Sarkari Jobs Results 2023 Live: प्रोफेसर-चिकित्सक और कॉन्स्टेबल बनने का मौका, ऐसे करना होगा अप्लाई
{"_id":"6497c95cc573b154cf01afc3","slug":"sarkari-jobs-results-2023-latest-government-vacancy-ssc-upsc-bank-admit-card-results-2023-06-25","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Jobs Results 2023 Live: प्रोफेसर-चिकित्सक और कॉन्स्टेबल बनने का मौका, ऐसे करना होगा अप्लाई","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Sun, 25 Jun 2023 04:11 PM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Sun, 25 Jun 2023 04:11 PM IST
खास बातें
Sarkari Jobs Results 2023 Live: सरकारी नौकरी की तैयारी कर युवाओं के लिए विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी का सुनहरा मौका है। कई क्षेत्रों में भर्तियां चल रही हैं।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी sarkari naukari
- फोटो : Amar Ujala Graphics
लाइव अपडेट
04:10 PM, 25-Jun-2023
Forest Department Recruitment 2023
फॉरेस्ट डिपार्टमेंट में 2400 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी निकली है। इसके लिए 10वीं पास लेकर ग्रेजुएट उम्मीदवार फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की ऑफिशल वेबसाइट mahaforest.gov.in पर जाकर 30 जून तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।03:38 PM, 25-Jun-2023
Rajasthan SIHFW Recruitment 2023: कुल पद
राज्य स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संस्थान की अधिसूचना के आधार पर 241 ईसीजी तकनीशियन पदों पर भर्ती होनी हैं। इन पदों का विवरण कुछ इस प्रकार है :-
- नियमित रिक्तियां: 200 पद
- बैकलॉग रिक्तियां: 41 पद
विज्ञापन
02:28 PM, 25-Jun-2023
Rajasthan SIHFW Recruitment 2023
राज्य स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संस्थान (एसआईएचएफडब्ल्यू), राजस्थान की तरफ से ईसीजी तकनीशियन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sihfwrajasthan.com पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 21 जुलाई 2023 तक जारी रहेगी।
01:00 PM, 25-Jun-2023
दो पालियों में परीक्षा
भर्ती परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा समय के अनुसार, उम्मीदवारों को सुबह की पाली के लिए 7.30 से 8.30 बजे के बीच परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा और परीक्षा सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
12:30 PM, 25-Jun-2023
MP Police Constable Recruitment 2023
एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2023 की यह अधिसूचना कुल 7,090 रिक्तियों को भरने के जारी की गई है। एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती में भाग लेने के लिए पात्र और इच्छुक उम्मीदवारों को 10 जुलाई 2023 तक रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा। विभाग की तरफ से घोषित कार्यक्रम के अनुसार, एमपी पुलिस भर्ती परीक्षा 2023 12 अगस्त 2023 को आयोजित की जाएगी।
12:13 PM, 25-Jun-2023
MP Police Constable Recruitment 2023
मध्यप्रदेश में पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर बंपर भर्ती होने जा रही है। इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। पुलिस विभाग में करिअर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। आवेदन की प्रक्रिया 26 जून 2023 से शुरू होगी। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई 2023 तक है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए उम्मीदवारों के पास 15 जलाई तक समय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:44 AM, 25-Jun-2023
IBPS Recruitment 2023
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने देशभर के बैंकों में निकली वैकेंसी में पदों की संख्या बढ़ा दी है। ऐसे में राजस्थान समेत अब देशभर में 9053 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसके लिए 18 साल से 40 साल तक के उम्मीदवार IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.ibps.in/ पर जाकर अब 28 जून तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
11:01 AM, 25-Jun-2023
junior Accountant Rcruitment 2023
राजस्थान सरकार ने प्रदेश भर में जूनियर अकाउंटेंट के लिए 5190 और तहसील राजस्व लेखाकार के लिए 198 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए 18 से 40 साल तक की उम्र के उम्मीदवार राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर 26 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
10:21 AM, 25-Jun-2023
Sarkari Jobs Results 2023 Live: प्रोफेसर-चिकित्सक और कॉन्स्टेबल बनने का मौका, ऐसे करना होगा अप्लाई
Rajasthan Ayurveda Medical Officer Recruitment 2023: राजस्थान आयुर्वेद डिपार्टमेंट में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी के 652 पदों पर भर्तियां हैं। इन पदों पर 45 साल तक की उम्र के उम्मीदवार राजस्थान आयुर्वेद डिपार्टमेंट dsrrau.info की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 10 जुलाई 2023 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।