01:37 PM, 23-Feb-2023
Sarkari Jobs Join Indian Army Agniveer Recruitment
हिसार सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल मोहित सिंह ने बताया कि वर्ष 2023-24 के लिए अग्निवीरों की भर्ती, दो चरणों में की जाएगी। प्रथम चरण में ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा तथा द्वितीय चरण में भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। आवेदकों द्वारा भर्ती परीक्षा के लिए 250 रुपये का आवेदन शुल्क का भुगतान किया जाना जरूरी है।
01:04 PM, 23-Feb-2023
Sarkari Naukri Live: भारतीय सेना में अग्निवीरों की भर्ती
भारतीय सेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। अग्निपथ भर्ती वर्ष 2023-24 के लिए अविवाहित पुरुष अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर विजिट कर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च, 2023 है। चयन परीक्षा 17 अप्रैल, 2023 को आयोजित की जाएगी।
12:35 PM, 23-Feb-2023
Govt Job Exams REC Recruitment 2023
आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड ने असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार आरईसी की आधिकारिक वेबसाइट recpdcl.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
11:30 AM, 23-Feb-2023
Sarkari Jobs Live BECIL Recruitment 2023
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) की टेक्नीशियन और अन्य पदों पर भर्ती अभियान संगठन में 159 पदों को भरेगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 07 मार्च, 2023 तक है।
11:21 AM, 23-Feb-2023
Sarkari Naukri BECIL Recruitment 2023
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) ने टेक्नीशियन और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार BECIL की आधिकारिक वेबसाइट becil.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
10:38 AM, 23-Feb-2023
Sarkari Naukri Result Live एसएससी सीजीएल 2022 टियर 1 स्कोर कार्ड
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा या एसएससी सीजीएल 2022 टियर 1 स्कोर कार्ड और अंतिम उत्तर कुंजी की रिलीज तिथि स्थगित कर दी है। एसएससी सीजीएल 2022 टियर 1 स्कोर कार्ड और अंतिम उत्तर कुंजी 27 फरवरी को ssc.nic.in पर जारी होने की उम्मीद है।
10:11 AM, 23-Feb-2023
Sarkari Naukri Live: एचपीएससी, जेएनयू और IWST में निकलीं भर्तियां, सैलरी हजारों से लाखों में, ऐसे करें अप्लाई
Sarkari Naukri Live Govt Job REC Recruitment 2023: आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड ने असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार आरईसी की आधिकारिक वेबसाइट recpdcl.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।