Sarkari Naukri 2023 Live: यूपी, बिहार, राजस्थान और केंद्रीय विभागों में निकलीं नौकरियां, जानें कहां-कितने पद?
{"_id":"64ab75dce190fe185c0da1b5","slug":"sarkari-naukri-live-sarkari-result-latest-govt-job-exams-admit-card-answer-key-update-in-hindi-admission-alert-2023-07-10","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2023 Live: यूपी, बिहार, राजस्थान और केंद्रीय विभागों में निकलीं नौकरियां, जानें कहां-कितने पद?","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Mon, 10 Jul 2023 06:49 PM IST
देवेश शर्मा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Mon, 10 Jul 2023 06:49 PM IST
खास बातें
Latest Govt Jobs Notification Sarkari Naukri 2023 Live: अगर आप सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यहां कई छोटी से लेकर बड़ी भर्तियों की जानकारी दी गई है, जिनके लिए आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं। कुछ विभाग और कंपनियां इस सप्ताह तक आवेदन प्रक्रिया को बंद करने वाली हैं। यूपी, बिहार, राजस्थान और केंद्रीय विभागों में निकलीं नौकरियां, जानें कहां-कितने पद?
विज्ञापन
Govt Jobs Sarkari Naukri
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
06:49 PM, 10-Jul-2023
एक से तीन वर्ष का प्रशिक्षण
हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की इस भर्ती अभियान का लक्ष्य विभिन्न ट्रेडों में ट्रेड अपरेंटिस के लिए कुल 184 रिक्तियों को भरना है। चयनित उम्मीदवारों को चयनित ट्रेड के आधार पर 1-3 वर्ष की अवधि के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।
06:12 PM, 10-Jul-2023
HCL Trade Apprentice recruitment 2023
हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) ने मलांजखंड कॉपर प्रोजेक्ट में ट्रेड अपरेंटिस के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hindustancopper.com पर इन रिक्तियों के लिए 05 अगस्त 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
04:16 PM, 10-Jul-2023
Sarkari Naukri SSC Recruitment 2023
एसएससी ने मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) के 1558 पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसके तहत 1198 पदों पर MTS और 360 पदों पर सीबीआईसी और सीबीएन में हवलदार के पदों पर भर्तियां की जाएगी।
03:18 PM, 10-Jul-2023
Sarkari Naukri महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा
बिहार लोक सेवा आयोग ने यह पक्का कर लिया है कि रजिस्ट्रेशन और आवेदन इस परीक्षा में अलग नहीं होगा। 50 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को मिलेगा। इसी कैलेंडर वर्ष में सारी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। सभी 1.70 लाख नियुक्तियां कर ली जाएंगी।
02:08 PM, 10-Jul-2023
Latest Govt Job BPSC Exam : बीपीएससी ने निकाली शिक्षक भर्ती
बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दी है। आयोग ने 1,70, 461 पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसमें टीचर पद के लिए योग्य अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विज्ञापन डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन करने अंतिम तिथि 12 जुलाई है।
01:04 PM, 10-Jul-2023
Sarkari Jobs 2023 Live: NER Railway Bharti के लिए आवेदन करने का तरीका
चरण 1: इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ner.indianrailways.gov.in पर जाएं।चरण 2: होम पेज पर, अप्रेंटिस पंजीकरण लिंक देखें।
चरण 3: फॉर्म भरें, आयु प्रमाण पत्र और एक फोटो अपलोड करें।
चरण 4: इसे सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:13 PM, 10-Jul-2023
Govt Jobs Sarkari Naukri NER Recruitment 1104 पदों पर होगी सीधी भर्ती
आवेदन की प्रक्रिया उत्तर पूर्व रेलवे (NER) की आधिकारिक वेबसाइट ner.indianrailways.gov.in पर जाकर पूर्ण की जा सकती है। उत्तर पूर्व रेलवे की अप्रेंटिस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को एक वर्ष की अवधि के लिए प्रशिक्षुता प्रशिक्षु से गुजरना होगा और उन्हें सरकार के नियमों के अनुसार वजीफा यानी स्टाइपेंड दिया जाएगा।
11:34 AM, 10-Jul-2023
Sarkari Naukri 2023 Live: NER Recruitment 2023 Notification
भारतीय रेल के उत्तर पूर्व रेलवे (NER) में अप्रेंटिसशिप के तहत 1104 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है। नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे की इस भर्ती के लिए दो अगस्त, 2023 तक आवेदन किया जा सकता है, इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।
10:44 AM, 10-Jul-2023
Sarkari Naukri Live राजस्थान संगणक भर्ती
राजस्थान में संगणक के 585 पदों पर सीधी भर्ती के तहत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर 10 अगस्त, 2023 तक इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
09:31 AM, 10-Jul-2023
Sarkari Naukri RSMSSB GNM ANM पदों का विवरण
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 3646 पदों को भरना है, जिनमें से 2058 रिक्तियां एएनएम के पद के लिए हैं और 1588 रिक्तियां जीएनएम के पद के लिए हैं।