04:27 PM, 22-Nov-2022
Sarkari Job POWERGRID RECRUITMENT 2022
भारत सरकार के अंतर्गत विद्युत मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम एवं महारत्न कंपनियों में शुमार पॉवरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में बंपर पदों भर्ती निकली है। पावरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के विभिन्न विभागों में फील्ड इंजीनियर और फील्ड सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
03:48 PM, 22-Nov-2022
Govt Jobs Rojgar Mela Live Update
नए चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्रों की भौतिक प्रतियां देश भर के 45 स्थानों पर (गुजरात और हिमाचल प्रदेश को छोड़कर) सौंपी गई। जालंधर सीमा सुरक्षा बल के पंजाब फ्रंटियर मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश के द्वारा नियुक्ति पत्र सौंपे गए।
02:30 PM, 22-Nov-2022
JKPSC CCE Main Result 2021 Declared
जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग (जेकेपीएससी) ने संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा 2022 का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं
01:53 PM, 22-Nov-2022
DU NCWEB Admission 2022
दिल्ली विश्वविद्यालय गैर-कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड (NCWEB) की चौथी कट-ऑफ 2022 सूची आज (22 नवंबर) जारी होगी।
01:16 PM, 22-Nov-2022
UPSC CDS I FINAL Result Out
संघ लोक सेवा आयोग द्वारा अप्रैल, 2022 में आयोजित संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (I), 2022 के परिणामों और रक्षा मंत्रालय के सेवा चयन बोर्ड द्वारा आयोजित एसएसबी साक्षात्कार के आधार पर 164 उम्मीदवारों ने अर्हता प्राप्त की है।
12:11 PM, 22-Nov-2022
Pm Modi Speech in Rojgar Mela
पीएम मोदी ने रोजगार मेले में कहा कि सरकारी और गैर सरकारी क्षेत्र में नौकरियों की अपार संभावनाएं बन रही हैं और ये मौके युवाओं के अपने ही गांव और शहर में बन रहे हैं। हमारे 80 हजार से अधिक स्टार्ट-अप युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दे रहे हैं।
12:01 PM, 22-Nov-2022
Pm Modi Speech in Rojgar Mela
पीएम मोदी ने रोजगार मेले में कहा कि आज जो अपना व्यापार करना चाहते हैं उन्हें मुद्रा लोन से बड़ी मदद मिल रही है। अब तक 35 करोड़ से अधिक लोन दिए जा चुके हैं।
11:26 AM, 22-Nov-2022
rojgar mela
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'रोजगार मेला' कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हिस्सा लिया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने रोजगार मेले में सभी नए नियुक्तियों के लिए कर्मयोगी प्रारंभ मॉड्यूल - ऑनलाइन ओरिएंटेशन कोर्स लॉन्च किया। प्रधानमंत्री मोदी ने रोजगार मेले में 71,056 नियुक्ति पत्र बांटे।
10:15 AM, 22-Nov-2022
हरियाणा व मेवात कैडरों में 4000 से अधिक पोस्ट ग्रेजुएट टीचर की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सोमवार 22 नवंबर से शुरू होनी थी। उम्मीदवार 1000 रुपये शुल्क के साथ 12 दिसंबर तक अप्लाई कर पाएंगे।
09:54 AM, 22-Nov-2022
sarkari naukari Faculty at Sri Aurobindo College
दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री अरबिंदो कॉलेज में फैकल्टी के 46 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। उम्मीदवार 28 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।