Bengal Election 2021 Phase 3 Voting Live Updates: बंगाल में बंपर मतदान, चार बजे तक 68.04 फीसदी वोटिंग
{"_id":"606baeec8ebc3eda731ba431","slug":"west-bengal-assembly-election-2021-live-phase-3-voting-percentage-updates","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bengal Election 2021 Phase 3 Voting Live Updates: बंगाल में बंपर मतदान, चार बजे तक 68.04 फीसदी वोटिंग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tue, 06 Apr 2021 04:12 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Amit Mandal
Updated Tue, 06 Apr 2021 04:12 PM IST
खास बातें
- इस चरण में 78.5 लाख से अधिक पंजीकृत मतदाता हैं
- ये 205 उम्मीदवारों के राजनीतिक तकदीर का करेंगे फैसला
- भाजपा नेता स्वप्न दासगुप्ता, तृणमूल कांग्रेस के मंत्री आशिमा पात्रा मैदान में
विज्ञापन
बंगाल चुनाव
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
04:12 PM, 06-Apr-2021
शाम चार बजे तक 68.04 फीसदी वोटिंग
चुनाग आयोग के मुताबिक, बंगाल में शाम चार बजे तक 68.04 फीसदी वोटिंग हुई है।04:09 PM, 06-Apr-2021
पश्चिम बंगाल पुलिस के जवान बिना किसी नाम टैग के हैं- स्वपन दास गुप्ता
भाजपा उम्मीदवार स्वपन दास गुप्ता ने कहा, यह आरोप है कि एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी यहां टीएमसी मतदाताओं को वोट नहीं देने दे रहे हैं। उन्होंने कई लोगों को मारा पीटा है और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि लोग यहां से चले जाएं। मुझे यह आपत्तिजनक लगता है कि पश्चिम बंगाल पुलिस के जवान बिना किसी नाम टैग के हैं।
विज्ञापन
03:58 PM, 06-Apr-2021
सुरक्षाकर्मियों ने मीडियाकर्मियों और वॉलिंटियर को छक्का देकर भगाया
पश्चिम बंगाल: मीडियाकर्मियों और वॉलिंटियर ने आरोप लगाया कि सुरक्षाकर्मियों ने हुगली के तारकेश्वर स्थित एक मतदान केंद्र के परिसर से उन्हें धक्का देकर भगाया।
#WATCH | West Bengal: Media persons and volunteers alleged that they were pushed out by security personnel from the premises of a polling booth in Tarakeswar, Hooghly pic.twitter.com/kNAUuUIbrb
— ANI (@ANI) April 6, 2021
03:37 PM, 06-Apr-2021
दोपहर साढ़े तीन बजे तक 67.24 फीसदी मतदान
बंगाल में दोपहर साढ़े तीन बजे तक 67.24 फीसदी मतदान हुआ।03:33 PM, 06-Apr-2021
बंगाल में प्रसाशन सत्तारूढ़ दल के पक्ष में चुनाव आयोजित करता है- कांग्रेस
टीएमसी नेता के घर ईवीएम और वीवीपीएटी मिलने को लेकर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में प्रसाशन सत्तारूढ़ दल के पक्ष में चुनाव आयोजित करता है। इसीलिए पिछले पंचायत चुनावों में 34 फीसदी मतदाता मतदान नहीं कर सके। 20 हजार सीटों पर सत्तारूढ़ पार्टी की निर्विरोध जीत हुई।
In West Bengal, admn conducts polls in favour of ruling party. That's why, in last Panchayat polls in West Bengal, 34% of voters couldn't vote. It resulted in an unopposed victory of ruling party on 20,000 seats: AR Chowdhary, Congress on EVMs & VVPAT found at TMC leader's house pic.twitter.com/Zi3UouRCzY
— ANI (@ANI) April 6, 2021
02:43 PM, 06-Apr-2021
दोपहर ढाई बजे तक 53.89 फीसदी मतदान
चुनाव आयोग के मुताबिक, बंगाल में दोपहर ढाई बजे तक 53.89 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:12 PM, 06-Apr-2021
भाजपा कार्यकर्ता मतदान केंद्रों पर जबरन कब्जा कर रहे हैं- ममता
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरामबाग से तृणमूल प्रत्याशी सुजाता मंडल का पीछा किया, मतदान केंद्र के पास उनके सिर पर हमला किया। दीदी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता मतदान केंद्रों पर जबरन कब्जा कर रहे हैं, टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हमला कर रहे हैं।
02:01 PM, 06-Apr-2021
टीएमसी नेता पर हमला, डेरेक ओ ब्रायन ने चुनाव आयोग से की शिकायत
टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन ने चुनाव आयोग से शिकायत की है, जिसमें उन्होंने कहा कि भाजपा के गुंडों ने अरांडी-आई बूथ संख्या-263 (महालापारा) में टीएमसी उम्मीदवार सुजाता मंडल) पर हमला किया। हमले में सुजाता के सुरक्षा अधिकारी को सिर में गंभीर चोट लगी है और उनकी हालत गंभीर है। इस दौरान सीआरपीएफ के जवान मूकदर्शक बने हुए थे। वहीं, ओ ब्रायन ने आयोग को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने भाजपा के गुंडों को पकड़ने के लिए कहा है। साथ ही कहा है कि यह सुनिश्चित करें कि कोई भी भ्रष्ट आचरण न हो, हमारे कार्यकर्ताओं/सदस्यों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। इसके अलावा उन्होंने कहा है कि चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से आयोजित किए जाएं, यह सुनिश्चित करें।
01:34 PM, 06-Apr-2021
हड़कंप: बंगाल में तीसरे चरण के चुनाव से पहले बम बरामद, पुलिस गिरफ्त में पांच आरोपी
01:14 PM, 06-Apr-2021