Sarkari Naukri 2021 LIVE : आठवीं से लेकर स्नातक पास अभ्यर्थियों के लिए इन विभागों में निकली हैं बंपर नौकरियां
{"_id":"606bbf63b9eef8178e314d00","slug":"sarkari-naukri-2021-govt-job-result-live-news-updates-alerts","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2021 LIVE : आठवीं से लेकर स्नातक पास अभ्यर्थियों के लिए इन विभागों में निकली हैं बंपर नौकरियां","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Tue, 06 Apr 2021 07:36 PM IST
वर्तिका तोलानी
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Tue, 06 Apr 2021 07:36 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Naukri 2021: सरकारी विभागों में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझ-बूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिये आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें...
विज्ञापन
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
07:12 PM, 06-Apr-2021
PGCIL Bharti : एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर भर्ती
पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (Power Grid Corporation of India Limited, PGCIL) ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (Executive Trainee) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 15 अप्रैल, 2021 तक चलेगी। ऐसे में जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट powergridindia.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
06:04 PM, 06-Apr-2021
Sarkari Bharti : सीआरसी कॉर्डिनेटर के कई पदों के लिए अधिसूचना जारी
समग्र शिक्षा अभियान (SSA) ने सीआरसी कॉर्डिनेटर के कई पदों के लिए अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार समग्र शिक्षा अभियान (SSA) के इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। समग्र शिक्षा अभियान (SSA) के इन पदों पर आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://ssarms.gipl.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15, अप्रैल, 2021 है। कुल पदों की संख्या 250 है।
विज्ञापन
05:13 PM, 06-Apr-2021
Naukri : पश्चिम मध्य रेलवे में अप्रेंटिसशिप आवेदन आमंत्रित
पश्चिम मध्य रेलवे में अप्रेंटिसशिप का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय कोटा के अंतर्गत विभिन्न ट्रेड में कुल 716 रिक्तियों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किये हैं। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार मध्यप्रदेश सरकार के सरकारी पोर्टल, mponline.gov.in पर उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 30 अप्रैल, 2021 तक चलेगी।
04:17 PM, 06-Apr-2021
Govt Job : गोवा सहकारिता विभाग में कई पदों पर रिक्तियां
गोवा सहकारिता विभाग ने कई पदों के लिए अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार गोवा सहकारिता विभाग के इन पदों के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 09 अप्रैल, 2021 है।
पदों का विवरण : कुल रिक्तियां : 77
पदों का विवरण : कुल रिक्तियां : 77
- सीनियर मार्केटिंग ऑफिसर:- 02
- सीनियर ऑडिटर/ सीनियर इंस्पेक्टर/ एसआरओ:- 22
- जूनियर ऑडिटर/ जूनियर इंस्पेक्टर:- 06
- जूनियर स्टेनोग्राफर:- 03
- लोअर डिवीजन क्लर्क:- 22
- ऑडिट असिस्टेंट:- 11
- ग्रेडर एसेसर :- 04
- मल्टीटास्किंग स्टाफ:- 07
03:53 PM, 06-Apr-2021
Govt Job : गोवा में सरकारी नौकरी पाने का अवसर
पर्यटन के मशहूर देश के तटीय राज्य गोवा में सरकारी नौकरी पाने का ख्वाब देख रहे युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर आ गया है। गोवा में बड़े स्तर सरकारी भर्ती निकली है। यह भर्ती राज्य के सहकारिता विभाग में निकली है। राज्य सहकारिता विभाग में करीब 77 पदों पर भर्ती निकली है। इसकी भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन संबंधी संपूर्ण जानकारी यहां आपको दी जा रही है।
02:56 PM, 06-Apr-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE : साइट इंस्पेक्टर के विभिन्न पदों पर होंगी भर्तियां
आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के अंतर्गत एनबीसीसी इंडिया लिमिटेड ने साइट इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार भर्ती प्रक्रिया के जरिए साइट इंस्पेक्ट - सिविल और इलेक्ट्रिकल के कुल 120 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया 25 मार्च 2021 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://www.nbccindia.com/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:07 PM, 06-Apr-2021
सरकारी नौकरी : पीएफसी के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को मिलेगा इतना वेतन
- असिस्टेंट ऑफिसर (इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट) - 30,000 से 1,20,000 रुपये तक
- असिस्टेंट ऑफिसर (एप्लीकेशन डेवलपमेंट) - 30,000 से 1,20,000 रुपये तक
- डिप्टी मैनेजर (लीगल) - 40,000 से 1,40,000 रुपये तक
- डिप्टी ऑफिसर (एचआर) - 40,000 से 1,40,000 रुपये तक
- असिस्टेंट मैनेजर (आईटी सिक्योरिटी) - 60,000 से 1,80,000 रुपये तक
- असिस्टेंट मैनेजर (डिजास्टर रिकवरी) - 70,000 से 2,00,000 रुपसे तक
- डिप्टी मैनेजर (पीआर) - 70,000 से 1,06,000 रुपये तक
- मैनेजर - 80,000 से 2,20,000 रुपये तक
- मैनेजर (राजभाषा) - 80,000 से 2,20,000 रुपये तक
01:11 PM, 06-Apr-2021
Govt Job : पीएफसीएल के इन पदों पर होगी भर्तियां
कुल पद - 11- मैनेजर - 02
- डिप्टी मैनेजर (लीगल) - 02
- असिस्टेंट ऑफिसर (इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट) - 01
- असिस्टेंट ऑफिसर (एप्लीकेशन डेवलपमेंट) - 01
- असिस्टेंट मैनेजर (आईटी सिक्योरिटी) - 01
- असिस्टेंट मैनेजर (डिजास्टर रिकवरी) - 01
- डिप्टी ऑफिसर (एचआर) - 01
- मैनेजर (राजभाषा) - 01
- डिप्टी मैनेजर (पीआर) - 01
12:29 PM, 06-Apr-2021
Sarkari Naukri 2021 : पॉवर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड के कई पदों पर होंगी भर्तियां
भारत सरकार की नवरत्न कंपनी, पीएफसीएल यानी पॉवर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने मैनेजर और ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार यह भर्ती पीएफसीएल के विभिन्न विभागों में की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 3 अप्रैल 2021 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी पीएफसी की वेबसाइट pfcindia.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
11:38 AM, 06-Apr-2021
Sarkari Naukri LIVE : 385 पदों पर इस तिथि तक कर सकते हैं आवेदन
सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडारों एवं क्रय विक्रय सहकारी समितियों में रिक्त 385 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन ही संपन्न की जाएगी। आवेदन हेतु 20 मार्च, 2021 से 20 अप्रैल, 2021 तक राजस्थान सहकारी भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध रहेगी। वेबसाइट पर निर्धारित तिथि एवं समयावधि में इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन करना होगा।