फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2021 LIVE: ऑयल इंडिया ने निकालीं भर्तियां, सीधे इंटरव्यू से मिलेंगी नौकरियां

Wed, 01 Sep 2021 07:12 PM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 01 Sep 2021 07:12 PM IST
खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: सरकारी विभागों द्वारा भर्तियां निकालीं गई है। इनमें से कई पदों के लिए आज आवेदन की अंतिम तिथि है। वहीं कई की आवेदन प्रक्रिया अभी भी जारी है। अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। यहां हम आपको पदों के विवरण से लेकर आवेदन की अंतिम तिथि तक हर छोटी जानकारी प्रदान कर रहे हैं। पढ़िए...

विज्ञापन
Sarkari Naukri 2021 LIVE Govt Job alert Results News Updates 1 September apply now
सरकारी नौकरी - फोटो : Amar Ujala Graphics

लाइव अपडेट

07:10 PM, 01-Sep-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE: वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन 13 सितंबर तक चलेंगे

इन रिक्तियों के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन 13 सितंबर तक जारी रहेगा। इच्छुक व योग्य अभ्यर्थी oil-india.com के जरिए इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। विस्तार से जानकारी के लिए अभ्यर्थी वेबसाइट oil-india.com  पर आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं। 
05:40 PM, 01-Sep-2021

Govt Jobs: ऑयल इंडिया लिमिटेड में इन पदों पर मिलेगी जॉब

ऑयल इंडिया लिमिटेड ने ये रिक्तियां दूलियाजान (असम) स्थित फील्ड हेडक्वार्टर्स के लिए निकाली हैं। इन रिक्तियों के जरिए कॉन्ट्रैक्चुअल असिस्टेंट मेकेनिक, ड्रिलिंग, रिग्मैन, केमिकल असिस्टेंट, असिस्टेंट रिग इलेक्ट्रिशियन, गैस लॉगर, इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजर, असिस्टेंट डीजल मेकेनिक, असिस्टेंट फिटर और असिस्टेंट वेल्डर पदों पर भर्ती होगी।
विज्ञापन
04:50 PM, 01-Sep-2021

सरकारी नौकरी 2021: ऑयल इंडिया में निकली हैं नौकरियां, वॉक इन इंटरव्यू

ऑयल इंडिया लिमिटेड ने वॉक इंटरव्यू के लिए भर्ती निकाली है। ये भर्तियां असम के लिए हैं। सभी रिक्तियां कॉन्ट्रैक्चुअल हैं। जिनमें अभ्यर्थियों को 16,640 रुपये का वेतन दिया जाएगा। अलग-अलग रिक्तियों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग मांगी गई है। इसके अलावा, एक या दो साल का कार्य अनुभव भी मांगा गया है। विभिन्न पदों के लिए कुल रिक्तियों की संख्या 115 है। 
03:38 PM, 01-Sep-2021

Govt Jobs: इन पदों पर होगी भर्ती

राज्य सेवा - 363 पद
अधीनस्थ सेवा - 625 पद
03:04 PM, 01-Sep-2021

Sarkari Naukri: इस परीक्षा के लिए 2 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन

राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा 2021 (RAS/ RTS परीक्षा) के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 सितंबर निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
01:56 PM, 01-Sep-2021

सरकारी नौकरी: ऐसे होगा आवेदकों का चयन

अभ्यर्थियों का चयन अर्हक परीक्षा में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर किया जाएगा। आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि उम्मीदवारों के समान अंकों के मामले में जन्म तिथि को वरिष्ठता के रूप में लिया जाएगा। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। परीक्षा की तारीख, एडमिट कार्ड जारी करना, दस्तावेज सत्यापन की तारीख की घोषणा जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:50 PM, 01-Sep-2021

Sarkari job: चयनित आवेदकों को मिलेगा इतना वेतन

  • रिक्ति अनुबंध आधारित है और अनुबंध 12 महीने के लिए है।
  • स्नातक प्रशिक्षुओं को 9,000 रुपये प्रति माह मिलेंगे।
  • तकनीशियन अपरेंटिस को 8,000 रुपए प्रति माह मिल सकते हैं।
  • ट्रेड अपरेंटिस में, एक वर्ष के आईटीआई वाले लोगों को 7,700 रुपए प्रति माह दिए जा सकते हैं।
  • दो साल के आईटीआई वाले उम्मीदवारों को 8050 रुपए प्रति माह मिलेंगे।
11:52 AM, 01-Sep-2021

सरकारी नौकरी: इन पदों पर होगी आवेदकों की भर्ती

डबल्यूसीएल अपरेंटिस भर्ती 2021: रिक्ति विवरण
  • ग्रेजुएट अपरेंटिस के लिए सीटों की संख्या - 101
  • तकनीशियन अपरेंटिस के लिए सीटों की संख्या - 215 
  • ट्रेड अपरेंटिस के लिए सीटों की संख्या - 965 
10:31 AM, 01-Sep-2021

Sarkari Naukri Live 2021: वेस्टर्न कोलफील्ड्स ने निकाली भर्तियां

वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने एक भर्ती अभियान शुरू किया है जिसका उद्देश्य स्नातक प्रशिक्षुओं, तकनीशियन प्रशिक्षुओं और व्यापार प्रशिक्षुओं को नियुक्त करना है। आवेदन पत्र 6 सितंबर, 2021 को वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। जो उम्मीदवार इस रिक्ति में रुचि रखते हैं, वे 21 सितंबर, 2021 तक आवेदन करना सुनिश्चित करें क्योंकि समय सीमा समाप्त होने के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 
09:37 AM, 01-Sep-2021

Sarkari Job: आवेदन करने के लिए जमा करना होगा इतना शुल्क

रेलवे के रिक्त पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 100 रुपये बतौर आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं एससी-एसटी और महिलाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया निशुल्क है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed