Sarkari Naukri Result 2022 Live: REET Mains 2023 की तारीख का एलान, पांच जनवरी को होगी मुख्य परीक्षा
{"_id":"63292f2e442fb8691906f88a","slug":"sarkari-jobs-result-2022-live-today-check-latest-govt-naukri-reet-2022-result-updates-in-hindi-on-20-september","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri Result 2022 Live: REET Mains 2023 की तारीख का एलान, पांच जनवरी को होगी मुख्य परीक्षा","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Wed, 21 Sep 2022 10:54 AM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Wed, 21 Sep 2022 10:54 AM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Result Sarkari Naukri 2022: हमारे देश में हर किसी का सपना होता है कि जीवन में एक सरकारी पद तो पा ही लें। वर्तमान में देश के विभिन्न केंद्रीय और राज्य विभागों में सरकारी भर्तियां जारी हैं। कई बार उम्मीदवारों को सरकारी भर्ती की जानकारी नहीं मिल पाती है। सरकारी नौकरियों और सरकारी रिजल्ट के बारे में आपको जानकारी देने के लिए हम लेकर आए हैं यह लाइव ब्लॉग।
विज्ञापन
Sarkari Naukri Result Live 2022
- फोटो : Amar Ujala Graphics
लाइव अपडेट
10:54 AM, 21-Sep-2022
NABARD Recruitment 2022: कितने चरण की होगी चयन प्रक्रिया
नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट की भर्ती के लिए चरण- 1 में 100 अंकों की प्रारंभिक ऑनलाइन परीक्षा होगी और यह 06 नवंबर, 2022 को आयोजित होने वाली है। वहीं, चरण-2 की परीक्षा के लिए तारीखों की घोषणा अलग से की जाएगी। इसके बाद भाषा प्रवीणता परीक्षा (एलपीटी) भी आयोजित की जाएगी।11:25 PM, 20-Sep-2022
Sarkari Naukri Result 2022 Live REET Mains 2023 की तारीख का एलान
नवीनतम मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, रीट 2023 मेन्स परीक्षा की तारीख की घोषणा की गई है। रीट 2023 मेन्स परीक्षा 05 जनवरी, 2023 को आयोजित होने की संभावना है। स्थानीय मीडिया ने राजस्थान के शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला के हवाले से यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
10:17 PM, 20-Sep-2022
Sarkari Jobs Govt Vacancy
पात्र होने के लिए, उम्मीदवारों की आयु 01 सितंबर, 2022 को 21 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में छूट प्रदान की जाती है।
09:41 PM, 20-Sep-2022
Govt Vacancy NABARD Recruitment
नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट की रिक्तियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अक्तूबर, 2022 है। नाबार्ड भर्ती अभियान कुल 177 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिसमें से 173 रिक्तियां विकास सहायक के पद के लिए और 04 विकास सहायक के पद हिंदी के लिए हैं।
08:29 PM, 20-Sep-2022
Sarkari Vacancy NABARD Recruitment 2022
नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) ने डेवलपमेंट असिस्टेंट और डेवलपमेंट असिस्टेंट (हिंदी) के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट nabard.org पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
07:30 PM, 20-Sep-2022
Sarkari Bharti 2022 BRO Recruitment
कुल रिक्त पद : 246
-
ड्राफ्ट्समैन (Draughtsman) : 14 -
पर्यवेक्षक प्रबंधन : 07 -
पर्यवेक्षक सिफर : 13 -
पर्यवेक्षक स्टोर : 09 -
हिंदी टाइपिस्ट : 10 -
ऑपरेटर (संचार) : 35 -
इलेक्ट्रीशियन : 30 -
वेल्डर : 24 -
मल्टी स्किल वर्कर (ब्लैक स्मिथ) : 22 -
मल्टी स्किल वर्कर (कुक) : 82
विज्ञापन
विज्ञापन
06:37 PM, 20-Sep-2022
Sarkari Naukri Result BRO Recruitment 2022 के लिए वेतनमान
-
ड्राफ्ट्समैन : वेतन स्तर 5 (29,200 रुपये से 92,300 रुपये) -
पर्यवेक्षक (प्रशासन) : वेतन स्तर 4 (25,500 रुपये से 81,100 रुपये) -
पर्यवेक्षक स्टोर : वेतन स्तर 4 (25,500 रुपये से 81,100 रुपये) -
पर्यवेक्षक सिफर : वेतन स्तर 4 (25,500 रुपये से 81,100 रुपये) -
हिंदी टाइपिस्ट : वेतन स्तर 2 (19,900 रुपये से 63,200 रुपये) -
ऑपरेटर (संचार) : वेतन स्तर 2 (19,900 रुपये से 63,200 रुपये) -
इलेक्ट्रीशियन : वेतन स्तर 2 (19,900 रुपये से 63,200 रुपये) -
वेल्डर : वेतन स्तर 2 (19,900 रुपये से 63,200 रुपये) -
मल्टी स्किल्ड वर्कर (ब्लैक स्मिथ) : वेतन स्तर 1 (18,000 रुपये से 56,900 रुपये) -
मल्टी स्किल्ड वर्कर (रसोइया) : वेतन स्तर 1 (18,000 रुपये से 56,900 रुपये)
05:26 PM, 20-Sep-2022
Govt Jobs 2022 बीआरओ की भर्ती में आवेदन शुरू
उम्मीदवार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे आवेदन पत्र भरने से पहले पूरी आवश्यकता जैसे शारीरिक मानकों, चिकित्सा मानकों, शैक्षणिक / तकनीकी मानदंड, अनुभव, आयु और विशेष पद के लिए अन्य आवश्यक आवश्यक मानदंडों को पूरा करते हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवारों की उम्र 18 वर्ष से 27 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। हालांकि, मल्टी स्किल्ड वर्कर के पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से 25 वर्ष के मध्य होना जरूरी है। आवेदन के लिए उम्मीदवार bro.gov.in से एप्लीकेशन प्रपत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
04:46 PM, 20-Sep-2022
Sarkari Jobs BRO Recruitment 2022
सीमा सड़क संगठन ने कुल 246 रिसक्तियों के लिए जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स की भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स में विभिन्न श्रेणियों के रिक्त पदों को भरने के लिए केवल भारतीय पुरुष नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
03:37 PM, 20-Sep-2022
SSC MTS Result 2022: ऐसे चेक करें परिणाम
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित परीक्षा के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- आपका परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।..
- अब अपने रोल नंबर को Ctrl+F की मदद से सर्च करें।
- इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।