Sarkari Result Live: सीबीएसई सीटेट का रिजल्ट जारी, 9.5 लाख से अधिक उम्मीदवार हुए क्वालिफाई; पढ़ें ताजा अपडेट
{"_id":"64016024b1fc0012ad081733","slug":"sarkari-naukri-live-results-update-ssc-cgl-tier-2-exam-begins-latest-job-cbse-ctet-result-hssc-tgt-recruitment-2023-03-03","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Result Live: सीबीएसई सीटेट का रिजल्ट जारी, 9.5 लाख से अधिक उम्मीदवार हुए क्वालिफाई; पढ़ें ताजा अपडेट","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Fri, 03 Mar 2023 05:45 PM IST
देवेश शर्मा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Fri, 03 Mar 2023 05:45 PM IST
खास बातें
Sarkari Naukri Live Results Update SSC CGL Tier 2 Exam Begins Latest Job CBSE CTET Result HSSC TGT Recruitmen: सरकारी नौकरी कर इंतजार कर रहे युवाओं के पास बेहतरीन मौका है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की ओर से बड़े स्तर पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। वहीं, दिल्ली और झांसी कैंट में निकलीं नौकरियां, HSSC की भर्ती शुरू; जानें पात्रता और प्रक्रिया
विज्ञापन
Sarkari Naukri Result 2023 Live, सरकारी नौकरी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
05:44 PM, 03-Mar-2023
सीबीएसई सीटेट का परिणाम जारी हो चुका है। 9.5 लाख से अधिक उम्मीदवार हुए क्वालिफाई घोषित किए गए हैं।
02:53 PM, 03-Mar-2023
Orissa High Court Recruitment 2023
उच्च न्यायालय ओड़िशा ने जूनियर असिस्टेंट और असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया एक मार्च से जारी है। उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए 20 मार्च, 2023 तक का मौका है।
विज्ञापन
02:05 PM, 03-Mar-2023
Sarkari Results Govt Exam CBSE CTET Result 2023 Soon
CTET दिसंबर 2022 सत्र की परीक्षा 28 दिसंबर, 2022 और सात फरवरी, 2023 के बीच देश भर के विभिन्न शहरों में आयोजित की गई थी। CTET उत्तर कुंजी 14 फरवरी को जारी की गई थी और उम्मीदवारों से 17 फरवरी, 2023 तक आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं। सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
01:23 PM, 03-Mar-2023
Sarkari Naukri Live CTET Result 2023 Expected Soon
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) जल्द ही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) का परिणाम घोषित कर सकता है। CTET दिसंबर 2022 सूचना बुलेटिन के अनुसार, CBSE CTET परिणाम 2022 मार्च में जारी किया जाएगा। एक बार घोषित होने के बाद, सीटीईटी परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर उपलब्ध होगा।
12:11 PM, 03-Mar-2023
AIMS ATMA 2023 Result Declared
एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैनेजमेंट स्कूल्स (AIMS) ने शुक्रवार, तीन मार्च, 2023 को फरवरी सत्र के लिए AIMS टेस्ट फॉर मैनेजमेंट एडमिशन (ATMA) 2023 का परिणाम घोषित कर दिया। जो उम्मीदवार ATMA 2023 परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट - atmaaims.com के माध्यम से अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
11:12 AM, 03-Mar-2023
Jobs Live Hiring in Price Waterhouse Coopers
अकाउंट्स और एडवाइजरी फर्म प्राइस वॉटरहाउस कूपर्स इंडिया ने भारत में अपने कार्य क्षेत्र का विस्तार करने के लिए अगले पांच वर्षों में 30,000 लोगों को नियुक्त करने की योजना बनाई है। कंपनी के अनुसार, इसका लक्ष्य देश में अपने कार्यबल को 80,000 तक बढ़ाना है। वर्तमान में, इसमें 50,000 से अधिक कर्मचारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:42 AM, 03-Mar-2023
Sarkari Naukri KVS भर्ती परीक्षा प्रवेश पत्र जारी
केन्द्रीय विद्यालय संगठन ने केवीएस सीधी भर्ती पदों के लिए प्रवेश पत्र जारी किया है। उम्मीदवार जो केवीएस भर्ती परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। KVS भर्ती परीक्षा पीजीटी, हिंदी अनुवादक, प्राथमिक शिक्षक और गैर-शिक्षण पदों के लिए है।09:41 AM, 03-Mar-2023
Jobs Live HSSC TGT Recruitment 2023 आवेदन कैसे करें?
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की टीजीटी शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना अग्रिम रूप से ऑनलाइन आवेदन करें। ऑनलाइन आवेदन जमा करने से पहले, उम्मीदवारों को यह जांचना चाहिए कि उन्होंने फॉर्म के प्रत्येक क्षेत्र में सही विवरण भरा है। पंजीकरण की अंतिम तिथि के बाद, किसी भी परिस्थिति में कोई परिवर्तन/सुधार/संशोधन की अनुमति नहीं दी जाएगी।
09:12 AM, 03-Mar-2023
Sarkari Naukri HSSC TGT Recruitment Apply for 7471 Group C posts
आयु सीमा पात्रता : आवेदक उम्मीदवार की आयु न्यूनतम 18 से कम न हो और अधिकतम 42 वर्ष से ज्यादा भी नहीं होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in अधिसूचना देखें।
वेतनमान : इस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों को 4600/- रुपये के ग्रेड पे के साथ 9300-34,800 रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिए जाने का प्रावधान है।
08:24 AM, 03-Mar-2023
GOVT Jobs HSSC TGT Recruitment 2023 पात्रता मापदंड
उम्मीदवारों के पास विशिष्ट विषयों में कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ स्नातक और शिक्षा स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा, भिवानी द्वारा आयोजित आवेदित पद के लिए संबंधित विषय की हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET)/ स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) उत्तीर्ण होना चाहिए।