फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Job Live: कई सरकारी विभागों में निकलीं बंपर भर्तियां, यहां पाएं अपनी ड्रीम जॉब से जुड़ी पल-पल की अपडेट

Sun, 08 Oct 2023 04:19 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sun, 08 Oct 2023 04:19 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukari Result 2023 Live Updates: कई सरकारी विभागों में अलग-अलग योग्यता वाले उम्मीदवारों के लिए भर्ती निकलीं हैं। इच्छुक उम्मीदवीर नीचे अपने पसंद की नौकरी देखकर अभी अप्लाई कर दें।

विज्ञापन
Sarkari Job Live Latest Sarkari Naukari 2023 Notification UPSC IFS Indian Air Force SSC and Other Updates
Sarkari Naukri 2023 Live Updates - फोटो : Amar Ujala Graphics

लाइव अपडेट

04:19 PM, 08-Oct-2023

DVC Recruitment For Executive Trainee Through GATE 2023

दामोदर घाटी निगम (DVC) ने पिछले साल गेट परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों से कार्यकारी प्रशिक्षु (Executive Trainee Recruitment) के पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार डीवीसी की आधिकारिक साइट - dvc.gov.in पर  जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर, 2023 तक है। गौरतलब है कि ट्रेनी के पदों पर भर्ती GATE 2023 स्कोर के माध्यम से की जाएगी। यह भर्ती अभियान संगठन में 91 पदों को भरेगा।
04:18 PM, 08-Oct-2023

NCL Apprentice Recruitment 2023

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की तरफ से मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में ट्रेड (आईटी) अपरेंटिस प्रशिक्षुओं की भर्ती की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nclsil.in पर जाकर 15 अक्तूबर 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। मध्यप्रदेश क्षेत्र के लिए कुल 621 ट्रेड अपरेंटिस पदों पर रिक्तियां जारी की गई हैं। उत्तर प्रदेश के लिए कुल 519 रिक्तियां जारी की गई हैं। 10वीं पास भी इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
02:33 PM, 08-Oct-2023

Jobs In Metro Rail: जीएमआरसी ने कई पदों पर भर्ती

GMRC Manager Recruitment 2023: गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (जीएमआरसीएल) ने अनुबंध (Contract) के आधार पर सिविल, सिस्टम और सपोर्ट के पदों की रिक्तियों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अधिसूचना पढ़कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से जुड़ी अन्य जानकारी आगे बताई गई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
11:44 AM, 08-Oct-2023

Police Vacancy 2023: पुलिस विभाग में डीजीसीडी, एपीआरओ के 5563 पदों पर भर्ती

SLPRB Assam Police Recruitment 2023: असम राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (एसएलपीआरबी) ने असम पुलिस, डीजीसीडी, एपीआरओ आदि में 5563 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी है। आवेदन की प्रकिया 15 अक्तूबर से शुरू होगी और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 01 नवंबर 2023 तक है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
11:42 AM, 08-Oct-2023

Engineering Jobs: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड प्रोबेशनरी इंजीनियर सहित अन्य पदों पर भर्ती

BEL Recruitment 2023: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) में प्रोबेशनरी इंजीनियर और अन्य पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। अगर आप भी इस संस्थान में नौकरी की इच्छा रखते हैं तो बीईएल की आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 अक्तूबर 2023 तक है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
10:02 AM, 08-Oct-2023

Sarkari Job 2023: कानून के क्षेत्र के भर्ती

CG High Court Recruitment 2023: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर में सहायक ग्रेड-III के पद पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट highcourt.cg.gov.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 31 अक्तूबर 2023 तक है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन
09:16 AM, 08-Oct-2023

DVC Recruitment For Executive Trainee: गेट 2023 परीक्षा के माध्यम से यहां मिल रही नौकरी

Job Through GATE 2023: दामोदर घाटी निगम (DVC) ने पिछले साल गेट परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों से कार्यकारी प्रशिक्षु के 91 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। गौरतलब है कि ट्रेनी के पदों पर भर्ती GATE 2023 स्कोर के माध्यम से की जाएगी। योग्य उम्मीदवार डीवीसी की आधिकारिक साइट - dvc.gov.in पर  जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर, 2023 तक है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
08:07 AM, 08-Oct-2023

Sarkari Job 2023: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में ग्रेजुएट अपरेंटिस की भर्ती शुरू

BEL Graduate Apprentice Recruitment 2023: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) ने ग्रेजुएट अपरेंटिस (मैकेनिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग) के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। आवेदन की प्रक्रिया जारी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 अक्तूबर 2023 तक है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
07:28 AM, 08-Oct-2023

Sarkari Job Live: कई सरकारी विभागों में निकलीं बंपर भर्तियां, यहां पाएं अपनी ड्रीम जॉब से जुड़ी पल-पल की अपडेट

ITBP Constable Open Recruitment Rally 2023: भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) में कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती चल रही है। यह भर्ती ओपन रैली प्रणाली के माध्यम से की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार 05 अक्तूबर से 08 अक्तूबर, 2023 तक निर्धारित स्थानों पर वॉक इन इंटरव्यू के लिए जा सकते हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed