर्वाधिक 1.36 लाख रिक्तियां थल सेना के लिए है। रक्षा मंत्रालय ने हाल ही में राज्य सभा में यह जानकारी दी थी।
03:29 PM, 03-Apr-2023
BPSC 69th
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 69वीं प्रारंभिक परीक्षा से बहुप्रतीक्षित परीक्षा-सुधार की घोषणा की है आयोग के अध्यक्ष ने सोमवार को बताया कि 69वीं पीटी परीक्षा कंबाइंड परीक्षा के रूप में ली जाएगी।02:23 PM, 03-Apr-2023
UPPSC PCS 2023 Exam
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से यूपीपीएससी पीसीएस 2023 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। आवेदन शुल्क जमा करने का आज यानी तीन अप्रैल 2023 आखिरी दिन है। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर यूपीपीएससी पीसीएस के लिए 06 मार्च तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:43 PM, 03-Apr-2023
IIT JAM 2023 Scorecard out
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी ने IIT JAM 2023 का स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अब अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं।01:17 PM, 03-Apr-2023
IGNOU Recruitment 2023
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय में जूनियर असिस्टेंट-कम-टाइपिस्ट के पदों पर भर्ती की जा रही है। एनटीए द्वारा इस भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। इन पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख 20 अप्रैल 2023 तय की गई है।12:45 PM, 03-Apr-2023
CCL Recruitment 2023
सेंट्रल कोल फील्ड्स लिमिटेड की इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि यह एक विशेष भर्ती अभियान है। जिसके तहत एससी, एसटी और ओबीसी कैटेगरी उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। इसमें विभिन्न पदों पर कुल 330 नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें टेक्नीशियन (इलेक्ट्रिकल) के 126, डिप्टी सर्वेयर के 20, माइनिंग सरदार के 77 और असिस्टेंट फोरमैन के 107 पद शामिल हैं।12:28 PM, 03-Apr-2023
CCL Recruitment 2023
कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड में बंपर पदों पर भर्तियां निकालीं हैं। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसमें टेक्नीशियन और माइनिंग सरदार समेत अन्य पदों के लिए 300 से ज्यादा पदों पर रिक्तियां हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट centralcoalfields.in पर जाना होगा।