09:18 PM, 10-May-2022
Sarkari Naukri Result : SSC CHSL Result 2019 Out
जिन उम्मीदवारों ने SSC की संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर (Combined Higher Secondary Level Exam) की परीक्षा के लिए टियर- 3 कौशल परीक्षा में भाग लिया था, वे अब कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपने स्कोर की जांच कर सकते हैं।
09:06 PM, 10-May-2022
Sarkari Result Naukri : SSC CHSL Result 2019
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने मंगलवार, 10 मई, 2022 को एसएससी सीएचएसएल फाइनल रिजल्ट 2019 (SSC CHSL Final Result) की घोषणा कर दी है।
08:36 PM, 10-May-2022
Sarkari Recruitment Exam : 9,760 है रिक्त पदों की संख्या
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा जारी की गई शिक्षक भर्ती के माध्यम से शिक्षकों के कुल 9,760 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों की आयु-सीमा 01 जनवरी, 2023 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम आयु-सीमा 40 वर्ष होनी चाहिए।
07:43 PM, 10-May-2022
Sarkari Jobs : RPSC Teacher Recruitment
ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने अब तक इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं किया है, वे राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर जाकर इसे जल्द से जल्द अप्लाई कर लें।
06:22 PM, 10-May-2022
Govt Jobs: राजस्थान लोक सेवा आयोग शिक्षक भर्ती
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से विभिन्न विषयों के लिए सीनियर टीचर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख मंगलवार,10 मई, 2022 को है।
05:31 PM, 10-May-2022
Sarkari Job: RPSC Teacher Recruitment
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से विभिन्न विषयों के लिए सीनियर टीचर के हजारों रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
04:40 PM, 10-May-2022
सरकारी नौकरी: RPSC Teacher Recruitment 2022
अगर आप शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए सुनहरा अवसर है। हालांकि, यह मौका आज ही खत्म भी होने वाला है।
03:54 PM, 10-May-2022
Sarkari Naukri: बैंक ऑफ इंडिया में 600 से अधिक पदों पर भर्तियां
बैंक ऑफ इंडिया (BOI) में सैकड़ों पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। इन पदों पर आवेदन के लिए आखिरी तारीख 10 मई, 2022 को निर्धारित है। इसलिए जिन उम्मीदवारों ने अब तक इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं किया है, वह इसे बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.co.in पर जाकर जल्द से जल्द पूरा कर लें।
03:05 PM, 10-May-2022
Govt Jobs 2022: प्रवेश पत्र पर मिलेंगी ये जानकरियां
यूपीएससी की ओर से जारी किए गए सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा, 2022 के प्रवेश पत्र पर उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा का समय और इससे जुड़े महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश आदि दिए गए हैं। उम्मीदवार इन्हें अच्छे से पढ़ लें और परीक्षा के दौरान इनका पालन करें।
02:34 PM, 10-May-2022
Sarkari Naukri: जून में होनी है परीक्षा
संघ लोक सेवा आयोग की ओर से जारी किए गए आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन अगले महीने 05 जून, 2022 को किया जाना निर्धारित है।