फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Jobs Result 2022 Live Updates: शिक्षा, बैंक और रक्षा क्षेत्र में नौकरियों की भरमार, पढ़ें कैसे करें आवेदन

Tue, 14 Jun 2022 05:30 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 14 Jun 2022 05:30 PM IST
खास बातें

Sarkari Jobs Result 2022 Live Updates: सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो हम आपके लिए इस लाइव ब्लॉग को लेकर आए हैं। यहां कई छोटी से लेकर बड़ी भर्तियों की जानकारी दी गई है, जिनके लिए आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं।यह भी पढ़ें-  UP Board 10th 12th Result Live

विज्ञापन
Sarkari Naukri Result 2022 Live Updates UP Board 10th 12th Results Check Govt Jobs Vacency latest Details In Hindi
Sarkari Naukri Result Live 2022 - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

05:27 PM, 14-Jun-2022

Sarkari Naukri 2022 (सरकारी नौकरी): UPPCL Admit Card

उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने सहायक समीक्षा अधिकारी और कैंप असिस्टेंट भर्ती के लिए आयोजित किए जाने वाले स्किल टेस्ट के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है।
04:48 PM, 14-Jun-2022

Sarkari Naukri Live: शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 55 फीसदी अंकों के साथ में स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही आवेदक के पास में यूजीसी या सीएसआईआर नेट की भी योग्यता होनी चाहिए।
 
विज्ञापन
04:25 PM, 14-Jun-2022

Govt Job 2022 : इतने पदों पर होगी भर्तियां

इस भर्ती के माध्यम से जारी की गई रिक्त पदों की कुल संख्या 148 निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को संस्थान में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति दी जाएगी।
03:46 PM, 14-Jun-2022

Sarkari Naukri : इस तारीख तक कर लें आवेदन

दिल्ली विश्नविद्यालय द्वारा आयोजित की जाने वाली असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 11 जून, 2022 से हो चुकी है। आवेदन की प्रक्रिया 21 दिनों तक जारी रहेगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही आवेदन पूरा कर लें।
03:15 PM, 14-Jun-2022

Sarkari Naukri 2022: ऐसे करें आवेदन 

जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वे दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जाकर भर्ती के नोटिफिकेशन को चेक कर के अपना आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवार ramjas.du.ac.in या colrec.du.ac.in पर भी विजिट कर सकते हैं। 
02:27 PM, 14-Jun-2022

Sarkari Naukri: दिल्ली विश्वविद्यालय में निकलीं बंपर भर्ती

दिल्ली विश्नविद्यालय ने असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों पर बंपर भर्तियां जारी की है। यह भर्ती विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज के लिए जारी की गई है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:47 PM, 14-Jun-2022

Sarkari Naukri: आयु-सीमा

एसआई के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु-सीमा 30 साल होनी चाहिए। वहीं, कांस्टेबल के पदों पर आयु-सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष निर्धारित की गई है।
01:11 PM, 14-Jun-2022

Govt Jobs 2022: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा

एसआई के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ऑटो मोबाइल इंजीनियरिंग/मैकेनिकल इंजीनियरिंग/ऑटो इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा  की योग्यता होनी चाहिए। वहीं, कांस्टेबल के पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास में 10वीं पास और संबंधित ट्रेड में आईटीआई का सर्टिफिकेट होना चाहिए।
11:33 AM, 14-Jun-2022

Govt Job : कब तक कर सकेंगे आवेदन?

इस भर्ती के लिए विज्ञापन 11 जून, 2022 के रोजगार समाचार में जारी किया गया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार विज्ञापन जारी होने के 30 दिनों तक अपना आवेदन कर सकते हैं।
10:52 AM, 14-Jun-2022

Sarkari Naukri 2022: इतने पदों पर है भर्ती

बीएसएफ भर्ती के लिए रिक्त पदों की संख्या 110 निर्धारित की गई है। भर्ती के माध्यम से एसआई के पद पर चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 35,000 से लेकर 1,12,400 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा। वहीं, कांस्टेबल के पदों पर चयनित 21,700 से लेकर 69, 100 रुपये तक का वेतन मिलेगा।
 
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed