Parliament Session Live: संसद से विपक्ष के 15 सांसद निलंबित, हंगामे के चलते कल तक के लिए दोनों सदन स्थगित
Parliament Winter Session 2023, Lok Sabha Security Breach News: संसद के शीत सत्र के नौवें दिन संसद की सुरक्षा में चूक को लेकर विपक्ष की तरफ से हंगामे के जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज संसद की कार्यवाही शुरू होने से ठीक पहले मंत्रियों के साथ बैठक की। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, अनुराग ठाकुर समेत कई अन्य मंत्री और सांसद मौजूद रहे।
लाइव अपडेट
राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संसद भवन में कल हुए सुरक्षा उल्लंघन पर राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को पत्र लिखा। पत्र में उन्होंने लिखा कि संसद की सुरक्षा का उल्लंघन एक बहुत ही गंभीर मामला है। मामले की गंभीरता को देखते हुए, मैं संसद में भारतीय दलों के नेताओं के परामर्श से इस विचार पर आया हूं कि इसे राज्य सभा (राज्य सभा) के नियमों और प्रक्रिया के नियम 267 के तहत उठाया जाना चाहिए। इसके अलावा, जब तक गृह मंत्री इस मामले पर बयान नहीं देते हैं और उसके बाद नियम 267 के तहत चर्चा नहीं होती है, तब तक कोई अन्य चर्चा नहीं की जाएगी।
कांग्रेस के 9 और सांसद निलंबित
हंगामे के चलते विपक्ष के नौ और सासंदों को निलंबित कर दिया गया है। इस तरह लोकसभा से कांग्रेस के कुल 14 सांसदों को निलंबित कर दिया गया है।निलंबन के बावजूद राज्यसभा पहुंचे डेरेक ओ ब्रायन
निलंबन के बावजूद टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन राज्यसभा की कार्यवाही में शामिल हुए। इस पर सभापति ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि निलंबन के बावजूद डेरेक ओ ब्रायन अभी भी सदन में मौजूद हैं। उनके कारण सदन की कार्यवाही बाधित हो रही है।वहीं हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
कांग्रेस के पांच सांसद निलंबित
लोकसभा में हंगामे के चलते कांग्रेस के पांच सांसदों को पूरे शीतकालीन सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है। जिन सांसदों को निलंबित किया गया है, उनमें टीएन प्रथापन, हीबी एडेन, एस जोथीमनी, राम्या हरिदास और डीन कुरियाकोस शामिल हैं। लोकसभा में गलत बर्ताव के लिए इन सांसदों पर कार्रवाई हुई है।#WATCH | Five Congress Lok Sabha MPs- TN Prathapan, Hibi Eden, S Jothimani, Ramya Haridas and Dean Kuriakose- suspended from Lok Sabha for the rest of the session for "unruly conduct" pic.twitter.com/jsk5DNR0jR
— ANI (@ANI) December 14, 2023
लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष का हंगामा
लोकसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है लेकिन कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया है। लोकसभा में संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि कल की घटना दुर्भाग्यपूर्ण थी लेकिन पहले भी ऐसी घटनाएं हुई हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में राजनीति नहीं होनी चाहिए। वहीं राज्यसभा की कार्यवाही हंगामे के बाद एक बार फिर से स्थगित कर दी गई है।वहीं कर्नाटक में कांग्रेस ने भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
#WATCH | Bengaluru, Karnataka: Congress workers stage protest against BJP Lok Sabha MP Pratap Simha over the security breach incident in Lok Sabha. pic.twitter.com/w1MT3iZEzy
— ANI (@ANI) December 14, 2023
संसद में सुरक्षा चूक मामले पर सरकार पर हमलावर विपक्ष
कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लिखा कि विपक्षी पार्टियों की मांग है कि संसद में सुरक्षा चूक के मामले पर गृहमंत्री दोनों सदनों में विस्तृत बयान दें और इस पर संसद में विस्तार से चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा पर भी कार्रवाई की मांग की, जिन्होंने घुसपैठियों को विजिटर पास मुहैया कराए।कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि 'इसके लिए पूरी तरह से सरकार जिम्मेदार है। पिछली बार जब हमला हुआ था तो आतंकी संसद के भीतर नहीं पहुंच पाए थे लेकिन इस बार वह लोकसभा तक पहुंच गए।' उन्होंने कहा कि 'अगर हम चुप रहेंगे तो इसका मतलब ये है कि हम अपनी जिम्मेदारी का ठीक से निर्वहन नहीं कर रहे हैं।'
'वेल में जाना हमारा अधिकार'
डेरेक ओ ब्रायन के निलंबित होने पर टीएमसी सांसद डोला सेन ने उनका समर्थन किया। उन्होंने कहा कि डेरेक ओ ब्रायन को निलंबित कर दिया गया है लेकिन वेल में जाकर लोगों से जुड़े मुद्दे उठाना, यह हमारा अधिकार है। डेरेक ओ ब्रायन ने कुछ भी गलत नहीं किया है। संसद में सुरक्षा चूक के मुद्दे पर प्रधानमंत्री, गृहमंत्री चुप हैं, इसलिए विपक्ष इस मुद्दे को उठा रहा है और नारेबाजी कर रहा है।अधीर रंजन चौधरी ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने 13 दिसंबर को संसद की सुरक्षा में हुई चूक पर कहा कल की घटना को पूरी देश ने देखा। हर दिन सुरक्षा, सत्ता और विकास पर बातें की जा रही हैं लेकिन देश के अंदर ही सुरक्षा खोखली है। क्या पीएम मोदी को इससे कोई फर्क पड़ता है? लोग कहेंगे कि 'मोदी मतलब मुश्किल है'।#WATCH | Congress MP Adhir Ranjan Chowdhury on December 13 Parliament security breach incident
— ANI (@ANI) December 14, 2023
He says, "... Yesterday's incident was witnessed by the entire country...Every day there are talks about the security, power and development of the country...but inside the security is… pic.twitter.com/4B7SoUw7AH