Sarkari Jobs Results 2023 Live: डाक विभाग- नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर निकलीं नौकरियां, जानें कैसे करें आवेदन
Sarkari Jobs Results 2023 Live: डाक विभाग, सेना और उत्तर प्रदेश यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंस में नर्सिंग ऑफिसर के कई पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं।
लाइव अपडेट
पद और वेतनमान
UPSSSC Recruitment 2023
post office recruitment 2023
India Post GDS Recruitment 2023
इंडिया पोस्ट 2023 में नए स्थापित डाक घर शाखा कार्यालय (इंडिया पोस्ट बीओ) में ग्रामीण डाक सेवकों (जीडीएस), शाखा पोस्ट मास्टर (बीपीएम) और सहायक शाखा पोस्ट मास्टर (एबीपीएम) के पदों के लिए आवेदन पंजीकरण शुरू करेगा। उम्मीदवार सोमवार, 22 मई, 2023 से इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।SSC CHSL आवेदन शुल्क
एसएससी सीएचएसएल के लिए आवेदन कर रहे सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। हालांकि, महिला उम्मीदवारों, अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), बेंचमार्क विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूबीडी) और पूर्व सैनिकों (ईएसएम) जो आरक्षण के लिए पात्र हैं, उन्हें शुल्क भुगतान से छूट दी जाएगी। ऑनलाइन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 10 जून 2023 तक है। अगर आप ऑफलाइन फीस जमा करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए 11 जून तक आपको बैंक से चालान जेनरेट करवाना होगा। इसके बाद आपके पास 12 जून तक समय मिलेगा। एक बार भुगतान हो जाने के बाद वापस नहीं किया जाएगा।
SSC CHSL आयु-सीमा
एसएससी सीएचएसएल के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा 01-08-2023 के अनुसार तय की गई है। जिसके तहत उम्मीदवारों की आयु18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके साथ ही ऊपरी आयु सीमा में उम्मीदवारों को भारत सरकार के मौजूदा नियम के अनुसार छूट दी जाएगी।
SSC CHSLपदों की संख्या
कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक 1600 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। इसमें लोअर डिवीजन क्लर्क, जूनियर सचिवालय सहायक और डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद शामिल हैं।
ssc recruitment 2023
SSC CHSL 2023 Registration
कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से एसएससी कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL 2023) के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। जो उम्मीदवार एसएससी सीएचएसएल 2023 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर अप्लाई कर सकते हैं।