Sarkari Naukari jobs Live: SSC,IB,IOCL समेत इन विभागों में नौकरी का मौका,आज आएगा बीपीएससी प्री का रिजल्ट
{"_id":"6375a28e2443c6255f36c354","slug":"sarkari-jobs-result-live-ssc-gd-ib-itbp-check-latest-govt-naukri-bpsc-67th-prelims-results-soon-bpsc-bih-nic","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukari jobs Live: SSC,IB,IOCL समेत इन विभागों में नौकरी का मौका,आज आएगा बीपीएससी प्री का रिजल्ट","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Fri, 18 Nov 2022 10:12 AM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, नई दिल्ली
जॉब डेस्क, नई दिल्ली
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Fri, 18 Nov 2022 10:12 AM IST
खास बातें
Sarkari Jobs Result Live, BPSC 67th Prelims Result soon: सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यहां कई छोटी से लेकर बड़ी भर्तियों की जानकारी दी गई है, जिनके लिए आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी 2022
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
09:04 PM, 17-Nov-2022
Govt Jobs HPBoSE HP TET November 2022 Exam
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBoSE) की अधिसूचना में कहा गया है कि उम्मीदवार को एक विषय के लिए केवल एक आवेदन पत्र जमा करने की अनुमति है। एक ही विषय के लिए एक उम्मीदवार के एकाधिक आवेदन खारिज किए जा सकते हैं।
08:13 PM, 17-Nov-2022
सरकारी नौकरी : HP TET लेट फीस के साथ 25 नवंबर तक करें आवेदन
इस बीच, एचपी टीईटी के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 नवंबर, 2022 तक hpbose.org पर जारी रहेगी। वहीं, लेट फीस के साथ परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 नवंबर, 2022 है। इसके बाद प्राप्त होने वाले किसी भी आवेदन पर बोर्ड द्वारा विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
07:00 PM, 17-Nov-2022
Results Govt Jobs HP TET November 2022 Exam Dates
हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा जेबीटी टीईटी, शास्त्री टीईटी, टीजीटी (आर्ट्स) टीईटी, टीजीटी (मेडिकल) टीईटी, टीजीटी (नॉन-मेडिकल) टीईटी, भाषा शिक्षक टीईटी, पंजाबी टीईटी और उर्दू टीईटी के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org से परीक्षा कार्यक्रम डाउनलोड कर सकते हैं।
06:03 PM, 17-Nov-2022
सरकारी नौकरी रिजल्ट HP TET November 2022 Exam
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBoSE) ने हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा नवंबर 2022 के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है। अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा 10 दिसंबर से 25 दिसंबर, 2022 तक दो पालियों - सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे और दोपहर 02 से 4.30 बजे तक आयोजित होने वाली है।
05:54 PM, 17-Nov-2022
Sarkari Vacancy Results UPPSC PCS Main Exam 2021
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से 678 रिक्तियों के लिए भर्ती के मुकाबले कुल मिलाकर 627 उम्मीदवारों को नियुक्ति के लिए चुना गया है। इस भर्ती के तहत अभी 51 पद रिक्त हैं। उम्मीदवार 16 नवंबर से 22 नवंबर के बीच अपने पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके अपनी मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
05:13 PM, 17-Nov-2022
Govt Job Exams UPPSC PCS Main Exam 2021 Marksheet Out
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने संयुक्त राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2021 की मार्कशीट जारी कर दी है। उम्मीदवार अपनी मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा 2021 के अंतिम परिणाम 19 अक्तूबर को घोषित किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:38 PM, 17-Nov-2022
NMMSS Scholarship
शिक्षा मंत्रालय ने एक बार फिर नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम (NMMSS) 2022-23 को आगे बढ़ा दिया है। एनएमएमएसएस 2022 के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2022 है।
01:43 PM, 17-Nov-2022
International Students' Day 2022
हर साल दुनिया भर के छात्र 17 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय छात्र दिवस के रूप में मनाते हैं। इस दौरान हजारों छात्र आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेते हैं।
01:05 PM, 17-Nov-2022
sarkari naukari Mp Police Constable Bharti 2022
मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने एमपी पुलिस के आबकारी विभाग में आबकारी आरक्षक (कार्यपालिक) के दो सौ पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है।
11:36 AM, 17-Nov-2022