Sarkari Result Live Updates: एनएसयूटी-यूकेपीएससी में निकलीं भर्तियां, नौकरी से जुड़ी हर अपडेट यहां पढ़ें
{"_id":"64d714113c09b805150fd647","slug":"headline-sarkari-naukari-result-2023-live-updates-check-latest-government-job-notification-date-application-eligibility-2023-08-12","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Result Live Updates: एनएसयूटी-यूकेपीएससी में निकलीं भर्तियां, नौकरी से जुड़ी हर अपडेट यहां पढ़ें","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Sat, 12 Aug 2023 05:51 PM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Sat, 12 Aug 2023 05:51 PM IST
खास बातें
Sarkari Naukari Result 2023 Live Updates: यूकेपीएससी, एनएसयूटी सहित कई विभागों में नौकरियों की भरमार है। इच्छुक उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी sarkari naukari
- फोटो : Amar Ujala Graphics
लाइव अपडेट
05:51 PM, 12-Aug-2023
UPSSSC Recruitment 2023
उत्तर प्रदेश कर्मचारी चयन सेवा आयोग (UPSSC) द्वारा क्लर्क, जूनियर असिस्टेंट (JA) और असिस्टेंट लेवल 3 के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। यूपीएसएसएससी भर्ती अभियान का लक्ष्य विभाग में कुल 3,831 पदों को भरना है। इच्छुक उम्मीदवार 12 सितंबर से इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 03 अक्तूबर, 2023 है।
05:50 PM, 12-Aug-2023
WB Police Warders Recruitment 2023
पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड (WBPRB) की तरफ से 130 वार्डर/महिला वार्डर पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया रविवार 06 अगस्त से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट wbpolice.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 अगस्त 2023 तक है। इसके बाद अभ्यर्थी 29 अगस्त से 04 सितंबर तक अपने आवेदन पत्र संपादित कर सकेंगे।
विज्ञापन
04:39 PM, 12-Aug-2023
SSC Recruitment पदों का विवरण
एसएससी के इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 1207 पदों को भरना है, जिनमें से 93 रिक्तियां स्टेनोग्राफर ग्रेड सी के लिए और 1114 स्टेनोग्राफर ग्रेड डी के लिए हैं। उम्मीदवार 24 और 25 अगस्त, 2023 को अपने आवेदन पत्र में बदलाव कर सकेंगे।
03:35 PM, 12-Aug-2023
HBSE 12 Compartment Results ऐसे करें डाउनलोड
-
एचबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
-
हरियाणा बोर्ड कक्षा 12 कंपार्टमेंट 2023 के लिए सक्रिय परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
-
स्क्रीन पर एक लॉगिन विंडो दिखाई देगी।
-
रोल नंबर, पंजीकरण संख्या या नाम और माता और पिता का नाम जैसे विवरण दर्ज करें।
-
दिए गए स्थान पर कैप्चा कोड दर्ज करें।
-
विवरण जमा करें और 'सर्च रिजल्ट' लिंक पर क्लिक करें।
-
हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं कंपार्टमेंट परिणाम 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
अब इसे डाउनलोड करें।
-
भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट ले लें।
02:43 PM, 12-Aug-2023
SSC Stenographer Recruitment 2023
सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे युवाओं के लिए खुशखबरी है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' और 'डी' भर्ती परीक्षा, 2023 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही आवेदन भी शुरू हो चुका है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 23 अगस्त रात 11.00 बजे तक है।
02:42 PM, 12-Aug-2023
JIPMER रिक्तियों की संख्या
जिपमेर में प्रोफेसर के 108 पद और सहायक प्रोफेसर के 26 पदों को मिलाकर कुल 134 रिक्तियों को भरने के लिए यह भर्ती अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:03 PM, 12-Aug-2023
JIPMER Recruitment 2023
जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (JIPMER) में प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट jipmer.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 अगस्त 2023 तक है।
01:29 PM, 12-Aug-2023
Nainital Bank रिक्तियों का विवरण
नैनीताल बैंक लिमिटेड की इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 110 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 60 रिक्तियां प्रबंधन प्रशिक्षुओं के पद के लिए और 50 रिक्तियां क्लर्क के लिए हैं।01:28 PM, 12-Aug-2023
Nainital Bank Clerks Recruitment 2023: नैनीताल बैंक लिमिटेड ने प्रबंधन प्रशिक्षु (MT) और क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट nainitalbank.co.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 अगस्त, 2023 तक हैं।
11:52 AM, 12-Aug-2023
NSUT Recruitment 2023
नेता जी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (NSUT) की तरफ से 322 पदों पर सहायक प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर की भर्ती के लिए इच्छुक और योग्यताओं को पूरा करने वाले उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nsut.ac.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 17 अगस्त 2023 तक है, जबकि ऑफलाइन आवेदन पत्र संबंधित पते पर जमा करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2023 तक है।