फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2021 LIVE: सरकारी कार्यालयों में है पांच हजार से भी ज्यादा पदों पर रिक्तियां

Sun, 25 Jul 2021 08:32 PM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sun, 25 Jul 2021 08:32 PM IST
खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: आयकर विभाग ने दसवीं पास अभ्यर्थियों के लिए बंपर नौकरियां निकालीं हैं। इसी तरह सरकार के विभिन्न विभागों ने भी रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो अमर उजाला अपनी आधिकारिक वेबसाइट amarujala.com इन सभी सरकारी नौकरियाें की विस्तृत जानकारी लेकर आया है। पढ़िए... 

विज्ञापन
Sarkari Naukri 2021 LIVE Govt Job alert Results News Updates 25 july apply now
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

08:30 PM, 25-Jul-2021

सरकारी नौकरी लाइव : आरपीएससी भर्ती 2021 की अहम तिथियां

  • आरपीएससी भर्ती अधिसूचना : 20 जुलाई, 2021
  • राज्य सेवा और अधीनस्थ सेवा परीक्षा सिलेबस : 22 जुलाई, 2021
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख : 28 जुलाई, 2021
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 27 अगस्त, 2021
आरपीएससी आरएएस परीक्षा तिथि बाद में घोषित की जाएगी। 
07:40 PM, 25-Jul-2021

Sarkari Naukri LIVE: आरपीएससी आरएएस व आरपीएस भर्ती 2021 पात्रता मापदंड

आरपीएससी आरएएस 2021 भर्ती ने न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और आयु सीमा के संदर्भ में निम्नलिखित पात्रता मानदंड निर्धारित किए हैं: 
  • उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
  • उसे देवनागरी लिपि में लिखी गई हिंदी के लिखने, पढ़ने और बोलने का ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए।
  • आरपीएससी आरएएस भर्ती 2021 के राजपत्रित पदों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष है। 
  • जबकि, अराजपत्रित पदों के लिए न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष है।
विज्ञापन
06:35 PM, 25-Jul-2021

Sarkari job: आरपीएससी भर्ती आवेदन 28 से शुरू होंगे

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरपीएससी भर्ती 2021 के तहत 988 रिक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आरपीएससी भर्ती 2021 (आरएएस / आरटीएस) तीन चरणों की भर्ती परीक्षा है- प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और व्यक्तिगत साक्षात्कार। आरपीएससी ने इस भर्ती की अधिसूचना 20 जुलाई, 2021 को जारी कर दी थी। जबकि सिलेबस 22 जुलाई, 2021 को जारी किए गए हैं। इसके आवेदन 28 जुलाई से शुरू होंगे।
05:48 PM, 25-Jul-2021

Government Jobs 2021: आरपीएससी भर्ती शुरू

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरपीएससी भर्ती 2021 के तहत राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत राजस्थान सरकार के प्रशासनिक सेवा, राजस्थान पुलिस सेवा और राजस्थान राजस्व सेवा समेत अन्य विभागों में कुल 988 रिक्त पदों पर अधिकारियों का चयन किया जाएगा। 
04:44 PM, 25-Jul-2021

सरकारी जॉब : 6100 पदों के लिए आवेदन हेल्पलाइन

सामान्य अंग्रेजी की परीक्षा को छोड़कर, प्रश्न द्विभाषी यानी अंग्रेजी और हिंदी होंगे। वस्तुनिष्ठ परीक्षणों में गलत उत्तरों के लिए नकारात्मक अंक होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए प्रश्न के लिए नियत अंक का 1/4वां अंक काट लिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए एसबीआई अपरेंटिस भर्ती 2021 के सीधे लिंक पर क्लिक करें। यदि किसी को कोई समस्या आती है, तो वे हेल्पलाइन नंबर 022-22820427 (केवल कार्य दिवसों में सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे के बीच) पर कॉल कर सकते हैं। 
03:37 PM, 25-Jul-2021

एसबीआई की अपरेंटिस भर्ती आयु सीमा

एसबीआई की अपरेंटिस भर्ती के तहत के लिए इच्छुक उम्मीदवार जो 31 अक्तूबर, 2020 को 20 से 28 वर्ष के आयु वर्ग के हैं और उन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी कर ली है, वे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। भारतीय स्टेट बैंक में चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा और स्थानीय भाषा की परीक्षा पर आधारित होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
02:53 PM, 25-Jul-2021

सरकारी नौकरी: शाखा पोस्टमास्टर, डाक सेवक के पदों पर जारी है आवेदन प्रक्रिया

भारतीय डाक ने पश्चिम बंगाल पोस्टल सर्कल में 2357 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए आवेदकों की नियुक्ति शाखा पोस्टमास्टर (बीपीएम), सहायक शाखा पोस्टमास्टर (एबीपीएम) और डाक सेवक (डीएस) के पदों पर की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट appost.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
02:02 PM, 25-Jul-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE:अभ्यर्थी ऐसे कर सकते हैं आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट- sbi.co.in पर जाएं।
  • करियर सेक्शन पर क्लिक करें।
  • ऑनलाइन आवेदन करने वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • पूछे गए सभी विवरण भरें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • शुल्क का भुगतान करें और सब्मिट करें।
अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
12:48 PM, 25-Jul-2021

Govt Jobs: अपरेंटिस के पदों पर जारी है आवेदन की प्रक्रिया

भारतीय स्टेट बैंक ने अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए आवेदकों की भर्ती 6100 पदों पर की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर 26 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।
11:45 AM, 25-Jul-2021

Sarkari Naukri: ये है निर्धारित योग्यता

सब इंस्पेक्टर – किसी मान्यता प्राप्त केंद्रीय / राज्य विश्वविद्यालय से स्नातक करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
कांस्टेबल – इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड, पटना या आचार्य या समकक्ष से 10 + 2 या मौलवी सर्टिफिकेट पूरा करना अनिवार्य है।
अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed