Job Result 2023 Live: सीआरपीएफ में निकलीं नौकरी तो इन कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर बनने का मौका, ऐसे करें अप्लाई
{"_id":"6413d9198daad48e05011e43","slug":"sarkari-result-naukri-2023-live-updates-check-latest-govt-jobs-vacancy-crpf-board-exam-result-2023-03-17","type":"live","status":"publish","title_hn":"Job Result 2023 Live: सीआरपीएफ में निकलीं नौकरी तो इन कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर बनने का मौका, ऐसे करें अप्लाई","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Fri, 17 Mar 2023 08:16 PM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Fri, 17 Mar 2023 08:16 PM IST
खास बातें
Sarkari Result Naukri 2023 Live Updates News in Hindi: सरकारी नौकरी के तैयारी में जुटे युवाओं के लिए सीआरपीएफ में नौकरी का मौका मिलने जा रहा है। कई पदों पर भर्ती के लिए सीआरपीएफ ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
विज्ञापन
Sarkari Naukri Result 2023 Live, सरकारी नौकरी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
08:15 PM, 17-Mar-2023
Job Result Live CRPF Recruitment Result 2023: हेड कॉन्स्टेबल रिजल्ट
सीआरपीएफ हेड कॉन्स्टेबल (मंत्रिस्तरीय) लिखित परीक्षा में एक पेपर हुआ था, जिसमें 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न थे। अभ्यर्थियों को डेढ़ घंटे के भीतर पेपर का जवाब देना था। सीआरपीएफ की ओर से भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जल्द घोषित किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित टेस्ट, स्किल टेस्ट, पीएसटी, दस्तावेज सत्यापन और विस्तृत चिकित्सा परीक्षण आदि शामिल है।
07:24 PM, 17-Mar-2023
Sarkari Exam Result : KVS Recruitment Exam Answer Key
उम्मीदवार अपने लॉग इन में उपलब्ध प्रयास किए गए प्रश्न पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।उत्तर कुंजी पर चुनौती या आपत्ति केवल ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएगी।
किसी अन्य माध्यम - ई-मेल या पोस्ट या व्यक्तिगत रूप से प्रस्तुत की गई चुनौतियों एवं आपत्तियों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
चुनौती दिए गए प्रति प्रश्न 1,000 रुपये का शुल्क क्रेडिट या डेबिट कार्ड के माध्यम से जमा करना होगा।
धन वापसी, यदि कोई हो, संबंधित क्रेडिट/ डेबिट कार्ड खाते में ऑनलाइन स्थानांतरित की जाएगी, इसलिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने स्वयं के क्रेडिट/डेबिट कार्ड से भुगतान करें।
जिन चुनौतियों या आपत्तियों के लिए उम्मीदवारों द्वारा शुल्क का भुगतान किया जाएगा, संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा केवल उनका ही सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन
06:35 PM, 17-Mar-2023
Govt Jobs Update : CRPF Answer Key 2023
सीआरपीएफ हेड कॉन्स्टेबल (मंत्रिस्तरीय) लिखित परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि आपत्तियां उठाने/ उत्तर कुंजी डाउनलोड करने का लिंक कुछ घंटे पहले ठीक से काम नहीं कर रहा था। अब, आंसर की का लिंक एक्टिव है। यह सीआरपीएफ भर्ती अभियान 143 एएसआई को भरने के लिए है और 1,315 संगठन में हेड कॉन्स्टेबल रिक्तियों के लिए हैं।
05:45 PM, 17-Mar-2023
Sarkari Naukri Exam: CRPF HCM Answer Key Out
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने हेड कॉन्स्टेबल (मंत्रिस्तरीय) लिखित परीक्षा, 2023 की उत्तर कुंजी जारी की है। उम्मीदवार सीआरपीएफ एचसीएम उत्तर कुंजी crpf.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर कुंजी और प्रश्नों पर आपत्ति जताने के लिए एक विंडो भी सक्रिय कर दी गई है।
04:48 PM, 17-Mar-2023
Sarkari Naukari Lady Irwin College Recruitment
लेडी इरविन कॉलेज में सहायक प्रोफेसर के पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 02 अप्रैल, 2023 या रोजगार समाचार पत्र में विज्ञापन के प्रकाशन की तारीख से तीन सप्ताह, जो भी बाद में हो तक है।
04:48 PM, 17-Mar-2023
Sarkari Naukari Lady Irwin College Recruitment
दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी इरविन कॉलेज में सहायक प्रोफेसर के 65 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट colrec.uod.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:45 PM, 17-Mar-2023
Gargi College Assistant Professor Recruitment 2023
गार्गी कॉलेज में सहायक प्रोफेसर के पदों पर आवेदन करने वाले यूआर/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि अनुसूचित जाति, पीडब्ल्यूबीडी, महिला आवेदकों को कोई फीस नहीं देना होगा।
04:44 PM, 17-Mar-2023
Sarkari Naukari DU Recruitment 2023
दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज में सहायक प्रोफेसर के पद पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट gargicollege.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। फिलहाल आवेदन की प्रक्रिया जारी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 मार्च, 2023 है। दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज में फैकल्टी पदों पर भर्ती के माध्यम से असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 100 पदों को भरा जाएगा।
04:28 PM, 17-Mar-2023
Jharkhand Home Guard Recruitment 2023
ग्रामीण क्षेत्रों के लिए, जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें कक्षा 07 पास होना चाहिए और शहरी क्षेत्रों के लिए जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें कक्षा 10वीं पास होना चाहिए। इन पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 19 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष होनी चाहिए।
04:19 PM, 17-Mar-2023