Sarkari Naukri Result Jobs Live: यूपीएससी, एसएससी समेत कई अन्य विभागों में हो रही बंपर भर्तियां, लाखों में मिल रही सैलरी
{"_id":"6281bac6c5874b79c1001b53","slug":"sarkari-naukri-result-jobs-live-update-up-bharti-bank-ssc-upsc-results-rrb-govt-vacancies-on-16th-may","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri Result Jobs Live: यूपीएससी, एसएससी समेत कई अन्य विभागों में हो रही बंपर भर्तियां, लाखों में मिल रही सैलरी ","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Mon, 16 May 2022 11:40 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Mon, 16 May 2022 11:40 PM IST
खास बातें
Sarkari Naukri Result Live Jobs Update: सरकारी नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। इस वक्त देश के कई राज्यों और विभागों में बंपर नौकरियां निकली हैं। इन भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन जारी हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए जल्द से जल्द अपना आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Sarkari Result Naukri Live
- फोटो : Amar Ujala
लाइव अपडेट
11:39 PM, 16-May-2022
Jobs for ITI Pass : सरकारी कंपनी में करें आवेदन
भर्ती प्रशिक्षु अपरेंटिस के पद पर हो रही है। इसके तहत उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के साथ-साथ ही हजारों रुपये की सैलरी भी दी जाएगी। प्रशिक्षण के बाद उम्मीदवार उसी कंपनी या किसी और कंपनी में आसानी से नौकरी पा सकते हैं या फिर वे स्वरोजगार भी शुरू कर सकते हैं।
11:08 PM, 16-May-2022
Jobs for ITI Pass: आईटीआई पास के लिए 3600 से ज्यादा नौकरियां
आईटीआई (ITI) यानी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों से डिप्लोमा कर चुके उम्मीदवारों के लिए खुशखबर है। आईटीआई डिप्लोमा धारकों की सरकारी भर्ती की जा रही है।
विज्ञापन
10:05 PM, 16-May-2022
Sarkari Naukri 2022: एचपीपीएसी की भर्ती परीक्षा
हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीपीएसी) भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से लेकर 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। पिछड़े वर्ग और एससी वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट प्रदान की गई है।
09:45 PM, 16-May-2022
Sarkari Jobs : एचपीपीएसी लेक्चरर भर्ती
लेक्चरर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्नविद्यालय से संबंधित विषय में स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
08:48 PM, 16-May-2022
Sarkari Vacancy Exam : एचपीएससी व्याख्याता परीक्षा कार्यक्रम
| दिन | सत्र | परीक्षा | परीक्षा केंद्र |
| 12 जून | सुबह | व्याख्याता- इंस्ट्रुमेंटेशन एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग | पंचकूला, हरियाणा |
| 12 जून | व्याख्याता- ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग | पंचकूला, हरियाणा | |
| 12 जून | व्याख्याता- एप्लाइड साइंस (गणित) | पंचकूला, हरियाणा | |
| 12 जून | व्याख्याता- वित्त लेखा और लेखा परीक्षा | पंचकूला, हरियाणा | |
| 12 जून | व्याख्याता- एप्लाइड साइंस (रसायन विज्ञान) | पंचकूला, हरियाणा | |
| 12 जून | शाम | व्याख्याता- खाद्य प्रौद्योगिकी | पंचकूला, हरियाणा |
| 12 जून | व्याख्याता- वस्त्र प्रौद्योगिकी | पंचकूला, हरियाणा | |
| 12 जून | व्याख्याता- एप्लाइड साइंस (अंग्रेजी) | पंचकूला, हरियाणा | |
| 12 जून | व्याख्याता- फार्मेसी | पंचकूला, हरियाणा | |
| 12 जून | व्याख्याता- फोरमैन इंस्ट्रक्टर | पंचकूला, हरियाणा | |
| 12 जून | व्याख्याता- एप्लाइड साइंस (भौतिकी) | पंचकूला, हरियाणा |
07:50 PM, 16-May-2022
Govt Job Live: एचपीएससी व्याख्याता परीक्षा कार्यक्रम
| दिन | सत्र | परीक्षा | परीक्षा केंद्र |
| 11 जून | सुबह | व्याख्याता- वास्तुकला | पंचकूला, हरियाणा |
| 11 जून | व्याख्याता- सिविल इंजीनियरिंग | पंचकूला, हरियाणा | |
| 11 जून | व्याख्याता- कंप्यूटर इंजीनियरिंग | पंचकूला, हरियाणा | |
| 11 जून | शाम | व्याख्याता- केमिकल इंजीनियरिंग | पंचकूला, हरियाणा |
| 11 जून | व्याख्याता- इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | पंचकूला, हरियाणा | |
| 11 जून | व्याख्याता- मैकेनिकल इंजीनियरिंग | पंचकूला, हरियाणा |
विज्ञापन
विज्ञापन
06:58 PM, 16-May-2022
Sarkari Job: HPSC Lecturer Exam Schedule जारी
हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने दो अलग-अलग विभागों के तहत लेक्चरर के विभिन्न पदों के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर परीक्षा कार्यक्रम की जांच कर सकते हैं।
06:10 PM, 16-May-2022
सरकारी नौकरी लाइव : एम्स भर्ती परीक्षा
परीक्षा देश के 4 मेट्रो शहरों मुंबई, कोलकाता, दिल्ली और चेन्नई में आयोजित होगी। एम्स दिल्ली में जारी की गई भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 11 जून, 2022 को किया जाएगा।
05:22 PM, 16-May-2022
Sarkari Naukri Live: इतने पदों पर होगी भर्तियां
एम्स दिल्ली की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से कुल 410 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन सीबीटी मोड में आयोजित टेस्ट और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।
03:00 PM, 16-May-2022
Sarkari Naukri: ऐसे करें आवेदन
जिन उम्मीदवारों को इस भर्ती में शामिल होने की इच्छा है और अब तक अपना आवेदन नहीं कर पाए हैं, वह इस मौके को हाथ से न जाने दें और अपना आवेदन जल्द से जल्द पूरा कर लें। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर सभी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।