फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukari Result Live: 10वीं 12वीं पास या ग्रेजुएट्स, सभी के लिए निकली सरकारी नौकरियां; जानिए पूरी डिटेल

Mon, 11 Sep 2023 04:34 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 11 Sep 2023 04:34 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukari Result 2023 Live Updates: 10वीं-12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स और पोस्टग्रेजुएट्स, सभी उम्मीदवारों के लिए विभिन्न विभागों में भर्ती चल रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बिना समय गवांए नीचे बताई गई नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Sarkari Naukari Result 2023 Live Updates Check Latest Government Job Notification Date Application Eligibility
jobs - फोटो : Amar Ujala Graphics

लाइव अपडेट

04:17 PM, 11-Sep-2023

SSC Delhi Police Constable Recruitment 2023

कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस में विभिन्न कांस्टेबल पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बंपर भर्ती अभियान के माध्यम से कांस्टेबल के 7000 से भी अधिक पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट -ssc.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया और अन्य संबंधित जरूरी जानकारी के लिए खबर को पढ़िए।

02:31 PM, 11-Sep-2023

CWC Recruitment 2023

केंद्रीय भंडारण निगम ने लेखाकार, सहायक अभियंता, कनिष्ठ तकनीकी सहायक और अधीक्षक के 153 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cewacor.nic.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 24 सितंबर 2023 तक है।     

विज्ञापन
01:27 PM, 11-Sep-2023

UPPSC Recruitment 2023

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्टाफ नर्स (पुरुष/महिला) भर्ती परीक्षा 2023 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर रखी है। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 2240 रिक्तियों को भरना है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 21 सितंबर तक आधिकारिक वेबसाइट - uppsc.up.nic.in पर जाकर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

12:10 PM, 11-Sep-2023

PGCIL Diploma Trainee Recruitment 2023

पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने 425 डिप्लोमा ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल/सिविल/इलेक्ट्रॉनिक्स) रिक्तियों को भरने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। जिन उम्मीदवारों ने डिप्लोमा (इंजीनियरिंग) पूरा कर लिया है और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, उनके लिए बेहतर अवसर है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 23 सितंबर 2023 तक है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट powergrid.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

11:38 AM, 11-Sep-2023

ICG Navik and Yantrik Recruitment 2023

भारतीय तट रक्षक (ICG) ने नाविक (सामान्य ड्यूटी), नाविक (घरेलू शाखा) और यांत्रिक के 350 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  joinindiancoastguard.cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 22 सितंबर शाम साढ़े पांच बजे तक है।

11:17 AM, 11-Sep-2023

PSSSB Recruitment 2023

पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने तबला प्रशिक्षक, लाइब्रेरी रेस्टोरर, शिप मॉडलिंग प्रशिक्षक, एयरो मॉडलिंग प्रशिक्षक, डेयरी डेवलपमेंट इंस्पेक्टर-ग्रेड- II और अन्य के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 29 सितंबर, 2023 तक है। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 111 रिक्तियों को भरना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
10:13 AM, 11-Sep-2023

Sarkari Naukari Result Live: 10वीं 12वीं पास या ग्रेजुएट्स, सभी के लिए निकली सरकारी नौकरियां; जानिए पूरी डिटेल

WCL Recruitment 2023: वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड ने ट्रेड अपरेंटिस पदों की रिक्तियों पर भर्ती की घोषणा की है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - westerncoal.in पर जाकर डब्ल्यूसीएल अपरेंटिस के लिए आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 16 सितंबर है। WCL भर्ती अभियान का लक्ष्य विभाग में कुल 815 ट्रेड अपरेंटिस पदों को भरना है।

विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed