03:54 PM, 23-Jun-2023
Sarkari Naukri Rajasthan SIHFW Recruitment 2023
राज्य स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संस्थान (एसआईएचएफडब्ल्यू) की तरफ से ईसीजी तकनीशियन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sihfwrajasthan.com पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 21 जुलाई 2023 तक जारी रहेगी।
02:40 PM, 23-Jun-2023
Sarkari Jobs RPSC Recruitment 2023
राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 1913 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदक 26 जून से आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जुलाई, 2023 है।
12:04 PM, 23-Jun-2023
Sarkari Naukri AIIMS Nagpur Recruitment 2023
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान नागपुर में प्रोफेसर पदों पर भर्ती शुरू हुई है। उम्मीदवार 23 जुलाई, 2023 या उससे पहले तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से aiimsnagpur.edu.in पर जाकर पूरी की जा सकती है।
11:36 AM, 23-Jun-2023
Sarkari Naukri AIIMS Raipur Recruitment 2023
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर में 169 पदों पर भर्ती होनी है। एम्स रायपुर में सीनियर रेजिडेंट पद पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार 10 जुलाई 2023 या उससे पहले तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से aiimsraipur.edu.in पर जाकर पूरी की जा सकती है।
10:58 AM, 23-Jun-2023
Sarkari Job BEL Recruitment 2023:
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ट्रेनी इंजीनियर -I व प्रोजेक्ट इंजीनियर-I पदों पर भर्ती कर रहा है। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर विजिट कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 जून 2023 निर्धारित की गई है।
09:59 AM, 23-Jun-2023
Sarkari Naukri PGIMER Chandigarh Recruitment 2023
PGIMER चंडीगढ़ में ट्यूटर, तकनीशियन, स्टोर कीपर आदि पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से pgimer.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की तिथि 13 जुलाई 2023 निर्धारित की गई है।
09:16 AM, 23-Jun-2023
Sarkari Job IISER Tirupati Recruitment 2023
IISER तिरुपति में प्रोफेसर और असिस्टेंट पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से iisertirupati.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की तिथि 12 जुलाई 2023 निर्धारित की गई है।
08:33 AM, 23-Jun-2023
Sarkari Naukri AIIMS Recruitment 2023
एम्स नागपुर में प्रोफेसर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई है। यह आवेदन प्रक्रिया aiimsnagpur.edu.in पर जाकर 23 जुलाई 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।
08:15 AM, 23-Jun-2023
Sarkari Naukri 2023 Live: एम्स, IISER समेत इन सरकारी महकमों में निकलीं नौकरियां, जानें आवेदन प्रक्रिया
सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो तैयार हो जाइए, केंद्र सरकार और विभिन्न राज्य सरकारों से संबद्ध सरकारी विभागों और सरकार की ओर से संचालित सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों में सरकारी नौकरियां निकलीं हैं।