फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri Results Live:यूपीएसएसएससी, एनएचएआई और सीएसआईआर में निकलीं नौकरियां, जानें कैसे होगी भर्ती

Thu, 22 Jun 2023 04:54 PM IST
उत्कर्ष उपाध्याय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: उत्कर्ष उपाध्याय Updated Thu, 22 Jun 2023 04:54 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri Results Live: सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो तैयार हो जाइए, केंद्र और विभिन्न राज्य सरकारों से संबद्ध सरकारी विभागों और सरकार की ओर से संचालित सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों में सरकारी नौकरियां निकलीं हैं। 

विज्ञापन
Sarkari Naukari Result 2023 live Know latest exam notification admit card form result dates updates in hindi
Sarkari Result Naukri 2022 Live - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

04:52 PM, 22-Jun-2023

Sarkari Job NATS Recruitment 2023

राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण योजना (NATS) की तरफ से ग्रेजुएट/तकनीशियन अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। भर्ती परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार दिए गए लिंक forms.gle/hfeVb71FXG6gKMgT7 पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 31 जुलाई, 2023 तक जारी रहेगी।
03:39 PM, 22-Jun-2023

Sarkari Naukri Chandigarh Police Recruitment 2023

चंडीगढ़ पुलिस विभाग की तरफ से रुप सी के सहायक उप निरीक्षक (कार्यकारी) पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। भर्ती परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट chandigarhpolice.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 15 जुलाई, 2023 तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
02:45 PM, 22-Jun-2023

Sarkari Job JSSC Recruitment 2023

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की तरफ से झारखंड सामान्य स्नातक स्तर की संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JGGLCCE) - 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। भर्ती परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 19 जुलाई, 2023 मध्यरात्रि तक जारी रहेगी। इसके साथ ही शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई 2023 तक है।
01:08 PM, 22-Jun-2023

Sarkari Naukri JPSC Medical Officer Recruitment 2023

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने चिकित्सा अधिकारी पदों पर भर्ती के लिए 19 जून 2023 से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर इन नियमित रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 जुलाई, 2023 तक है। शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि 21 जुलाई 2023 तक है।
12:34 PM, 22-Jun-2023

Sarkari Job RSMSSB Junior Accountant Recruitment 2023

राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने विभिन्न जूनियर लेखाकार और तहसील राजस्व लेखाकार पदों की भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया 27 जून 2023 से शुरू होगी। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 26 जुलाई 2023 तक है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आरएसएमएसएसबी भर्ती 2023 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
11:47 AM, 22-Jun-2023

Sarkari Naukri ITBP Recruitment 2023

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल (मिडवाइफ) के पदों पर भर्ती निकली है। आईटीबीपी की इस भर्ती प्रक्रिया में 81 हेड कॉन्स्टेबल पदों को भरा जाना है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 08 जुलाई 2023 तक या उससे पहले इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर पूरी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:00 AM, 22-Jun-2023

Sarkari Job NHAI Recruitment 2023

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) सीधी भर्ती के आधार पर 50 पदों पर भर्ती कर रहा है। यह भर्ती डिप्टी मैनेजर (टेक्निकल) के पदों पर होनी है। आवेदन करने के लिए सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nhai.gov.in पर जाएं। आवेदन प्रक्रिया 30 जून 2023 तक ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जा सकती है।
09:40 AM, 22-Jun-2023

Sarkari Naukri UPSSSC Recruitment 2023

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन समिति (UPSSSC) ने डेंटल हाइजीनिस्ट 288 पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।  इसकी आवेदन प्रक्रिया उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन समिति की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर पूरी की जा सकती है। उम्मीदवार डेंटल हाइजीनिस्ट के पद पर भर्ती के लिए 20 जुलाई, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।
09:11 AM, 22-Jun-2023

Sarkari Job UPSC Recruitment 2023

यूपीएससी के तहत केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 113 पदों पर भर्तियां होनी हैं। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 10 जून से चल रही है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 29 जून 2023 तक है। इनमें असिस्टेंट सर्जन/मेडिकल ऑफिसर, सीनियर असिस्टेंट कंट्रोलर और असिस्टेंट प्रोफेसर/लेक्चरर के पद शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
08:31 AM, 22-Jun-2023
CRPF Constable Recruitment Exam 2023 Admit Card Out: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने कॉन्स्टेबल (तकनीकी और ट्रेड्समैन) भर्ती परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार सीआरपीएफ कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड 2023 को आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed