Sarkari Job 2023: 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स तक, हर किसी के लिए सरकारी नौकरी; पढ़ें भर्ती से जुड़ी हर अपडेट
{"_id":"65503f382bb959328001d536","slug":"government-jobs-live-2023-bpsc-tre-uppsc-railway-up-board-cbse-board-datesheet-upsc-up-police-upsssc-updates-2023-11-12","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Job 2023: 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स तक, हर किसी के लिए सरकारी नौकरी; पढ़ें भर्ती से जुड़ी हर अपडेट","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Sun, 12 Nov 2023 03:31 PM IST
आकाश कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Sun, 12 Nov 2023 03:31 PM IST
खास बातें
Sarkari Naukri Result 2023 Updates: मेडिकल, पुलिस और बैंकिंग सहित कई सरकारी विभागों में ढेरों भर्तियां चल रही हैं। सरकारी नौकरी पाने का सपना देखने वालों के लिए यह सुनहरा मौका है। पढ़ें पूरा अपडेट
विज्ञापन
Sarkari Naukri Result 2023 Live, सरकारी नौकरी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
03:23 PM, 12-Nov-2023
Sarkari Naukri Police Bharti BPSSC SI Recruitmrent 2023
बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए बीपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 04 दिसंबर 2023 तक है।
03:22 PM, 12-Nov-2023
AAI Junior Executives Recruitment 2023
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) की तरफ से जूनियर कार्यकारी के 496 पदों पर भर्ती की जा रही है। अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2023 तक है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
03:21 PM, 12-Nov-2023
Department of Post Recruitment 2023
डाक विभाग (DoP) भारत सरकार की तरफ से खेल कोटा के तहत विभिन्न पदों पर भर्तियां की जानी है। इसके लिए एक अधिसूचना भी जारी हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार जो सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हो और खेल के क्षेत्र में भी सफलता हासिल की हो, वे आधिकारिक वेबसाइट dopsportsrecruitment.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
03:19 PM, 12-Nov-2023
Sarkari Job 2023: जेई, टेक्नीकल ऑफिसर की भर्ती
SGPGIMS Recruitment 2023: संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआईएमएस) लखनऊ में जूनियर इंजीनियर, तकनीकी अधिकारी, ट्यूटर और अन्य रिक्तियों की भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sgpgims.org.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 नवंबर 2023 तक है।
03:18 PM, 12-Nov-2023
Sarkari Naukri 2023: स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती
Thane Municipal Corporation Staff Nurse Recruitment: ठाणे नगर निगम, महाराष्ट्र में स्टाफ नर्स के 100 पदों पर भर्ती चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट thanecity.gov.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा।...अधिक पढ़ें
03:18 PM, 12-Nov-2023
NIT Patna Non-Teaching Recruitment 2023
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) पटना ने अधीक्षक (Superintendent), तकनीकी सहायक (Technical Assistant), तकनीशियन (Technician), कनिष्ठ सहायक (लेखा) (Jr. Assistant (Accounts), कार्यालय परिचर (Office Attendant),सहित विभिन्न गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nitp.ac.in पर जाकर 29 नवंबर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:18 PM, 12-Nov-2023
सरकारी नौकरी भर्ती 2023: इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती
IGIMS Junior Resident Recruitment 2023: इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (IGIMS) पटना में जूनियर रेजिडेंट के 109 पदों पर भर्ती चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://www.igims.org पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2023 दोपहर तीन बजकर 45 मिनट तक है।...अधिक पढ़ें
12:17 PM, 12-Nov-2023
सरकारी नौकरी: पुलिस की भर्ती
Chandigarh Police Recruitment 2023: चंडीगढ़ पुलिस ने खेल कोटा के तहत कॉन्स्टेबल (कार्यकारी) के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया चल रही है और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 18 नवंबर है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - chandigarhpolice.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी यहां पढ़ें11:51 AM, 12-Nov-2023
यूपीपीएससी में समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती
UP Sameeksha Adhikari Bharti: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) में समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के पदों पर 09 अक्तूबर 2023 से भर्ती चल रही है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 09 नवंबर 2023 तक थी, लेकिन अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है।...अधिक पढ़ें
11:49 AM, 12-Nov-2023
सरकारी नौकरी 2023: ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडियन लिमिटेड में भर्ती
BECIL Recruitment 2023: ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडियन लिमिटेड (बीईसीआईएल) ने डीईओ, ईएमटी, जूनियर फिजियोथेरेपिस्ट, एमटीएस और अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 23 नवंबर 2023 है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.besil.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।...अधिक पढ़ें