09:40 PM, 09-May-2022
UCIL Apprentice Recruitment : यूसीआईएल अपरेंटिस भर्ती
जबकि वाइंडिंग इंजन ड्राइवर पद के लिए आवेदक उम्मीदवार को 10वीं पास होना चाहिए। इसके अलावा, यूसीआईएल अपरेंटिस भर्ती 2022 आयु सीमा के तहत उम्मीदवार की आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
08:51 PM, 09-May-2022
Sarkari Naukri : यूसीआईएल अपरेंटिस भर्ती 2022 पात्रता मानदंड
यूसीआईएल अपरेंटिस भर्ती के तहत माइनिंग मेट के लिए शैक्षणिक योग्यता में उम्मीदवार को किसी भी स्ट्रीम में इंटरमीडिएट पास होना चाहिए। वहीं, ब्लास्टर पद के लिए आवेदक उम्मीदवार को कम से कम 10वीं पास होना चाहिए।
07:56 PM, 09-May-2022
सरकारी रिजल्ट नौकरी : यूसीआईएल अपरेंटिस भर्ती 2022 रिक्ति विवरण
क्रम संख्या ट्रेड नाम कुल पद
1 प्रशिक्षु खनन मेट 80
2 प्रशिक्षु ब्लास्टर 20
3 प्रशिक्षु वाइंडिंग इंजन ड्राइव 30
07:10 PM, 09-May-2022
Sarkari Naukri Live Result: UCIL Apprentice Recruitment
यूसीआईएल भर्ती आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि रोजगार समाचार में इस भर्ती विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि से 30 दिनों के भीतर यानी जून के पहले सप्ताह तक ही है।
06:09 PM, 09-May-2022
Sarkari Naukri : यूसीआईएल अपरेंटिस भर्ती
यूसीआईएल अपरेंटिस भर्ती 2022 के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। यूसीआईएल की भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
05:32 PM, 09-Jun-2022
Sarkari Jobs Result : UCIL Apprentice Recruitment
यूसीआईएल की भर्ती के लिए अपेक्षित योग्यता और अनुभव रखने वाले उम्मीदवार रोजगार समाचार में यूसीआईएल के भर्ती विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि से 30 दिनों के भीतर ऑफलाइन आवेदन दिए गए पते पर जमा कर सकते हैं।
04:37 PM, 09-May-2022
Govt Jobs Search Result : UCIL Apprentice Recruitment
भारत सरकार के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी में नौकरियां निकली हैं। यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (UCIL) ने विभिन्न सरकारी संगठनों में अपरेंटिस के पद पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है।
03:46 PM, 09-May-2022
Sarkari Naukri 2022: इन पदों पर मिलेगी भर्तियां
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से कुल 168 पदों पर रिक्तियां जारी की गई है। भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को मैनेजर और सुरक्षा अधिकारी समेत विभिन्न पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
02:38 PM, 09-May-2022
Sarkari Naukri 2022: यहां कर सकते हैं आवेदन
जिन उम्मीदवारों ने अब तक इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं किया है, वे इस मौके को हाथ से न निकलने दें और जल्द से जल्द दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर अपना आवेदन पूरा करें।
02:04 PM, 09-May-2022
सरकारी नौकरी: दिल्ली सरकारी के विभिन्न विभागों में 168 पदों पर भर्तियां
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने प्रदेश के विभिन्न विभागों/ स्वायत्त निकायों के अंतर्गत 150 से अधिक पदों पर रिक्तियां जारी की है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए सोमवार, 9 मई, 2022 को आवेदन की आखिरी तारीख है।